Headline
‘पेद्दी’ ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया धमाल, चार दिन में कमाए इतने करोड़ रूपए
उत्तराखंड में आज से SIR की शुरुआत, घर-घर पहुंचेंगे 11,733 बीएलओ
न्याय व्यवस्था को अधिक समावेशी, सुलभ एवं सुदृढ़ बनाने में ‘‘जूडिशियम 2.0’’ महत्वपूर्ण पहल-मुख्यमंत्री
डोईवाला क्षेत्र में हुई चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, मामा- भांजा ही निकले आरोपी
खेत बचाओ अभियान को जनांदोलन बनाने का आह्वान, किसानों ने लिया मिट्टी और कृषि संरक्षण का संकल्प
ACC विंग के 73 कैडेट्स ने पूरी की ट्रेनिंग, चेतवुड हॉल में हुआ भव्य दीक्षांत समारोह
नोएडा में ऑनलाइन बेटिंग ठगी गिरोह का भंडाफोड़, 2.4 करोड़ के संदिग्ध लेन-देन का खुलासा
कृषि मंत्री गणेश जोशी ने विश्व पर्यावरण दिवस पर किया पौधारोपण
सूबे के स्कूलों में अनिवार्य होगा एनसीसी, एनएसएस व स्काउट- डाॅ. धन सिंह रावत

दिवाली के अवसर पर उत्तर प्रदेश (यूपी), बिहार और कई अन्य राज्यों में छुट्टियों की घोषणा की गई है। कुछ राज्यों में 31 अक्टूबर को, जबकि अन्य में 1 नवंबर को छुट्टी का ऐलान किया गया है। इस बीच, बच्चों के स्कूल भी कई राज्यों में एक हफ्ते तक बंद रहेंगे। सबसे ज्यादा उत्सुकता छत्तीसगढ़ को लेकर है, जहां 6 दिन की छुट्टी रहेगी, और दोनों रविवार को मिलाकर बच्चों के लिए 8 दिन की छुट्टी हो जाएगी।

दिल्ली में एक दिन की छुट्टी
दिल्ली में 1 नवंबर को दिवाली की छुट्टी का ऐलान किया गया है। हालांकि, बच्चों के लिए 31 अक्टूबर से 3 नवंबर तक स्कूलों में छुट्टी घोषित की गई है।

उत्तर प्रदेश और बिहार में छुट्टियों की जानकारी
यूपी सरकार के आदेश के अनुसार, 31 अक्टूबर को दिवाली मनाई जाएगी। इसके साथ ही 2 नवंबर को गोवर्धन पूजा की छुट्टी रहेगी, और 3 नवंबर को बाई दूज मनाया जाएगा। हालांकि, 1 नवंबर को छुट्टी की स्थिति स्पष्ट नहीं है।

बिहार में इस बार दिवाली पर 1 और 2 नवंबर को 2 दिन की छुट्टी दी गई है। इसके अलावा, छठ पूजा के लिए भी छुट्टियां बढ़ाई जा सकती हैं।

अन्य राज्यों में छुट्टियों की स्थिति
महाराष्ट्र: दिवाली पर 1 और 2 नवंबर को सरकारी दफ्तरों में छुट्टी रहेगी। बच्चों के लिए स्कूलों में दिवाली से पहले और बाद में 7 से 10 दिन का अवकाश हो सकता है।
तमिलनाडु: 31 अक्टूबर और 1 नवंबर को छुट्टी।
गुजरात: दिवाली पर 3 दिन की छुट्टी घोषित की गई है।
पश्चिम बंगाल: 1 और 2 नवंबर को छुट्टी रहेगी।
मध्य प्रदेश: 1 और 2 नवंबर को 2 दिन की छुट्टी।
राजस्थान: 31 अक्टूबर से 2 नवंबर तक 3 दिन की छुट्टी।
हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, असम, ओडिशा: 1 से 2 दिन की छुट्टी।
छत्तीसगढ़: 28 अक्टूबर से 2 नवंबर तक 6 दिनों की छुट्टी।
दिवाली की इन छुट्टियों से परिवारों को एक साथ समय बिताने और इस त्यौहार का आनंद लेने का अवसर मिलेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top