Headline
’‘मुख्यमंत्री एकल महिला स्वरोजगार योजना’ के द्वितीय चरण का मुख्यमंत्री ने किया शुभारंभ’
’उत्तराखण्ड में बनेगा संस्कृत आयोग, सरकार ने मांगे सुझाव’
आम महोत्सव में बोले मुख्यमंत्री धामी – किसान उत्तराखंड की सबसे बड़ी ताकत, हरिद्वार बनेगा विकास की नई पहचान
कांवड़ यात्रा के सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं सफल आयोजन के लिए  सभी तैयारियां समय से पूर्ण करें : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हरिद्वार गंगा कॉरिडोर के अंतर्गत लगभग 235 करोड़ रुपये की चार महत्वपूर्ण परियोजनाओं का किया भूमि पूजन एवं शिलान्यास
विदेश में रोजगार उपलब्ध कराने की मुहिम बढ़ी आगे, जापानी प्रतिनिधिमंडल ने क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय एवं दून विश्वविद्यालय का किया भ्रमण
जनता मिलन कार्यक्रम में डीएम ने सुनीं जनशिकायतें, अधिकांश मामलों का मौके पर हुआ समाधान
वन भूमि हस्तांतरण प्रकरणों का समय से करें निस्तारण : महाराज
सभी सरकारी विश्वविद्यालय अपने 5 वर्ष का प्लान करें तैयार- मुख्य सचिव

लोक आस्था और प्रकृति से जुड़ाव का प्रतीक है मकर संक्रांति- मुख्यमंत्री धामी

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने समस्त प्रदेशवासियों को उत्तराखंड की समृद्ध लोक परंपराओं से जुड़े पावन पर्व मकर संक्रांति, उत्तरायणी एवं घुघुती त्यार की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि सूर्यदेव के उत्तरायण होने का यह पर्व लोक आस्था, प्रकृति से गहरे जुड़ाव और जीवन में नवचेतना का प्रतीक है।

मुख्यमंत्री ने अपने संदेश में कहा कि मकर संक्रांति और उत्तरायणी पर्व सामाजिक समरसता, सांस्कृतिक विरासत और लोक परंपराओं को सहेजने का अवसर प्रदान करते हैं। यह पर्व प्रदेश की सांस्कृतिक पहचान को सशक्त करने के साथ-साथ नई ऊर्जा और सकारात्मकता का संचार करता है।

उन्होंने कामना की कि यह पावन पर्व सभी के जीवन में सुख, समृद्धि और खुशहाली लेकर आए तथा प्रदेशवासियों में आपसी भाईचारा और सद्भाव और अधिक मजबूत हो।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top