Headline
‘पेद्दी’ ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया धमाल, चार दिन में कमाए इतने करोड़ रूपए
उत्तराखंड में आज से SIR की शुरुआत, घर-घर पहुंचेंगे 11,733 बीएलओ
न्याय व्यवस्था को अधिक समावेशी, सुलभ एवं सुदृढ़ बनाने में ‘‘जूडिशियम 2.0’’ महत्वपूर्ण पहल-मुख्यमंत्री
डोईवाला क्षेत्र में हुई चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, मामा- भांजा ही निकले आरोपी
खेत बचाओ अभियान को जनांदोलन बनाने का आह्वान, किसानों ने लिया मिट्टी और कृषि संरक्षण का संकल्प
ACC विंग के 73 कैडेट्स ने पूरी की ट्रेनिंग, चेतवुड हॉल में हुआ भव्य दीक्षांत समारोह
नोएडा में ऑनलाइन बेटिंग ठगी गिरोह का भंडाफोड़, 2.4 करोड़ के संदिग्ध लेन-देन का खुलासा
कृषि मंत्री गणेश जोशी ने विश्व पर्यावरण दिवस पर किया पौधारोपण
सूबे के स्कूलों में अनिवार्य होगा एनसीसी, एनएसएस व स्काउट- डाॅ. धन सिंह रावत

मुख्यमंत्री बोले—युवाओं का अनुशासन और प्रतिबद्धता अधिवेशन को बनाएगा सफल

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने परेड ग्राउंड में Akhil Bharatiya Vidyarthi Parishad (ABVP) के 71वें राष्ट्रीय अधिवेशन की तैयारियों का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने व्यवस्था, मंच, सुरक्षा, आवासीय प्रबंधन और आयोजन से जुड़ी अन्य तैयारियों का जायजा लिया।

सीएम धामी ने कहा कि अधिवेशन को लेकर जिस उत्साह और संगठनात्मक दक्षता के साथ ABVP के कार्यकर्ता निरंतर कार्य कर रहे हैं, वह बेहद सराहनीय है। उन्होंने कहा कि युवाओं की ऊर्जा, अनुशासन और प्रतिबद्धता आगामी राष्ट्रीय अधिवेशन को सफल बनाने में अहम भूमिका निभाएगी।

मुख्यमंत्री ने तैयारियों के दौरान विद्यार्थी परिषद से जुड़े अपने छात्र जीवन की यादों को भी साझा किया। उन्होंने कहा कि परिषद की संगठनात्मक संस्कृति, अनुशासन और सेवा-भाव ने ही उन्हें जीवन में ‘जनसेवा सर्वोपरि’ की भावना के साथ कार्य करने की प्रेरणा दी।

सीएम धामी ने अधिकारियों व आयोजकों को अधिवेशन की तैयारियों को समयबद्ध और उच्च स्तर पर पूरा करने के निर्देश भी दिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top