Headline
युवाओं की प्रतिभा, मेहनत और लगन से साकार होगा विकसित भारत 2047 का संकल्प : मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री ने गढ़वाली, कुमाऊँनी और जौनसारी लोकभाषाओं के वॉइस कलेक्शन पोर्टल का किया शुभारंभ
उत्तराखंड स्टेट ओपन कराटे चैंपियनशिप में बच्चों का शानदार प्रदर्शन
जयानंद भारती के भवन निर्माण हेतु 40 लाख की धनराशि स्वीकृत कराने पर महाराज का आभार जताया
मुख्यमंत्री ने पुलिस स्मृति दिवस पर शहीद जवानों को दी श्रद्धांजलि, परिजनों को किया सम्मानित
गला सूखने की समस्या को न करें नजरअंदाज, पानी पीने के बाद भी मुंह सूखने के हो सकते हैं ये 6 कारण
देहरादून के नकरौंदा स्थित होटल/होमस्टे में आबकारी विभाग की छापेमारी, शराब की बड़ी खेप बरामद
10 नवंबर को शीतकाल के लिए बंद होंगे गंगोत्री धाम के कपाट
मुख्यमंत्री ने 20.55 करोड़ रुपये की पांच योजनाओं का किया शिलान्यास एवं लोकार्पण

रायबरेली, लखनऊ, अमेठी जैसी वीआईपी सीटें भी शामिल

लखनऊ। पांचवें चरण में यूपी की 14 लोकसभा सीटों पर मतदान जारी है। इसमें रायबरेली, लखनऊ, अमेठी जैसी वीआईपी सीटें भी शामिल हैं। सभी लोकसभा क्षेत्रों में सुबह से ही वोटिंग की लंबी कतारें देखने को मिलीं। शहरी और ग्रामीण दोनों ही क्षेत्रों में वोटरों ने उत्साह दिखाया। चुनाव आयोग ने सुबह नौ बजे तक के आंकड़े दे दिए हैं।  सुबह 9 बजे तक इन सीटों पर कुल 12.89% मतदान हुआ है। इस चरण में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, कांग्रेस नेता राहुल गांधी, केंद्रीय मंत्री स्मृति जूबिन इरानी, कौशल किशोर, निरंजन ज्योति व यूपी सरकार में मंत्री दिनेश प्रताप सिंह सहित 144 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला होगा। रायबरेली में पहले दो घंटे में 13.5 फीसद वोट पड़ा।

फैजाबाद में 14.38 % मतदान हुआ। लखनऊ में वोटिंग का प्रतिशत 10.39 तो मोहनलालगंज में 13.85 रहा। बाराबंकी में 16 प्रतिशत मतदान हुआ।  गोंडा में सुबह नौ बजे तक 13 फीसद पड़े वोट।  लखनऊ में बसपा सुप्रीमों मायावती, डिप्टी सीएम बृजेश पाठक, सतीश मिश्रा ने वोट दिया।  अमेठी में स्मृति ईरानी वोट देने पहुंची। गोंडा की सपा प्रत्याशी श्रेया वर्मा ने बाराबंकी में वोट दिया। कैसरगंज में भाजपा प्रत्याशी करणभूषण सिंह वोट देने पहुंचे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top