Headline
’‘मुख्यमंत्री एकल महिला स्वरोजगार योजना’ के द्वितीय चरण का मुख्यमंत्री ने किया शुभारंभ’
’उत्तराखण्ड में बनेगा संस्कृत आयोग, सरकार ने मांगे सुझाव’
आम महोत्सव में बोले मुख्यमंत्री धामी – किसान उत्तराखंड की सबसे बड़ी ताकत, हरिद्वार बनेगा विकास की नई पहचान
कांवड़ यात्रा के सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं सफल आयोजन के लिए  सभी तैयारियां समय से पूर्ण करें : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हरिद्वार गंगा कॉरिडोर के अंतर्गत लगभग 235 करोड़ रुपये की चार महत्वपूर्ण परियोजनाओं का किया भूमि पूजन एवं शिलान्यास
विदेश में रोजगार उपलब्ध कराने की मुहिम बढ़ी आगे, जापानी प्रतिनिधिमंडल ने क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय एवं दून विश्वविद्यालय का किया भ्रमण
जनता मिलन कार्यक्रम में डीएम ने सुनीं जनशिकायतें, अधिकांश मामलों का मौके पर हुआ समाधान
वन भूमि हस्तांतरण प्रकरणों का समय से करें निस्तारण : महाराज
सभी सरकारी विश्वविद्यालय अपने 5 वर्ष का प्लान करें तैयार- मुख्य सचिव

देहरादून। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने मसूरी विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत देहरादून के अनारवाला स्थित भद्रकाली मंदिर परिवार आयोजित कार्यक्रम में विधायक निधि से स्वीकृत वार्ड 02 विजयपुर के 09 विभिन्न विकास कार्यों (लागत ₹ 55.68 लाख) का शिलान्यास किया गया। शिलान्यास कार्यों में सी.सी सड़क, पुश्ता निर्माण, सुरक्षा दीवार जैसे 09 विभिन्न विकास कार्यों शामिल है। इस दौरान कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास के नारे को आत्मसात करते हुए प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर धामी सरकार जनता की सरकार जनता के द्वार नारे के ध्येय वाक्य के साथ मूलभूत सुविधाओं को सुदृढ़ करने का कार्य कर रही है। उन्होंने कहा पुष्कर सिंह धामी सरकार जिन कामों का शिलान्यास करती है, उनका लोकार्पण भी करती है।

उन्होंने कहा कि पिछले तीन वर्षों में वार्ड 02 विजयपुर में 36 कार्यों के लिए ₹126.73 लाख की धनराशि विधायक निधि से दी है। उन्होंने कहा कि विगत 02 वर्षों में मंडी परिषद के माध्यम से लागत ₹66.49 लाख के 17 विभिन्न विकास कार्य हुए हैं। उन्होंने कहा कि निश्चित रूप से इन विकास कार्यों के पूर्ण होने के बाद क्षेत्र वासियों को लाभ मिलेगा।

इस अवसर पर कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी के मंडल अध्यक्ष ज्योति कोटिया, भाजपा की प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य निर्मला थापा, कैप्टन दिनेश प्रधान, रतन गुप्ता, गंभीर लामा, वर्त बहादुर, माया प्रधान, गंभीर लामा, सुनीता थापा, ममता थापा, गोविंद थापा, सुनील कोटिया, अनीता शास्त्री आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top