Headline
डोईवाला क्षेत्र में हुई चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, मामा- भांजा ही निकले आरोपी
खेत बचाओ अभियान को जनांदोलन बनाने का आह्वान, किसानों ने लिया मिट्टी और कृषि संरक्षण का संकल्प
ACC विंग के 73 कैडेट्स ने पूरी की ट्रेनिंग, चेतवुड हॉल में हुआ भव्य दीक्षांत समारोह
नोएडा में ऑनलाइन बेटिंग ठगी गिरोह का भंडाफोड़, 2.4 करोड़ के संदिग्ध लेन-देन का खुलासा
कृषि मंत्री गणेश जोशी ने विश्व पर्यावरण दिवस पर किया पौधारोपण
सूबे के स्कूलों में अनिवार्य होगा एनसीसी, एनएसएस व स्काउट- डाॅ. धन सिंह रावत
‘‘सरलीकरण, समाधान, निस्तारण एवं संतुष्टि’’ के मंत्र को धरातल पर उतारे विभाग- डीएम
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने की शिष्टाचार भेंट
मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने जिलाधिकारियों के साथ वीडियोकॉन्फ़्रेंसिंग के माध्यम से विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा कर महत्त्वपूर्ण दिशा निर्देश दिए।

IRCTC पोर्टल से ही करें हेली टिकट बुक, एजेंटों से रहें सावधान

देहरादून। उत्तराखंड में चारधाम यात्रा को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। इसी क्रम में हेलीकॉप्टर सेवाओं की ऑनलाइन बुकिंग 10 अप्रैल से शुरू की जाएगी। यात्री अपनी सीटें केवल आधिकारिक पोर्टल heliyatra.irctc.co.in के माध्यम से बुक कर सकेंगे, जिसका संचालन IRCTC द्वारा किया जाता है।

उत्तराखंड नागरिक उड्डयन विकास प्राधिकरण (यू का डा ) ने इस वर्ष हेली सेवाओं के संचालन के लिए 8 कंपनियों को शटल सेवा चलाने की अनुमति प्रदान की है। ये सेवाएं विशेष रूप से केदारनाथ धाम के लिए संचालित होंगी, जिससे श्रद्धालुओं को यात्रा में काफी सुविधा मिलेगी।

यूकाडा ने यात्रियों से अपील की है कि वे केवल आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ही टिकट बुक करें और किसी भी अनधिकृत एजेंट या दलाल से सावधान रहें। साथ ही यात्रा से पहले मौसम की स्थिति और दिशा-निर्देशों की जानकारी अवश्य प्राप्त कर लें।

चारधाम यात्रा के दौरान हर साल बड़ी संख्या में श्रद्धालु उत्तराखंड पहुंचते हैं, ऐसे में हेली सेवाएं उनकी यात्रा को तेज, सुरक्षित और सुविधाजनक बनाने में अहम भूमिका निभाती हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top