Headline
वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम को लेकर राज्य स्तरीय अनुमोदन समिति की बैठक, मुख्य सचिव ने दिए अहम निर्देश
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया ‘मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना’ का शुभारंभ
हिमालय दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित ‘हिमालयो नाम नगाधिराजः’ कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री
श्रमिक अपने पसीने से प्रदेश के विकास की नई इबारत लिख रहे हैं : महाराज
महाराज ने मौके पर ही किया जन समस्याओं का निस्तारण, श्रम विभाग द्वारा आयोजित श्रमिक पंजीकरण एवं नवीनीकरण शिविर में किया प्रतिभाग
डीएम ने ईवीएम-वीवीपैट की सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा, निर्धारित प्रोटोकॉल के पालन के निर्देश
देहरादून में गूंजा गोर्खाली संस्कृति का रंग, सीएम धामी बोले- सरकारी स्तर पर और भव्य होगा हरितालिका तीज उत्सव
सीएम धामी ने ‘NeST Fest-2026’ में किया प्रतिभाग, पूर्वोत्तर के युवाओं का किया स्वागत
बिना मान्यता संचालित मदरसों पर धामी सरकार की कार्रवाई जारी, देहरादून-हल्द्वानी में कई मदरसे सील

देहरादून। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी गुरुवार को मसूरी पहुंचे, जहां उन्होंने पिक्चर पैलेस बस स्टैंड के निकट पुश्ता ढहने तथा क्षतिग्रस्त लंढौर बाजार को जाने वाला मुख्य मार्ग की भी बीते दिनों बरसात के कारण हुए नुकसान का निरीक्षण किया। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने मौके पर उपस्थित अधिकारियों को शीघ्र कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए इस दौरान उन्होंने तय समय पर कार्य पूर्ण करने के साथ ही गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने की बात कही।

उन्होंने अधिकारियों को क्षतिग्रस्त सड़क मार्ग निर्माण कार्यों को जल्द से जल्द पूर्ण करने तथा अतिवृष्टि के कारण हुए नुकसान के कार्यों को शीघ्रता से कार्य करने के निर्देश दिए। मीडिया में जारी बयान में कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने बताया कि यहां पर निर्माण सामग्री लाने में परेशानी हो रही थी जिसको लेकर अधिकारियों को निर्देशित किया गया है, कि यहां पर हो रही दिक्कतों को दूर कर शीघ्र कार्य पूर्ण किया जाए। उन्होंने कहा कि अधिकारियों को सुनिश्चित किया गया है, कि पिक्चर पैलेस बस स्टैंड के निकट पुस्ता गिरने से हुई क्षति की पूर्ति के लिए संबंधित व्यक्ति को मुआवजा उपलब्ध कराया जाए।

इस अवसर पर एसडीएम दीपक सैनी, ईओ मसूरी राजेश नैथानी, ईई लोनिवि जितेन्द्र त्रिपाठी, मोहन पेटवाल, सतीश ढौंडियाल सहित कई अन्य विभागीय अधिकारीगण भी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top