Headline
‘पेद्दी’ ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया धमाल, चार दिन में कमाए इतने करोड़ रूपए
उत्तराखंड में आज से SIR की शुरुआत, घर-घर पहुंचेंगे 11,733 बीएलओ
न्याय व्यवस्था को अधिक समावेशी, सुलभ एवं सुदृढ़ बनाने में ‘‘जूडिशियम 2.0’’ महत्वपूर्ण पहल-मुख्यमंत्री
डोईवाला क्षेत्र में हुई चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, मामा- भांजा ही निकले आरोपी
खेत बचाओ अभियान को जनांदोलन बनाने का आह्वान, किसानों ने लिया मिट्टी और कृषि संरक्षण का संकल्प
ACC विंग के 73 कैडेट्स ने पूरी की ट्रेनिंग, चेतवुड हॉल में हुआ भव्य दीक्षांत समारोह
नोएडा में ऑनलाइन बेटिंग ठगी गिरोह का भंडाफोड़, 2.4 करोड़ के संदिग्ध लेन-देन का खुलासा
कृषि मंत्री गणेश जोशी ने विश्व पर्यावरण दिवस पर किया पौधारोपण
सूबे के स्कूलों में अनिवार्य होगा एनसीसी, एनएसएस व स्काउट- डाॅ. धन सिंह रावत

भारत और चीन के बीच कई वर्षों से जारी लाइन ऑफ़ एक्चुअल कंट्रोल (LAC) को लेकर विवाद अब सामान्य होता दिख रहा है। भारतीय सेना के सूत्रों का कहना है कि इस महीने के अंत तक या फिर दिवाली से पहले पूर्वी लद्दाख सीमा पर गश्त फिर से शुरू हो जाएगी। दोनों देशों के सैनिकों के बीच किसी भी प्रकार के टकराव से बचने के लिए समन्वित तरीके से गश्त होगी। सूत्रों के अनुसार, 28-29 अक्टूबर तक डिसइंगेजमेंट की प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।

भारत-चीन के बीच डिसइंगेजमेंट की शुरुआत
भारतीय सेना के सूत्रों ने शुक्रवार को जानकारी दी कि भारत और चीन ने पूर्वी लद्दाख में डेमचोक और डेपसांग मैदानी क्षेत्रों में टकराव वाले बिंदुओं से सैनिकों की वापसी शुरू कर दी है। कुछ दिन पहले भारत-चीन के बीच पूर्वी LAC के पास से सैनिकों की वापसी और गश्ती को लेकर समझौता हुआ था। यह समझौता 4 साल से अधिक समय से जारी गतिरोध को समाप्त करने की दिशा में एक बड़ी सफलता है।

गश्त के लिए सीमित क्षेत्र
सूत्रों के अनुसार, भारत और चीन के बीच नया समझौता सिर्फ ‘देपसांग’ और ‘डेमचोक’ के लिए लागू होगा। ये समझौता पैंगोंग लेक के किनारों सहित बफर ज़ोन के लिए लागू नहीं होगा। जानकारी के मुताबिक, समझौते के तहत भारत और चीन के सैनिक अप्रैल 2020 से पहले की स्थिति में वापस आएंगे और वे उन क्षेत्रों में गश्त करेंगे, जहां उन्होंने अप्रैल 2020 तक गश्त की थी।

2020 के संघर्ष का प्रभाव
जून 2020 में गल्वान घाटी में दोनों देशों के सैनिकों के बीच भीषण संघर्ष के बाद संबंधों में तनाव बढ़ गया था। विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने 21 अक्टूबर को मीडिया से बातचीत में कहा था कि पिछले कुछ सप्ताह में हुई बातचीत के बाद इस समझौते को अंतिम रूप दिया गया है, जिससे 2020 में सामने आए मुद्दों का समाधान निकल सकेगा।

प्रधानमंत्री मोदी और राष्ट्रपति शी चिनफिंग की वार्ता
23 अक्टूबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने रूस के कजान में ब्रिक्स सम्मेलन के दौरान पूर्वी लद्दाख में LAC के पास से सैनिकों की वापसी और गश्ती के संबंध में हुए समझौते का समर्थन किया। इस पर विदेश सचिव ने कहा कि सीमावर्ती क्षेत्रों में शांति बहाल होने से द्विपक्षीय संबंधों के सामान्य होने का मार्ग प्रशस्त होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top