Headline
ऋण फर्जीवाड़े के प्रकरणों पर जिला प्रशासन सख्त, डीएम ने दिए एसआईटी ( SIT ) जांच और कार्रवाई के निर्देश
हमारा उद्देश्य अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुँचाना : महाराज
महाराज ने मौके पर ही किया जन समस्याओं का निस्तारण, श्रम विभाग द्वारा आयोजित श्रमिक पंजीकरण एवं नवीनीकरण शिविर में किया प्रतिभाग
श्रमशक्ति नहीं, बल्कि उत्तराखंड की विकासशक्ति हैं श्रमिक- महाराज
12 सितंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत, समझौते से होगा मामलों का त्वरित निस्तारण
वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम को लेकर राज्य स्तरीय अनुमोदन समिति की बैठक, मुख्य सचिव ने दिए अहम निर्देश
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया ‘मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना’ का शुभारंभ
हिमालय दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित ‘हिमालयो नाम नगाधिराजः’ कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री
श्रमिक अपने पसीने से प्रदेश के विकास की नई इबारत लिख रहे हैं : महाराज

देहरादून- वर्तमान में सम्पूर्ण जनपद में प्रचलित आपरेशन प्रहार के अन्तर्गत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा सभी अधीनस्थों को अपने-अपने क्षेत्रों में लगातार सघन चैकिंग/सत्यापन अभियान चलाते हुए आपराधिक गतिविधियों में लिप्त अभियुक्तों को चिन्हित कर उनके विरूद्ध कठोर वैधानिक कार्यवाही किये जाने हेतु निर्देशित किया गया है।

दिये गये निर्देशों के अनुपालन में जनपद के सभी थाना क्षेत्रों में पुलिस टीमों द्वारा लगातार सघन चैकिंग/सत्यापन अभियान चलाते हुए ऐसे अभियुक्तों के विरूद्ध वैधानिक कार्यवाही अमल में लाई जा रही है।

इसी क्रम में पटेलनगर पुलिस द्वारा होटल/ ढाबों की चेकिंग के दौरान ट्रांसपोर्टनगर स्थित होटल तंदूर नाईट में बिना परमिट के लोगो को बैठाकर शराब पिलाते हुए होटल संचालक मकान सिंह पुत्र सदर सिंह को गिरफ्तार किया गया। मौके से पुलिस को शराब की खुली बोतल व डिस्पोजल गिलास बरामद हुए। अभियुक्त के विरुद्ध कोतवाली पटेलनगर पर धारा 60/68 आबकारी अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया।

विवरण गिरफ्तार अभियुक्त:-

1- मकान सिंह पुत्र सदर सिंह निवासी ट्रांसपोर्टनगर, देहरादून, उम्र – 38 वर्ष।

पुलिस टीम:-

1- अ0उ0नि0 महेन्द्र सिंह राणा
2- कां0 प्रदीप कुमार
3- कां0 विवेक राठी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top