Headline
वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम को लेकर राज्य स्तरीय अनुमोदन समिति की बैठक, मुख्य सचिव ने दिए अहम निर्देश
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया ‘मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना’ का शुभारंभ
हिमालय दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित ‘हिमालयो नाम नगाधिराजः’ कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री
श्रमिक अपने पसीने से प्रदेश के विकास की नई इबारत लिख रहे हैं : महाराज
महाराज ने मौके पर ही किया जन समस्याओं का निस्तारण, श्रम विभाग द्वारा आयोजित श्रमिक पंजीकरण एवं नवीनीकरण शिविर में किया प्रतिभाग
डीएम ने ईवीएम-वीवीपैट की सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा, निर्धारित प्रोटोकॉल के पालन के निर्देश
देहरादून में गूंजा गोर्खाली संस्कृति का रंग, सीएम धामी बोले- सरकारी स्तर पर और भव्य होगा हरितालिका तीज उत्सव
सीएम धामी ने ‘NeST Fest-2026’ में किया प्रतिभाग, पूर्वोत्तर के युवाओं का किया स्वागत
बिना मान्यता संचालित मदरसों पर धामी सरकार की कार्रवाई जारी, देहरादून-हल्द्वानी में कई मदरसे सील

पिछले एक सप्ताह के दौरान 100 से अधिक विमानों को सोशल मीडिया पर बम धमकी मिली हैं, हालांकि जांच में ये सभी धमकियां फर्जी साबित हुईं। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर इस तरह की धमकियों ने न सिर्फ सुरक्षा एजेंसियों की चिंता बढ़ाई है, बल्कि यात्रियों और एयरलाइंस कंपनियों के लिए भी बड़ी चुनौती बन गई हैं। इस समस्या के बीच केंद्र सरकार ने एक्स (पूर्व में ट्विटर) के अधिकारियों संग बैठक कर कड़ी चेतावनी दी और अफवाहों को रोकने में असफल रहने पर सवाल उठाए।

एक्स और मेटा को चेतावनी
देशभर की एयरलाइंस कंपनियों को प्रतिदिन 3 से अधिक बम धमकियां मिल रही हैं, जिससे कई विमानों की इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी। इन धमकियों के बीच, केंद्रीय इलेक्ट्रॉनिक्स और आईटी मंत्रालय ने एक्स (X) और मेटा जैसे सोशल मीडिया प्लेटफार्मों को कड़ी फटकार लगाई। संयुक्त सचिव संकेत एस. भोंडवे ने इन प्लेटफार्मों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर स्थिति को “अपराध को बढ़ावा देने” जैसी गंभीर बताया।

मंगलवार को मिली 30 फर्जी धमकियां
बीते कुछ दिनों में 120 से अधिक फ्लाइटों को बम की धमकी मिल चुकी हैं। मंगलवार को भी इंडिगो, विस्तारा, और एयर इंडिया की 30 उड़ानों को ऐसी धमकियां मिलीं। हालांकि ये सभी धमकियां फर्जी निकलीं, जिससे फ्लाइट्स को कई घंटों की देरी का सामना करना पड़ा। नागरिक उड्डयन मंत्री के राममोहन नायडू ने कहा कि सरकार यात्रियों की सुरक्षा से समझौता किए बिना इस स्थिति से निपटने के प्रयास कर रही है। उन्होंने धमकियां फैलाने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई, जिसमें नो-फ्लाई सूची में डालना भी शामिल है, की चेतावनी दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top