Headline
’‘मुख्यमंत्री एकल महिला स्वरोजगार योजना’ के द्वितीय चरण का मुख्यमंत्री ने किया शुभारंभ’
’उत्तराखण्ड में बनेगा संस्कृत आयोग, सरकार ने मांगे सुझाव’
आम महोत्सव में बोले मुख्यमंत्री धामी – किसान उत्तराखंड की सबसे बड़ी ताकत, हरिद्वार बनेगा विकास की नई पहचान
कांवड़ यात्रा के सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं सफल आयोजन के लिए  सभी तैयारियां समय से पूर्ण करें : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हरिद्वार गंगा कॉरिडोर के अंतर्गत लगभग 235 करोड़ रुपये की चार महत्वपूर्ण परियोजनाओं का किया भूमि पूजन एवं शिलान्यास
विदेश में रोजगार उपलब्ध कराने की मुहिम बढ़ी आगे, जापानी प्रतिनिधिमंडल ने क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय एवं दून विश्वविद्यालय का किया भ्रमण
जनता मिलन कार्यक्रम में डीएम ने सुनीं जनशिकायतें, अधिकांश मामलों का मौके पर हुआ समाधान
वन भूमि हस्तांतरण प्रकरणों का समय से करें निस्तारण : महाराज
सभी सरकारी विश्वविद्यालय अपने 5 वर्ष का प्लान करें तैयार- मुख्य सचिव

आगरा: सेना का MiG-29 लड़ाकू विमान आगरा के कागारौल-सोनिगा गांव के पास खाली खेत में क्रैश हो गया। जमीन पर गिरते ही विमान में आग लग गई, लेकिन राहत की बात रही कि पायलट और उनके सहायक ने कूदकर अपनी जान बचा ली। दोनों को विमान से करीब दो किलोमीटर दूर सुरक्षित पाया गया।

विमान ने पंजाब के आदमपुर से उड़ान भरी थी और अभ्यास के लिए आगरा जा रहा था, तभी यह हादसा हुआ। हादसे के बाद विमान में लगी आग से वह पूरी तरह जलकर खाक हो गया। हादसे के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। सेना ने घटना की जांच के लिए कोर्ट ऑफ इंक्वायरी के आदेश दिए हैं।

बस्ती से दूर गिरा विमान
विमान खेत में गिरा, जिससे आसपास की आबादी को किसी प्रकार का नुकसान नहीं हुआ। MiG-29 लड़ाकू विमान 1987 से भारतीय वायुसेना का हिस्सा रहे हैं, हालांकि, पिछले कुछ वर्षों में इन विमानों के कई हादसे हो चुके हैं। सरकार इन विमानों को धीरे-धीरे रिटायर करने की योजना पर भी काम कर रही है।

सितंबर में बाड़मेर में हुआ था इसी मॉडल का क्रैश

इसी साल सितंबर में राजस्थान के बाड़मेर में भी मिग-29 विमान क्रैश हो गया था, जिसमें पायलट सुरक्षित बच गए थे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top