Headline
महाराज ने मौके पर ही किया जन समस्याओं का निस्तारण, श्रम विभाग द्वारा आयोजित श्रमिक पंजीकरण एवं नवीनीकरण शिविर में किया प्रतिभाग
डीएम ने ईवीएम-वीवीपैट की सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा, निर्धारित प्रोटोकॉल के पालन के निर्देश
देहरादून में गूंजा गोर्खाली संस्कृति का रंग, सीएम धामी बोले- सरकारी स्तर पर और भव्य होगा हरितालिका तीज उत्सव
सीएम धामी ने ‘NeST Fest-2026’ में किया प्रतिभाग, पूर्वोत्तर के युवाओं का किया स्वागत
बिना मान्यता संचालित मदरसों पर धामी सरकार की कार्रवाई जारी, देहरादून-हल्द्वानी में कई मदरसे सील
मुख्यमंत्री ने किसान-केंद्रित मोबाइल एप ‘मनोरमा कृषि रक्षक’ का किया शुभारंभ
मुख्यमंत्री धामी ने वन-क्लिक के माध्यम से 9 लाख 91 हजार 914 लाभार्थियों को जारी की अगस्त माह की सामाजिक सुरक्षा पेंशन
फ्लाइंग कार बनाने वाले रवि टमटा से मिले सीएम धामी, स्टार्टअप को सरकारी मदद के निर्देश
मुख्यमंत्री धामी का विकास प्राधिकरणों को सख्त निर्देश—लंबित मास्टर प्लान और परियोजनाओं में तेजी लाएं, हर कार्य की तय हो समय-सीमा

कांगुवा इस साल रिलीज होने वाली सबसे बड़ी और धमाकेदार फिल्म होने वाली है। मेकर्स इस फिल्म के जरिए अलग तरह का विजुअल एक्सपीरिएंस देना चाहते हैं। इस फिल्म में बॉबी देओल खलनायक की भूमिका में हैं, वहीं सूर्या वीर योद्धा के किरदार में लोगों के छक्के छुड़ाएंगे। फिल्म में दोनों के बीच घमासान युद्ध देखने को मिलेगा। इस फिल्म में रियल लोकेशन पर कमाल के एक्शन सीन्स देखने को मिलने वाले हैं। 350 करोड़ में बन रही इस फिल्म को एक्शन सीन्स और भी ज्यादा दिलचस्प बनाएंगे।

कांगुवा एक बड़ी फिल्म होने वाली है, इसलिए मेकर्स ने बिना किसी समझौते के हॉलीवुड के एक्सपर्ट्स को एक्शन और सिनेमेटोग्राफी जैसे तकनीकी विभागों के लिए बुलवाया है। यह चीज सुनिश्चित करती है कि फिल्म में अगले लेवल का एक्शन होने वाला है। कांगुवा इस साल की सबसे एंबिशियस फिल्म है। ऐसे में मेकर्स ने दर्शकों के लिए एक सिनेमेटिक मास्टरपीस लाने के लिए किसी तरह की कसर नहीं छोड़ी है। ऐसा इसलिए ताकि यह दर्शकों के बीच एक यादगार फिल्म बन जाए। कांगुवा की दुनिया असली और सॉलिड होगी और दर्शकों को एक नया विजुअल अनुभव कराएगी। मानवीय भावनाएं, दमदार प्रदर्शन और बड़े पैमाने पर पहले कभी नहीं देखे गए एक्शन सीन्स फिल्म का मूल होंगे।

हाल ही में मेकर्स केरल और कोडईकनाल के जंगलों में सूर्या के साथ एक अहम सीन फिल्माए हैं। पिछले अक्टूबर में मेकर्स ने बैंकॉक में तीन हफ्ते के शेड्यूल में शूटिंग की थी। मेकर्स ने एक्शन सीन्स को और ज्यादा बेहतर बनाने के लिए खास कैमरों का इस्तेमाल किया है। फिल्म में दो अलग-अलग युगों की कहानी है, इसी वजह से अतीत और वर्तमान में कहानी चलेगी, जो 1000 साल की कहानी को दिखाएगी। मेकर्स ने ये ध्यान में रखा है कि दोनों समय को दर्शकों के सामने खूबसूरती से पेश किया जा सके ताकि यह उनके लिए एक यादगार अनुभव बन सके।

बता दें, शिवा ने फिल्म के लेखन से लेकर निर्देशन का काम देखा है। इस फिल्म में सूर्या, बॉबी देओल, जगपति बाबू और दिशा पटानी लीड रोल में हैं। फिल्म का म्यूजिक रॉकस्टार देवी श्री प्रसाद ने दिया है। वहीं सिनेमैटोग्राफी वेट्री पलानीसामी ने की है। बताया जा रहा है कि यह फिल्म इस साल के अंत तक रिलीज हो सकती है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top