Headline
’‘मुख्यमंत्री एकल महिला स्वरोजगार योजना’ के द्वितीय चरण का मुख्यमंत्री ने किया शुभारंभ’
’उत्तराखण्ड में बनेगा संस्कृत आयोग, सरकार ने मांगे सुझाव’
आम महोत्सव में बोले मुख्यमंत्री धामी – किसान उत्तराखंड की सबसे बड़ी ताकत, हरिद्वार बनेगा विकास की नई पहचान
कांवड़ यात्रा के सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं सफल आयोजन के लिए  सभी तैयारियां समय से पूर्ण करें : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हरिद्वार गंगा कॉरिडोर के अंतर्गत लगभग 235 करोड़ रुपये की चार महत्वपूर्ण परियोजनाओं का किया भूमि पूजन एवं शिलान्यास
विदेश में रोजगार उपलब्ध कराने की मुहिम बढ़ी आगे, जापानी प्रतिनिधिमंडल ने क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय एवं दून विश्वविद्यालय का किया भ्रमण
जनता मिलन कार्यक्रम में डीएम ने सुनीं जनशिकायतें, अधिकांश मामलों का मौके पर हुआ समाधान
वन भूमि हस्तांतरण प्रकरणों का समय से करें निस्तारण : महाराज
सभी सरकारी विश्वविद्यालय अपने 5 वर्ष का प्लान करें तैयार- मुख्य सचिव

अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती, उनके पिता और भाई को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत मिली है। सुप्रीम कोर्ट ने सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में रिया चक्रवर्ती और उनके परिवार के खिलाफ CBI द्वारा जारी किए गए लुकआउट सर्कुलर को रद्द करने के बॉम्बे हाईकोर्ट के फैसले को बरकरार रखा। कोर्ट ने कहा कि महाराष्ट्र सरकार ने केवल इस कारण से इस फैसले को चुनौती दी, क्योंकि आरोपी हाई-प्रोफाइल पृष्ठभूमि से आते हैं।

बॉम्बे हाईकोर्ट का फैसला रहेगा बरकरार
ज्ञात हो कि CBI ने 2020 में रिया चक्रवर्ती, उनके भाई शोविक, पिता लेफ्टिनेंट कर्नल इंद्रजीत चक्रवर्ती और मां संध्या चक्रवर्ती के खिलाफ लुकआउट सर्कुलर जारी किया था। यह सर्कुलर तब जारी किया गया था जब सुशांत सिंह राजपूत के परिवार ने उनकी मौत की जांच की मांग करते हुए पटना में FIR दर्ज कराई थी, जिसके बाद मामला CBI को सौंप दिया गया। सुप्रीम कोर्ट ने बॉम्बे हाईकोर्ट के इस फैसले को फिलहाल बरकरार रखने का आदेश दिया है।

CBI को सुप्रीम कोर्ट की फटकार
सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट ने CBI पर सख्त टिप्पणी करते हुए कहा कि इस तरह के मामले में तुच्छ याचिकाएं दायर करना केवल इसलिए उचित नहीं है क्योंकि आरोपी हाई-प्रोफाइल हैं। कोर्ट ने कहा कि इसके लिए बड़ी कीमत चुकानी पड़ सकती है। CBI ने बॉम्बे हाईकोर्ट के फैसले को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी थी, जिसमें सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में लुकआउट सर्कुलर जारी किया गया था।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top