Headline
महाराज ने मौके पर ही किया जन समस्याओं का निस्तारण, श्रम विभाग द्वारा आयोजित श्रमिक पंजीकरण एवं नवीनीकरण शिविर में किया प्रतिभाग
डीएम ने ईवीएम-वीवीपैट की सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा, निर्धारित प्रोटोकॉल के पालन के निर्देश
देहरादून में गूंजा गोर्खाली संस्कृति का रंग, सीएम धामी बोले- सरकारी स्तर पर और भव्य होगा हरितालिका तीज उत्सव
सीएम धामी ने ‘NeST Fest-2026’ में किया प्रतिभाग, पूर्वोत्तर के युवाओं का किया स्वागत
बिना मान्यता संचालित मदरसों पर धामी सरकार की कार्रवाई जारी, देहरादून-हल्द्वानी में कई मदरसे सील
मुख्यमंत्री ने किसान-केंद्रित मोबाइल एप ‘मनोरमा कृषि रक्षक’ का किया शुभारंभ
मुख्यमंत्री धामी ने वन-क्लिक के माध्यम से 9 लाख 91 हजार 914 लाभार्थियों को जारी की अगस्त माह की सामाजिक सुरक्षा पेंशन
फ्लाइंग कार बनाने वाले रवि टमटा से मिले सीएम धामी, स्टार्टअप को सरकारी मदद के निर्देश
मुख्यमंत्री धामी का विकास प्राधिकरणों को सख्त निर्देश—लंबित मास्टर प्लान और परियोजनाओं में तेजी लाएं, हर कार्य की तय हो समय-सीमा

साफ सफाई का मौके पर जाकर किया मुआयना और अतिक्रमण को हटाने के लिए अधीनस्थों को दिए निर्देश                              
सतीश मुखिया मथुरा – नगर निगम मथुरा वृंदावन के नगर आयुक्त जगप्रवेश द्वारा भूतेश्वर स्थित कार्यालय में जनसुनवाई का आयोजन किया।जिसमें उन्होंने स्वयं बैठकर जनता की शिकायतों को सुना। यह जनसुनवाई सप्ताह के प्रत्येक मंगलवार को होती है जिसमें आज कल 10 शिकायत है प्राप्त हुई जिसमें 4 का मौके पर निस्तारण कर दिया गया। इस जनसुनवाई के दौरान नगर निगम के सभी विभागाध्यक्ष उपस्थित रहे। इस जनसुनवाई में नगर आयुक्त द्वारा सभी शिकायतकर्ताओं की शिकायत का संज्ञान लेकर मौके पर उपस्थित सम्बन्धित अधिकारी को कार्यवाही किये जाने के लिए निर्देशित किया और शेष लंबित 06 शिकायतों के निस्तारण के लिए संबंधित को निर्देशित किया गया, अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि प्राप्त हुई शिकायत का निस्तारण निर्धारित समय सीमा के अन्तर्गत कराया जाये।

 

वहीं दूसरी तरफ नगर आयुक्त द्वारा प्रातः वार्ड 63 (मलियान सदर), वार्ड 47 (द्वारकापुरी) सहित विभिन्न क्षेत्रों में स्वच्छता, नाला सफाई, पंपिंग स्टेशन, शौचालय,अंडरग्राउंड डस्टबिन व जनसुविधाओं का स्थलीय निरीक्षण किया गया और अधिकारियों का आवश्यक दिशा निर्देश दिए ।नगर आयुक्त के निर्देशों के क्रम में अपर नगर आयुक्त , सौरभ सिंह द्वारा भगवान नगर क्षेत्र की नाले व सड़क निर्माण में अवरोध के संबंध में प्राप्त हुई अतिक्रमण की शिकायत का संज्ञान लेते हुए स्थल पर पहुंचकर शिकायत का निस्तारण कराया गया। इस जनसुनवाई में सौरभ सिंह अपर नगर आयुक्त, अनिल कुमार अपर नगर आयुक्त, राकेश कुमार त्यागी सहायक नगर आयुक्त, कल्पना सिंह चौहान सहायक नगर आयुक्त, मोहम्मद अनवर ख्वाजा महाप्रबंधक जल, अमरेन्द्र गौतम मुख्य अभियंता सिविल आदि नगर निगम अधिकारी मौके पर मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top