Headline
’‘मुख्यमंत्री एकल महिला स्वरोजगार योजना’ के द्वितीय चरण का मुख्यमंत्री ने किया शुभारंभ’
’उत्तराखण्ड में बनेगा संस्कृत आयोग, सरकार ने मांगे सुझाव’
आम महोत्सव में बोले मुख्यमंत्री धामी – किसान उत्तराखंड की सबसे बड़ी ताकत, हरिद्वार बनेगा विकास की नई पहचान
कांवड़ यात्रा के सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं सफल आयोजन के लिए  सभी तैयारियां समय से पूर्ण करें : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हरिद्वार गंगा कॉरिडोर के अंतर्गत लगभग 235 करोड़ रुपये की चार महत्वपूर्ण परियोजनाओं का किया भूमि पूजन एवं शिलान्यास
विदेश में रोजगार उपलब्ध कराने की मुहिम बढ़ी आगे, जापानी प्रतिनिधिमंडल ने क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय एवं दून विश्वविद्यालय का किया भ्रमण
जनता मिलन कार्यक्रम में डीएम ने सुनीं जनशिकायतें, अधिकांश मामलों का मौके पर हुआ समाधान
वन भूमि हस्तांतरण प्रकरणों का समय से करें निस्तारण : महाराज
सभी सरकारी विश्वविद्यालय अपने 5 वर्ष का प्लान करें तैयार- मुख्य सचिव

कई दिनों की चटक धूप के बाद मौसम हुआ सुहाना 

2 डिग्री सेल्सियस की गिरावट के साथ 33.7 डिग्री सेल्सियस पर पहुंचा तापमान

देहरादून। कई दिनों से चटख धूप के चलते पड़ रही गर्मी से बुधवार को हुई बारिश ने राहत दी जो आज भी जारी है। वहीं, मौसम विभाग के अनुसार 30 सितंबर तक प्रदेश के विभिन्न जिलों में बारिश की संभावना बनी रहेगी। जबकि आज बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। जबकि देहरादून, हरिद्वार समेत अन्य जिलों में जगह-जगह तीव्र बारिश होने के आसार हैं। देहरादून में कई दिनों से चटक धूप के चलते सितंबर में पिछले कई सालों के तापमान के रिकार्ड टूट गए। लेकिन बुधवार को मौसम ने करवट ली। सुबह से ही आसमान में बादल दिखाई देने लगे।

दोपहर करीब एक बजे घनघोर बादल छाने के बाद झमाझम बारिश हुई। करीब दो मिलीमीटर बारिश से मौसम सुहाना हो गया। इससे एक दिन पहले मुकाबले अधिकतम तापमान 2 डिग्री सेल्सियस की गिरावट के साथ 33.7 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। इससे लोगों ने राहत की सांस ली।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top