Headline
महाराज ने मौके पर ही किया जन समस्याओं का निस्तारण, श्रम विभाग द्वारा आयोजित श्रमिक पंजीकरण एवं नवीनीकरण शिविर में किया प्रतिभाग
डीएम ने ईवीएम-वीवीपैट की सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा, निर्धारित प्रोटोकॉल के पालन के निर्देश
देहरादून में गूंजा गोर्खाली संस्कृति का रंग, सीएम धामी बोले- सरकारी स्तर पर और भव्य होगा हरितालिका तीज उत्सव
सीएम धामी ने ‘NeST Fest-2026’ में किया प्रतिभाग, पूर्वोत्तर के युवाओं का किया स्वागत
बिना मान्यता संचालित मदरसों पर धामी सरकार की कार्रवाई जारी, देहरादून-हल्द्वानी में कई मदरसे सील
मुख्यमंत्री ने किसान-केंद्रित मोबाइल एप ‘मनोरमा कृषि रक्षक’ का किया शुभारंभ
मुख्यमंत्री धामी ने वन-क्लिक के माध्यम से 9 लाख 91 हजार 914 लाभार्थियों को जारी की अगस्त माह की सामाजिक सुरक्षा पेंशन
फ्लाइंग कार बनाने वाले रवि टमटा से मिले सीएम धामी, स्टार्टअप को सरकारी मदद के निर्देश
मुख्यमंत्री धामी का विकास प्राधिकरणों को सख्त निर्देश—लंबित मास्टर प्लान और परियोजनाओं में तेजी लाएं, हर कार्य की तय हो समय-सीमा

मुंबई: महाराष्ट्र में आगामी विधानसभा चुनावों से पहले, एकनाथ शिंदे सरकार ने सोमवार को एक महत्वपूर्ण फैसला लिया है। राज्य सरकार ने घोषणा की है कि मुंबई में प्रवेश करने वाले सभी पांच प्रमुख टोल बूथों पर हल्के मोटर वाहनों (LMV) के लिए टोल शुल्क पूरी तरह से समाप्त किया जाएगा। यह निर्णय 14 अक्टूबर की मध्यरात्रि से लागू हो जाएगा। मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने मुंबई में मंत्रिमंडल की बैठक के दौरान इस फैसले की घोषणा की।

आधी रात के बाद टोल फ्री
महाराष्ट्र के मंत्री दादाजी दगडू भुसे ने बताया कि आज रात 12 बजे के बाद से हल्के वाहनों को टोल शुल्क से छूट दी जाएगी। मुंबई में प्रवेश के दौरान जिन टोल प्लाजा पर छूट मिलेगी, उनमें दहिसर, आनंद नगर, वैशाली, ऐरोली, और मुलुंड के टोल बूथ शामिल हैं, जहां से प्रतिदिन लगभग 3.5 लाख वाहन गुजरते हैं।

मुंबई के पांच प्रमुख टोल बूथ

ऐरोली क्रीक ब्रिज टोल
दहिसर टोल
वैशाली टोल
आनंद नगर टोल
मुलुंड टोल
मंत्रिमंडल के अन्य फैसले
इसके अलावा, महाराष्ट्र राज्य कौशल विश्वविद्यालय का नाम दिवंगत उद्योगपति रतन टाटा के नाम पर रखने का प्रस्ताव भी स्वीकृत किया गया। साथ ही, मदरसों में डीएड और बीएड शिक्षकों के वेतन में वृद्धि और मौलाना आजाद अल्पसंख्यक आर्थिक विकास निगम की शेयर पूंजी को 700 करोड़ रुपये से बढ़ाकर 1,000 करोड़ रुपये करने का निर्णय लिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top