Headline
वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम को लेकर राज्य स्तरीय अनुमोदन समिति की बैठक, मुख्य सचिव ने दिए अहम निर्देश
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया ‘मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना’ का शुभारंभ
हिमालय दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित ‘हिमालयो नाम नगाधिराजः’ कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री
श्रमिक अपने पसीने से प्रदेश के विकास की नई इबारत लिख रहे हैं : महाराज
महाराज ने मौके पर ही किया जन समस्याओं का निस्तारण, श्रम विभाग द्वारा आयोजित श्रमिक पंजीकरण एवं नवीनीकरण शिविर में किया प्रतिभाग
डीएम ने ईवीएम-वीवीपैट की सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा, निर्धारित प्रोटोकॉल के पालन के निर्देश
देहरादून में गूंजा गोर्खाली संस्कृति का रंग, सीएम धामी बोले- सरकारी स्तर पर और भव्य होगा हरितालिका तीज उत्सव
सीएम धामी ने ‘NeST Fest-2026’ में किया प्रतिभाग, पूर्वोत्तर के युवाओं का किया स्वागत
बिना मान्यता संचालित मदरसों पर धामी सरकार की कार्रवाई जारी, देहरादून-हल्द्वानी में कई मदरसे सील

टोंक, राजस्थान: देवली उनियारा विधानसभा सीट पर बुधवार को हुए उपचुनाव के दौरान निर्दलीय प्रत्याशी नरेश मीणा और एसडीएम अमित चौधरी के बीच बहस इतनी बढ़ गई कि मीणा ने एसडीएम को थप्पड़ मार दिया। इस घटना के बाद गुरुवार को पुलिस ने कार्रवाई करते हुए नरेश मीणा को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के विरोध में उनके समर्थकों ने समरावता गांव के बाहर स्टेट हाईवे पर आगजनी की। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया और हाईवे को खाली करवाया।

करणी सेना के अध्यक्ष महिपाल सिंह मकराना ने नरेश मीणा का समर्थन करते हुए चेतावनी दी है कि अगर उनके खिलाफ एकतरफा कार्रवाई की जाती है, तो करणी सेना इसका विरोध करेगी।

कौन हैं नरेश मीणा?
नरेश मीणा कांग्रेस पार्टी से बागी होकर चुनाव लड़ रहे हैं। कांग्रेस ने देवली उनियारा सीट पर दूसरे उम्मीदवार को टिकट देने के बाद नरेश मीणा ने निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में नामांकन दाखिल किया था, जिसके बाद पार्टी ने उन्हें निलंबित कर दिया। कांग्रेस से टिकट न मिलने पर उन्होंने स्वतंत्र रूप से चुनाव लड़ने का फैसला किया।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top