Headline
ऋण फर्जीवाड़े के प्रकरणों पर जिला प्रशासन सख्त, डीएम ने दिए एसआईटी ( SIT ) जांच और कार्रवाई के निर्देश
हमारा उद्देश्य अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुँचाना : महाराज
महाराज ने मौके पर ही किया जन समस्याओं का निस्तारण, श्रम विभाग द्वारा आयोजित श्रमिक पंजीकरण एवं नवीनीकरण शिविर में किया प्रतिभाग
श्रमशक्ति नहीं, बल्कि उत्तराखंड की विकासशक्ति हैं श्रमिक- महाराज
12 सितंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत, समझौते से होगा मामलों का त्वरित निस्तारण
वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम को लेकर राज्य स्तरीय अनुमोदन समिति की बैठक, मुख्य सचिव ने दिए अहम निर्देश
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया ‘मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना’ का शुभारंभ
हिमालय दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित ‘हिमालयो नाम नगाधिराजः’ कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री
श्रमिक अपने पसीने से प्रदेश के विकास की नई इबारत लिख रहे हैं : महाराज

मौदहा(हमीरपुर)। बिहरका गांव निवासी श्यामबाबू कुशवाहा की 30 वर्षीय पत्नी सुशीला का शनिवार दोपहर करीब एक बजे अपने पति से किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। विवाद के बाद श्यामबाबू खेत चला गया। इसी बीच गुस्से और तनाव में आकर सुशीला ने पहले खुद जहर खाया और फिर अपनी 5 वर्षीय बेटी निधि को भी जहरीला पदार्थ खिला दिया।

जब श्यामबाबू खेत से वापस लौटा, तो पत्नी और बेटी के मुंह से झाग निकलता देख उसके होश उड़ गए। आनन-फानन में परिजनों की मदद से दोनों को मौदहा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) ले जाया गया। डॉक्टरों ने हालत गंभीर देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल हमीरपुर रेफर किया, जहां से दोनों को बेहतर इलाज के लिए कानपुर भेजा गया है। कोतवाली प्रभारी संतोष कुमार सिंह ने बताया कि मामला संज्ञान में है और पुलिस इसकी गहनता से जांच कर रही है।

मौदहा कस्बे में ही शनिवार को आत्महत्या के प्रयास का एक और मामला सामने आया। यहाँ 16 वर्षीय ज्योति (पुत्री कृष्ण कुमार) ने मां की सामान्य डांट से नाराज होकर घर में रखा जहरीला पदार्थ खा लिया। तबीयत बिगड़ने पर परिजन उसे तत्काल सीएचसी ले गए, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। फिलहाल किशोरी का इलाज जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top