Headline
आज गैरसैंण पहुंचेगी धामी सरकार,7 हजार करोड़ के बजट पर चर्चा, कांग्रेस ने बनाई सरकार को घेरने की रणनीति
मुख्यमंत्री धामी ने किया पिथौरागढ़ मेडिकल कॉलेज का स्थलीय निरीक्षण
सीमांत क्षेत्रों में पर्यटन, आधारभूत सुविधाओं और स्थानीय रोजगार को बढ़ावा देना सरकार की प्राथमिकता : मुख्यमंत्री
हल्द्वानी में ‘कुमाऊं द्वार महोत्सव’ में शामिल हुए सीएम धामी, बोले— देवभूमि की अस्मिता की रक्षा सरकार का संकल्प
ग्रामीणों की समस्याओं के त्वरित समाधान को रानीपोखरी मौजा में आयोजित हुई ‘रात्रि चौपाल’
तुलसी की पत्तियों में छिपे हैं सेहत के कई राज, पाचन से लेकर तनाव कम करने तक मिल सकते हैं फायदे
किराये के कमरे में चल रहे देह व्यापार का भंडाफोड़, महिला सहित 4 गिरफ्तार
उत्तराखंड में बदलेगा मौसम, सात जिलों में बारिश के आसार; ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी का अनुमान
युवाओं की प्रतिभा, मेहनत और लगन से साकार होगा विकसित भारत 2047 का संकल्प : मुख्यमंत्री

अमृतसर: पंजाब के अमृतसर जिले के शहूरा गांव से एक सनसनीखेज और दुखद वारदात सामने आई है। यहां शनिवार तड़के पुरानी रंजिश के चलते बाइक सवार हमलावरों ने एक युवक की गोली मारकर निर्मम हत्या कर दी। मृतक अपने माता-पिता की इकलौती संतान था। इस खूनी वारदात के बाद से पूरे गांव में शोक और भारी दहशत का माहौल है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामले की तफ्तीश शुरू कर दी है।

मृतक के पिता लाहौरा सिंह ने पुलिस को बताया कि उनके बेटे गुरअवतार सिंह की गांव के ही कुछ युवकों के साथ काफी समय से दुश्मनी चल रही थी। शुक्रवार देर रात गांव के ही रहने वाले गुरजंट सिंह, हनी डंडे और उनके कुछ अन्य साथी मोटरसाइकिलों पर सवार होकर उनके डेरे (घर) पर पहुंचे। उन्होंने बाहर से आवाज देकर गुरअवतार सिंह को घर से बाहर बुलाया।

पिता के अनुसार, जैसे ही गुरअवतार बाहर आया, आरोपियों के साथ उसकी तीखी कहासुनी होने लगी। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि गुरजंट सिंह और हनी ने अपनी पिस्तौल निकाल ली और गुरअवतार पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। गोलियों की आवाज से इलाका दहल उठा और गुरअवतार गंभीर रूप से घायल होकर जमीन पर गिर पड़ा। परिजन और स्थानीय लोग उसे तुरंत अस्पताल ले गए, जहां इलाज के दौरान डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इकलौते बेटे की मौत से परिवार में कोहराम मच गया है।

 घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की एक टीम तुरंत मौके पर पहुंची और घटनास्थल का मुआयना कर साक्ष्य जुटाए। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मृतक के परिजनों के बयान के आधार पर नामजद आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया जा रहा है। पुलिस तकनीकी साक्ष्यों की मदद ले रही है और फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए उनके संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दी जा रही है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा और जल्द ही सभी आरोपी सलाखों के पीछे होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top