Headline
ग्रामीणों की समस्याओं के त्वरित समाधान को रानीपोखरी मौजा में आयोजित हुई ‘रात्रि चौपाल’
तुलसी की पत्तियों में छिपे हैं सेहत के कई राज, पाचन से लेकर तनाव कम करने तक मिल सकते हैं फायदे
किराये के कमरे में चल रहे देह व्यापार का भंडाफोड़, महिला सहित 4 गिरफ्तार
उत्तराखंड में बदलेगा मौसम, सात जिलों में बारिश के आसार; ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी का अनुमान
युवाओं की प्रतिभा, मेहनत और लगन से साकार होगा विकसित भारत 2047 का संकल्प : मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री ने गढ़वाली, कुमाऊँनी और जौनसारी लोकभाषाओं के वॉइस कलेक्शन पोर्टल का किया शुभारंभ
उत्तराखंड स्टेट ओपन कराटे चैंपियनशिप में बच्चों का शानदार प्रदर्शन
जयानंद भारती के भवन निर्माण हेतु 40 लाख की धनराशि स्वीकृत कराने पर महाराज का आभार जताया
मुख्यमंत्री ने पुलिस स्मृति दिवस पर शहीद जवानों को दी श्रद्धांजलि, परिजनों को किया सम्मानित

लूट का सोना-चांदी, कार सहित लगभग 16 लाख 50 हजार रूपये से अधिक की संपत्ति जब्त
5 आरोपी गिरफ्तार

मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा अपराधियों के विरुद्ध लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में शाजापुर जिले की मक्सी थाना पुलिस ने डकैती की एक बड़ी वारदात होने से पहले ही विफल करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर उल्लेखनीय सफलता प्राप्त की है। आरोपियों के कब्जे से पूर्व में हुई लूट का लगभग 4 लाख 50 हजार मूल्य का सोना-चांदी, डकैती की तैयारी में प्रयुक्त  कार, गैस कटर सहित  लगभग 16 लाख 50 हजार रुपए की संपत्ति  जब्त की है।

पुलिस अधीक्षक शाजापुर श्रीमती प्रियंका शुक्ला के निर्देशन में की गई इस कार्रवाई में थाना मक्सी पुलिस को सूचना मिली थी कि मक्सी बायपास स्थित एबी रोड ब्रिज के नीचे कुछ बदमाश पेट्रोल पंप पर डकैती डालने की योजना बना रहे हैं। सूचना पर गठित पुलिस टीम ने तत्काल घेराबंदी की। पुलिस को देखकर आरोपी भागने लगे तथा गिलोल से पत्थर चलाकर पुलिस दल पर हमला किया। आरोपियों को पकड़ने के दौरान एक आरोपी ने स्क्रू-ड्राइवर से आरक्षक श्री चन्द्रशेखर जाट पर हमला कर उन्हें घायल कर दिया। इसके बावजूद पुलिस टीम ने साहस एवं तत्परता का परिचय देते हुए पांचों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

पूछताछ के दौरान आरोपियों ने 20 जून को हुई एक लूट की घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार की तथा लूटा गया सोना-चांदी सिरोलिया के जंगल में छिपाकर रखने की जानकारी दी। आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने लगभग 4 लाख 50 हजार रूपये मूल्य के आभूषण बरामद किए। साथ ही डकैती की तैयारी में उपयोग किए जाने वाले गैस कटर सहित अन्य उपकरण एवं  कार भी जब्त की।

मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा आरोपियों से अन्य आपराधिक घटनाओं के संबंध में भी विस्तृत पूछताछ की जा रही है। प्रदेशभर में संगठित अपराध, लूट, डकैती एवं अन्य गंभीर अपराधों के विरुद्ध इसी प्रकार सतत एवं सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top