Headline
महाराज ने मौके पर ही किया जन समस्याओं का निस्तारण, श्रम विभाग द्वारा आयोजित श्रमिक पंजीकरण एवं नवीनीकरण शिविर में किया प्रतिभाग
डीएम ने ईवीएम-वीवीपैट की सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा, निर्धारित प्रोटोकॉल के पालन के निर्देश
देहरादून में गूंजा गोर्खाली संस्कृति का रंग, सीएम धामी बोले- सरकारी स्तर पर और भव्य होगा हरितालिका तीज उत्सव
सीएम धामी ने ‘NeST Fest-2026’ में किया प्रतिभाग, पूर्वोत्तर के युवाओं का किया स्वागत
बिना मान्यता संचालित मदरसों पर धामी सरकार की कार्रवाई जारी, देहरादून-हल्द्वानी में कई मदरसे सील
मुख्यमंत्री ने किसान-केंद्रित मोबाइल एप ‘मनोरमा कृषि रक्षक’ का किया शुभारंभ
मुख्यमंत्री धामी ने वन-क्लिक के माध्यम से 9 लाख 91 हजार 914 लाभार्थियों को जारी की अगस्त माह की सामाजिक सुरक्षा पेंशन
फ्लाइंग कार बनाने वाले रवि टमटा से मिले सीएम धामी, स्टार्टअप को सरकारी मदद के निर्देश
मुख्यमंत्री धामी का विकास प्राधिकरणों को सख्त निर्देश—लंबित मास्टर प्लान और परियोजनाओं में तेजी लाएं, हर कार्य की तय हो समय-सीमा

खेल मंत्री रेखा आर्या ने विजेताओं को पहनाए मेडल

देहरादून। 38 वे राष्ट्रीय खेलों की नेटबॉल प्रतियोगिता में उत्तराखंड ने एक रजत और एक ब्रॉन्ज मेडल जीता है। इन दोनों स्पर्धा में गोल्ड मेडल हरियाणा के हिस्से आया। खेल मंत्री रेखा आर्या ने महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स स्टेडियम के कंचनजंगा हाल में नेटबॉल के विजेताओं को पदक पहनाए और सभी विजेताओं को बधाई दी।

इस मौके पर खेल मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि नेटबॉल में हमारे उत्तराखंड की पुरुष टीम फाइनल मैच में बहुत मामूली अंतर से गोल्ड से चूक गई लेकिन टीम के खिलाड़ियों ने फाइनल में जिस तरह से अंतिम क्षणों तक जोरदार संघर्ष किया उसके लिए वे बधाई की पात्र हैं। नेटबॉल में उत्तराखंड की पुरुष टीम ने सिल्वर मेडल जीता है। नेटबॉल की महिला स्पर्धा में भी उत्तराखंड की लड़कियों ने ब्राउंज मेडल जीता है। खेल मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि अभी नेटबॉल में कई इवेंट बाकी है और आशा है कि हमारी टीमें आने वाले इवेंट में गोल्ड भी लेकर आएंगी।

इस मौके पर ऑल इंडिया नेटबॉल संगठन के अध्यक्ष हरिओम कौशिक ने कहा कि उन्होंने कई बार राष्ट्रीय खेलों में शिरकत की है लेकिन ऐसी मेजबानी इससे पहले कहीं देखने को नहीं मिली। उन्होंने खेलों के दौरान शानदार खेल सुविधाओं और रहने, खाने, ठहरने आदि की उच्च स्तरीय व्यवस्थाओं के लिए खेल मंत्री रेखा आर्या को धन्यवाद और आशीर्वाद दिया।

यह रहे विजेता

पुरुष वर्ग
हरियाणा गोल्ड मेडल

उत्तराखंड सिल्वर

हिमाचल प्रदेश और दिल्ली ब्रांउज

महिला वर्ग
हरियाणा गोल्ड

राजस्थान सिल्वर

उत्तराखंड व तेलंगाना ब्रांउज

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top