Headline
ग्रामीणों की समस्याओं के त्वरित समाधान को रानीपोखरी मौजा में आयोजित हुई ‘रात्रि चौपाल’
तुलसी की पत्तियों में छिपे हैं सेहत के कई राज, पाचन से लेकर तनाव कम करने तक मिल सकते हैं फायदे
किराये के कमरे में चल रहे देह व्यापार का भंडाफोड़, महिला सहित 4 गिरफ्तार
उत्तराखंड में बदलेगा मौसम, सात जिलों में बारिश के आसार; ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी का अनुमान
युवाओं की प्रतिभा, मेहनत और लगन से साकार होगा विकसित भारत 2047 का संकल्प : मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री ने गढ़वाली, कुमाऊँनी और जौनसारी लोकभाषाओं के वॉइस कलेक्शन पोर्टल का किया शुभारंभ
उत्तराखंड स्टेट ओपन कराटे चैंपियनशिप में बच्चों का शानदार प्रदर्शन
जयानंद भारती के भवन निर्माण हेतु 40 लाख की धनराशि स्वीकृत कराने पर महाराज का आभार जताया
मुख्यमंत्री ने पुलिस स्मृति दिवस पर शहीद जवानों को दी श्रद्धांजलि, परिजनों को किया सम्मानित

शहीदों का साहस और बलिदान हमें देश की सेवा में समर्पण और कर्तव्य का मार्गदर्शन देता है – मुख्यमंत्री धामी

कोटद्वार। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज पौड़ी जनपद के कोटद्वार तहसील के अंतर्गत नगर पालिका दुगड्डा पार्क में तीन दिवसीय शहीद मेले का दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारंभ किया। कार्यक्रम से पूर्व मुख्यमंत्री ने  दुगड्डा में अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद, स्व. बल्देव सिंह आर्य और स्व. भवानी सिंह रावत की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित किये। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर शहीदों के योगदान को याद करते हुए कहा कि उनका साहस और बलिदान हमें देश की सेवा में समर्पण और कर्तव्य का मार्गदर्शन देता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस प्रकार के आयोजन हमारे इतिहास और संस्कृति के प्रति युवाओं को जागरूक करते हैं, जिनसे हमें शहीदों के आदर्शों को अपनाने की प्रेरणा मिलती है।

इस मौके पर मुख्यमंत्री ने क्षेत्रवासियों से शहीदों के योगदान को हमेशा याद रखने और उनके मार्ग पर चलने का आह्वान किया। मुख्यमंत्री हेलिकॉप्टर से डाडामंडी हेलीपेड पहुंचे। विधायक यमकेश्वर रेनू बिष्ट, जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक लोकेश्वर सिंह और भाजपा पदाधिकारियों ने उनका स्वागत किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top