Headline
मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए ₹ 62 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति
पर्यटन सीजन में खाद्य सुरक्षा पर प्रशासन सख्त, होटल-रेस्तरां से अधिक नमूने लेने के निर्देश
27 जुलाई से शुरू होगा “डिजिटल यूथ फेस्टिवल” राज्य युवा महोत्सव के अंतर्गत युवाओं को मिलेगा फिटनेस, संस्कृति एवं डिजिटल प्रतिभा प्रदर्शन का मंच
ऑरेंज अलर्ट के बीच सरकार अलर्ट मोड में, ग्रामीण सड़कें जल्द खोलने के निर्देश
कारगिल विजय दिवस पर मुख्यमंत्री धामी ने वीर सैनिकों, पूर्व सैनिकों और वीरांगनाओं का किया सम्मान
पूर्व कैबिनेट मंत्री हीरा सिंह बिष्ट का निधन, उत्तराखंड की राजनीति में शोक की लहर
नैनीताल में उद्योग मित्र बैठक: सीडीओ ने उद्यमियों की समस्याओं के त्वरित समाधान के दिए निर्देश
जनता मिलन में आयुक्त दीपक रावत का एक्शन, भूमि विवाद से लेकर धोखाधड़ी तक कई मामलों में दिए तत्काल निर्देश
दून पुलिस ने वाहन चोरी का किया खुलासा, शातिर चोर गिरफ्तार

लोहरदगा (सेन्हा): झारखंड के लोहरदगा जिले के सेन्हा थाना क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाला पारिवारिक विवाद का मामला सामने आया है। मुर्की तोड़ार पंचायत के तोड़ार गांव में एक पिता ने घरेलू कलह के दौरान बीच-बचाव करने आए अपने ही सगे बेटे पर धारदार हथियार से जानलेवा हमला कर दिया। इस हमले में बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया है, जिसे नाजुक हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है।

 जानकारी के अनुसार, तोड़ार गांव के रहने वाले बालकिशुन उरांव का अपनी पत्नी के साथ किसी बात को लेकर तीखा विवाद हो रहा था। घर में हो रहे शोर-शराबे को सुनकर उनका बेटा संदीप उरांव वहां पहुंचा। संदीप ने अपने माता-पिता के बीच हो रहे झगड़े को शांत कराने और बीच-बचाव करने की कोशिश की।

 बेटे का बीच में टोकना गुस्से से आगबबूला बालकिशुन उरांव को नागवार गुजरा। उसने तैश में आकर घर में रखे एक धारदार हथियार से संदीप के गले पर सीधा वार कर दिया। हमले में संदीप लहूलुहान होकर वहीं गिर पड़ा। आनन-फानन में परिजनों ने घायल संदीप को इलाज के लिए सदर अस्पताल लोहरदगा पहुंचाया। हालांकि, संदीप की गंभीर स्थिति को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसे बेहतर इलाज के लिए रिम्स (RIMS), रांची रेफर कर दिया है।

मामले की गंभीरता को देखते हुए सेन्हा थाना पुलिस तुरंत हरकत में आई। थाना प्रभारी नीरज झा ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने तुरंत कार्रवाई की और आरोपी पिता बालकिशुन उरांव को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने इस संबंध में प्राथमिकी (FIR) दर्ज कर ली है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top