Headline
ग्रामीणों की समस्याओं के त्वरित समाधान को रानीपोखरी मौजा में आयोजित हुई ‘रात्रि चौपाल’
तुलसी की पत्तियों में छिपे हैं सेहत के कई राज, पाचन से लेकर तनाव कम करने तक मिल सकते हैं फायदे
किराये के कमरे में चल रहे देह व्यापार का भंडाफोड़, महिला सहित 4 गिरफ्तार
उत्तराखंड में बदलेगा मौसम, सात जिलों में बारिश के आसार; ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी का अनुमान
युवाओं की प्रतिभा, मेहनत और लगन से साकार होगा विकसित भारत 2047 का संकल्प : मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री ने गढ़वाली, कुमाऊँनी और जौनसारी लोकभाषाओं के वॉइस कलेक्शन पोर्टल का किया शुभारंभ
उत्तराखंड स्टेट ओपन कराटे चैंपियनशिप में बच्चों का शानदार प्रदर्शन
जयानंद भारती के भवन निर्माण हेतु 40 लाख की धनराशि स्वीकृत कराने पर महाराज का आभार जताया
मुख्यमंत्री ने पुलिस स्मृति दिवस पर शहीद जवानों को दी श्रद्धांजलि, परिजनों को किया सम्मानित

उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़, रक्षा मंत्री, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा, समेत कई दिग्गज हस्तियां रही मौजूद

नई दिल्ली/देहरादून। राज्यसभा सदस्य और भाजपा के मुख्य राष्ट्रीय प्रवक्ता अनिल बलूनी के 20, गुरुद्वारा रकाबगंज रोड स्थित आवास पर इगास (बूढ़ी दिवाली) पर्व धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर पीएम नरेंद्र मोदी ने योगगुरु बाबा रामदेव और परमार्थ निकेतन के प्रमुख स्वामी चिदानंद सरस्वती के साथ गौ पूजा के साथ पवित्र अग्नि प्रज्वलित की। इस दौरान उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा, केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल समेत कई दिग्गज हस्तियां मौजूद थी।  पीएम मोदी ने इगास-बग्वाल कार्यक्रम की कुछ तस्वीरें भी एक्स पर पोस्ट की हैं।

प्रधानमंत्री ने प्राचीन संस्कृति और पर्व को संरक्षित करने की बलूनी की मुहिम और प्रयासों की सराहना की। इस अवसर पर बलूनी ने कहा कि उन्होंने प्रधानमंत्री की प्रेरणा से करीब-करीब भुला दिए गए इस पर्व को पुनर्जीवित करने की पहल की। करीब पांच सालों के प्रयासों के बाद अब यह पर्व न सिर्फ उत्तराखंड बल्कि देश और दुनिया में मनाया जा रहा है। बलूनी ने इगास के अवसर पर राज्य में सार्वजनिक अवकाश घोषित किए जाने के राज्य सरकार के फैसले का भी स्वागत किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top