Headline
’‘मुख्यमंत्री एकल महिला स्वरोजगार योजना’ के द्वितीय चरण का मुख्यमंत्री ने किया शुभारंभ’
’उत्तराखण्ड में बनेगा संस्कृत आयोग, सरकार ने मांगे सुझाव’
आम महोत्सव में बोले मुख्यमंत्री धामी – किसान उत्तराखंड की सबसे बड़ी ताकत, हरिद्वार बनेगा विकास की नई पहचान
कांवड़ यात्रा के सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं सफल आयोजन के लिए  सभी तैयारियां समय से पूर्ण करें : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हरिद्वार गंगा कॉरिडोर के अंतर्गत लगभग 235 करोड़ रुपये की चार महत्वपूर्ण परियोजनाओं का किया भूमि पूजन एवं शिलान्यास
विदेश में रोजगार उपलब्ध कराने की मुहिम बढ़ी आगे, जापानी प्रतिनिधिमंडल ने क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय एवं दून विश्वविद्यालय का किया भ्रमण
जनता मिलन कार्यक्रम में डीएम ने सुनीं जनशिकायतें, अधिकांश मामलों का मौके पर हुआ समाधान
वन भूमि हस्तांतरण प्रकरणों का समय से करें निस्तारण : महाराज
सभी सरकारी विश्वविद्यालय अपने 5 वर्ष का प्लान करें तैयार- मुख्य सचिव

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार, 6 नवंबर को अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से बात की और उन्हें राष्ट्रपति चुनाव में जीत पर बधाई दी। सूत्रों के अनुसार, दोनों नेताओं ने विश्व शांति और स्थिरता के लिए मिलकर काम करने की प्रतिबद्धता जताई। बातचीत के दौरान ट्रंप ने पीएम मोदी की तारीफ करते हुए कहा कि पूरी दुनिया उन्हें पसंद करती है और भारत एक “शानदार देश” है। उन्होंने पीएम मोदी को एक “सच्चा दोस्त” मानने की बात भी कही।

नवनिर्वाचित राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा कि जीत के बाद जिन विश्व नेताओं से उन्होंने सबसे पहले बात की, उनमें पीएम मोदी शामिल हैं। इससे पहले, पीएम मोदी ने ट्रंप को ट्वीट के माध्यम से बधाई दी थी और भारत-अमेरिका साझेदारी को और मजबूत करने की बात कही थी।

270 वोटों से ट्रंप की जीत
डोनाल्ड ट्रंप ने राष्ट्रपति पद की दौड़ में जीत हासिल करने के लिए 270 चुनावी वोट प्राप्त किए, विस्कॉन्सिन में जीत के साथ उन्होंने राष्ट्रपति पद पर अपना दावा मजबूत किया। वहीं मिशिगन, एरिजोना, और अलास्का में वोटों की गिनती अभी जारी है। रिपब्लिकन पार्टी ने अमेरिकी सीनेट पर भी नियंत्रण कर लिया है और अमेरिकी सदन में अपना बहुमत बनाए रखने के लिए संघर्ष कर रही है।

प्रधानमंत्री मोदी ने अपनी और ट्रंप की कुछ पुरानी तस्वीरें साझा करते हुए इस ऐतिहासिक पल को यादगार बनाने की बात कही।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top