Headline
’‘मुख्यमंत्री एकल महिला स्वरोजगार योजना’ के द्वितीय चरण का मुख्यमंत्री ने किया शुभारंभ’
’उत्तराखण्ड में बनेगा संस्कृत आयोग, सरकार ने मांगे सुझाव’
आम महोत्सव में बोले मुख्यमंत्री धामी – किसान उत्तराखंड की सबसे बड़ी ताकत, हरिद्वार बनेगा विकास की नई पहचान
कांवड़ यात्रा के सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं सफल आयोजन के लिए  सभी तैयारियां समय से पूर्ण करें : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हरिद्वार गंगा कॉरिडोर के अंतर्गत लगभग 235 करोड़ रुपये की चार महत्वपूर्ण परियोजनाओं का किया भूमि पूजन एवं शिलान्यास
विदेश में रोजगार उपलब्ध कराने की मुहिम बढ़ी आगे, जापानी प्रतिनिधिमंडल ने क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय एवं दून विश्वविद्यालय का किया भ्रमण
जनता मिलन कार्यक्रम में डीएम ने सुनीं जनशिकायतें, अधिकांश मामलों का मौके पर हुआ समाधान
वन भूमि हस्तांतरण प्रकरणों का समय से करें निस्तारण : महाराज
सभी सरकारी विश्वविद्यालय अपने 5 वर्ष का प्लान करें तैयार- मुख्य सचिव

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कौशांबी लोकसभा क्षेत्र के मंझनपुर में विशाल जनसभा को संबोधित किया और भाजपा प्रत्याशी विनोद सोनकर के लिए अधिक से अधिक मतदान की अपील की। इस अवसर पर सीएम योगी ने कौशांबी में डबल इंजन सरकार द्वारा किए गए कार्यों और उपलब्धियों की चर्चा की तो समाजवादी पार्टी और कांग्रेस पर जमकर हमला बोला। सीएम योगी ने कहा कि ये सपा और कांग्रेस का गठबंधन जब भी हुआ है ये महामारी का कारण बना है। ये गठबंधन नरकगामी है, पाप का प्रतीक है, क्योंकि इनके पास विकास की कोई सोच नहीं है। ये नकारात्मक सोच के कारण देश के खिलाफ षडयंत्र कर रहे हैं। इन लोगों के मंसूबे देश के लिए खतरनाक हैं। मेरी क्षेत्र के जागरूक मतदाताओं से अपील है कि वो अपनी पार्टी लाइन से ऊपर उठें, जाति से उपर उठें और विकास के लिए वोट करें।

सीएम योगी ने अपने संबोधन में कहा कि लोकतंत्र के महापर्व के चार चरण पूरे हो चुके हैं। अभी तीन चरण बाकी हैं, लेकिन रुझान अभी से प्राप्त हो गए हैं। हर एक को पता है कि चार जून को क्या होने जा रहा है। पूरे देश के अंदर एक ही स्वर और नारा गूंज रहा है कि फिर एक बार मोदी सरकार। इस नारे को जनता जनार्दन ने अपना संकल्प बना लिया है। उन्होंने कहा कि 2014 के पहले का भारत, गरीब भूख से मरता था, स्वास्थ्य सुविधा और पैसे की कमी के कारण दम तोड़ता था, किसान आत्महत्या करता था, नौजवान पलायन करता था, बेटियां और व्यापारी सुरक्षित नहीं थे, विकास कार्य ठप पड़े थे, अराजकता का माहौल था, देश के अंदर जगह जगह विस्फोट होते थे और सीमा पार दुश्मन अतिक्रमण करता था, पहचान का संकट था। आज मोदी जी के नेतृत्व में भारत बदल चुका है।

आज एक नए भारत का दर्शन हो रहा है। दुनिया के अंदर देश का सम्मान बढ़ा है, सीमाएं सुरक्षित हुई हैं, आतंकवाद और नक्सलवाद पर नकेल कसी गई है। ये नया भारत देश के अंदर सुरक्षा दे रहा है तो विकास के बड़े बड़े कार्य भी कर रहा है। मेडिकल कॉलेज बन रहे हैं, आईआईटी, आईआईएम, एम्स बन रहे हैं, एनआईटी और ट्रिपल आईटी बन रहे हैं, वर्ल्ड क्लास यूनिवर्सिटी की स्थापना हो रही है, पर्यटन विकास के नए-नए प्रतिमान स्थापित हो रहे हैं, हर घर जल की योजना भी लागू हो रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top