Headline
मुख्यमंत्री धामी ने समस्त प्रदेशवासियों को दी ‘विश्व पृथ्वी दिवस’ की हार्दिक शुभकामनाएं
चारधाम यात्रा 2026 को पूरी तरह प्लास्टिक मुक्त बनाने का ऐतिहासिक पहल , ड्रोन से होगी कूड़ा और प्लास्टिक वेस्ट की मॉनिटरिंग
’मुख्यमंत्री धामी ने चारधाम यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं की मंगलमय यात्रा की दी शुभकामनाएं’
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ऋषिकेश से चार धाम जाने वाली बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
CM हेल्पलाइन 1905 पर लंबित शिकायतों के त्वरित निस्तारण के लिए विशेष अभियान चलाया जाए – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने लोक निर्माण विभाग की मास्टर प्लान पुस्तिका का किया विमोचन
सीएम हेल्पलाइन पर दर्ज शिकायत की पड़ताल करने खुद मौके पर पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी
नारी शक्ति वंदन अधिनियम, महिला सशक्तिकरण की दिशा में युगांतकारी कदम – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी
“युवा शक्ति ही राष्ट्र निर्माण की असली ताकत” – सीएम धामी

रैली के चलते बाजार बंद

उत्तरकाशी। मस्जिद हटाने को लेकर जनाक्रोश रैली निकाली जा रही है। संगठन की रैली को रोकने के लिए पुलिस की ओर से बैरियर लगाए गए हैं, लेकिन लोगों का आक्रोश थमने का नाम नहीं ले रहा है। नारेबाजी करते हुए जनाक्रोश रैली बैरिकेड के पास पहुंची, जहां उनकी पुलिस से तीखी झड़प हुई। इस दाैरान भीड़ ने पथराव कर दिया तो पुलिस ने लाठीचार्ज कर भीड़ को खदेड़ा। गुरुवार को जय श्री राम के नारों के साथ धार्मिक संगठन ने जनाक्रोश रैली निकाली।

धार्मिक संगठन द्वारा मस्जिद को लेकर निकाली जा रही रैली के चलते बाजार बंद कराए गए हैं। मस्जिद पुरानी है। धार्मिक संगठन की ओर से इसे अवैध बताया जा रहा है। हालांकि जिला प्रशासन इसे सरकारी भूमि पर अवैध रूप से नहीं बने होने को लेकर प्रेस विज्ञप्ति जारी कर चुका है। लेकिन संगठन इसे नहीं मान रहा है। पूर्व प्रस्तावित कार्यक्रम में आज जनाक्रोश रैली निकाली जा रही है। पुलिस ने रैली को रोकने के लिए तीन जगह पर बैरियर लगाए है।

सिंगल तिराहा सहित भटवाड़ी रोड ओर भैरव चौक में बैरियर के साथ भारी पुलिस बल तैनात है। मस्जिद के पास से जाने की अनुमति नहीं मिलने तक प्रदर्शनकारियों ने कहा कि व धरने पर अड़े रहेंगे। यही भाषणबाजी शुरू हो गई है। हालात बेकाबू होते देख एसडीएम भटवाड़ी मुकेश चंद रमोला मौके पर पहुंचे। जनाक्रोश रैली के चलते चारधाम यात्रा के वाहनों को पहले ही बड़ेथी मनेरा तेखला बाईपास से डायवर्ट किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top