Headline
ग्रामीणों की समस्याओं के त्वरित समाधान को रानीपोखरी मौजा में आयोजित हुई ‘रात्रि चौपाल’
तुलसी की पत्तियों में छिपे हैं सेहत के कई राज, पाचन से लेकर तनाव कम करने तक मिल सकते हैं फायदे
किराये के कमरे में चल रहे देह व्यापार का भंडाफोड़, महिला सहित 4 गिरफ्तार
उत्तराखंड में बदलेगा मौसम, सात जिलों में बारिश के आसार; ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी का अनुमान
युवाओं की प्रतिभा, मेहनत और लगन से साकार होगा विकसित भारत 2047 का संकल्प : मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री ने गढ़वाली, कुमाऊँनी और जौनसारी लोकभाषाओं के वॉइस कलेक्शन पोर्टल का किया शुभारंभ
उत्तराखंड स्टेट ओपन कराटे चैंपियनशिप में बच्चों का शानदार प्रदर्शन
जयानंद भारती के भवन निर्माण हेतु 40 लाख की धनराशि स्वीकृत कराने पर महाराज का आभार जताया
मुख्यमंत्री ने पुलिस स्मृति दिवस पर शहीद जवानों को दी श्रद्धांजलि, परिजनों को किया सम्मानित

काफी समय से कार्तिक आर्यन की फिल्म चंदू चैंपियन के चर्चे सुनने को मिल रहे थे। अब फाइनली इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है. फिल्म का ट्रेलर देखकर आप अंदाजा लगा सकते हैं कि ये पूरी फिल्म देशभक्ति से भरपूर होने वाली है. ऊपर से कार्तिक आर्यन का शानदार अभिनय आपको फिल्म देखने पर मजबूर कर देगा।

फिल्म का ट्रेलर देखकर लगता है कि कार्तिक आर्यन की सुपरहिट फिल्मों की लिस्ट में एक और फिल्म का नाम जुडऩे वाला है. साजिद नाडियाडवाला के प्रोडक्शन और कबीर खान के डायरेक्शन में बनी फिल्म चंदू चैंपियन का ट्रेलर रिलीज हो चुका है। फिल्म चंदू चैंपियन का जब पहला पोस्टर रिलीज किया गया था तब से फैंस इसके ट्रेलर का इंतजार कर रहे थे. कार्तिक आर्यन के होमटाउन ग्वालियर में इस फिल्म का ट्रेलर धूमधाम से रिलीज किया गया है. फिल्म के लिए कार्तिक आर्यन का गजब का ट्रांसफॉर्मेशन देखकर फैंस हैरान हुए थे लेकिन ट्रेलर देखने के बाद तालियां बजाएंगे।

ग्वालियर में चंदू चैंपियन का ट्रेलर लॉन्च किया गया है और इस ट्रेलर में आपको इमोशंस, एक्शन, और अब तक के सबसे बड़े वॉर सीक्वेंस की झलक देखने को मिलेगी. फिल्म में कभी हार न मानने वाले एक व्यक्ति के प्रेरणादायक सफर की कहानी दिखाई गई है। ट्रेलर में आपको चंदू चैंपियन की सोच से बड़ी दुनिया की बड़ी सीख देता है. इसमें एक सैनिक, बॉक्सर और रीटलर के रूप में कार्तिक आर्यन का जबरदस्त ट्रांसफर्नेशन देखने को मिलता है।

साजिद नाडियाडवाला और कबीर खान ने मिलकर चंदू चैंपियन को प्रोड्यूस किया है और ये फिल्म 14 जून 2024 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी. यह दर्शकों के लिए एक ना भूलने वाली कहानी होने जा रही है। तो एक ऐसी दुनिया की यात्रा के लिए तैयार हो जाइए जहां बहादुरी, दृढ़ संकल्प और उत्साह एक साथ मिलते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top