Headline
आज गैरसैंण पहुंचेगी धामी सरकार,7 हजार करोड़ के बजट पर चर्चा, कांग्रेस ने बनाई सरकार को घेरने की रणनीति
मुख्यमंत्री धामी ने किया पिथौरागढ़ मेडिकल कॉलेज का स्थलीय निरीक्षण
सीमांत क्षेत्रों में पर्यटन, आधारभूत सुविधाओं और स्थानीय रोजगार को बढ़ावा देना सरकार की प्राथमिकता : मुख्यमंत्री
हल्द्वानी में ‘कुमाऊं द्वार महोत्सव’ में शामिल हुए सीएम धामी, बोले— देवभूमि की अस्मिता की रक्षा सरकार का संकल्प
ग्रामीणों की समस्याओं के त्वरित समाधान को रानीपोखरी मौजा में आयोजित हुई ‘रात्रि चौपाल’
तुलसी की पत्तियों में छिपे हैं सेहत के कई राज, पाचन से लेकर तनाव कम करने तक मिल सकते हैं फायदे
किराये के कमरे में चल रहे देह व्यापार का भंडाफोड़, महिला सहित 4 गिरफ्तार
उत्तराखंड में बदलेगा मौसम, सात जिलों में बारिश के आसार; ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी का अनुमान
युवाओं की प्रतिभा, मेहनत और लगन से साकार होगा विकसित भारत 2047 का संकल्प : मुख्यमंत्री

जालंधर: पंजाब के जालंधर में पुलिस और अपराधियों के बीच हुई एक बड़ी मुठभेड़ में एक शातिर शूटर को गिरफ्तार कर लिया गया है। गुरुवार को शाहपुर गांव के इलाके में हुई इस सीधी मुठभेड़ में पुलिस की जवाबी कार्रवाई के दौरान शूटर के पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे काबू कर तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया।

पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों के अनुसार, सीआईए (CIA) स्टाफ की टीम को गुप्त सूचना मिली थी कि डॉक्टरों से रंगदारी मांगने के मामलों में शामिल एक आरोपी इस इलाके में छुपा हुआ है। सूचना के आधार पर जब पुलिस टीम ने गांव शाहपुर क्षेत्र में घेराबंदी की और आरोपी को सरेंडर करने के लिए कहा, तो उसने खुद को घिरा देख पुलिस टीम पर सीधा फायर झोंक दिया। पुलिस ने भी आत्मरक्षा में जवाबी फायरिंग की, जिसमें आरोपी के पैर में गोली लगी और वह जमीन पर गिर गया।

 मुठभेड़ के बाद दबोचे गए घायल आरोपी की पहचान शाहकोट के रहने वाले योद सिंह उर्फ ‘लब्बू’ के रूप में हुई है। शुरुआती जांच में यह चौंकाने वाला खुलासा हुआ है कि आरोपी पिछले कुछ समय से इलाके के नामचीन डॉक्टरों को फोन कर लगातार रंगदारी (Extortion) मांग रहा था और उन्हें डरा-धमका रहा था, जिससे चिकित्सा जगत में काफी खौफ का माहौल था।

फिलहाल घायल शूटर लब्बू को कड़े पुलिस पहरे के बीच अस्पताल में इलाज के लिए भेजा गया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपी के पास से हथियार बरामद कर लिए गए हैं। अब उसके पूरे आपराधिक सिंडिकेट, हथियारों के सप्लायरों और उसके साथ जुड़े अन्य साथियों के बारे में गहराई से पूछताछ की जा रही है। पुलिस को उम्मीद है कि इलाज के बाद होने वाली पूछताछ में कई और बड़े मामलों का पर्दाफाश हो सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top