Headline
कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के उत्तराखंड के पदक विजेताओं और प्रशिक्षकों को मुख्यमंत्री धामी ने किया सम्मानित
राष्ट्रीय हथकरघा दिवस पर मुख्यमंत्री धामी ने उत्कृष्ट बुनकरों और हस्तशिल्प कारीगरों को किया सम्मानित
आयुक्त दीपक रावत ने किया SIR कार्यों का स्थलीय निरीक्षण
धामी कैबिनेट में लिए गए कई ऐतिहासिक फैसले
मतदाता सुनवाई में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, आयोग के निर्देशों का शत-प्रतिशत पालन सुनिश्चित करें- गढ़वाल आयुक्त
29 अगस्त से शुरू होगा खेल विश्वविद्यालय का पहला सत्र- रेखा आर्या
सीएमओ डॉ. मेघना असवाल का औचक निरीक्षण, स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के दिए निर्देश
मुख्यमंत्री से महानिदेशक एनसीसी ने की शिष्टाचार भेंट
सहकारिता में हरियाणा व उत्तराखंड मिलकर करेंगे कामः डाॅ. धन सिंह रावत

नई दिल्ली। सोमवार को एअर इंडिया की फ्लाइट के बाद, इंडिगो की फ्लाइट और मुंबई-हावड़ा मेल को भी बम से उड़ाने की धमकी मिली है। सबसे पहले, मुंबई से न्यूयॉर्क जा रही एअर इंडिया की फ्लाइट AI119 में बम की धमकी के बाद प्लेन को दिल्ली की ओर मोड़कर IGI एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई।

इंडिगो की फ्लाइट 6E 56, जो मुंबई से जेद्दाह जा रही थी, को भी बम से उड़ाने की धमकी मिली। इंडिगो प्रवक्ता के अनुसार, विमान को अलग स्थान पर ले जाकर मानक सुरक्षा प्रक्रियाओं के तहत तलाशी ली गई।

मुंबई-हावड़ा मेल को धमकी
इसी बीच, मुंबई-हावड़ा मेल में भी बम धमाके की धमकी मिली। ट्रेन नंबर 12809 को जलगांव स्टेशन पर रोककर जांच की गई, लेकिन कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली और ट्रेन को आगे रवाना कर दिया गया।

एअर इंडिया की प्रतिक्रिया
एअर इंडिया ने बयान में कहा कि फ्लाइट AI119 को विशेष सुरक्षा अलर्ट मिलने के बाद दिल्ली डायवर्ट किया गया। सभी यात्री और क्रू मेंबर्स सुरक्षित हैं और सुरक्षा प्रोटोकॉल का पालन किया गया।

दो दिन पहले टला था बड़ा हादसा
दो दिन पहले ही एअर इंडिया का एक विमान तिरुचिरापल्ली से शारजाह जाने के दौरान तकनीकी खराबी के कारण बड़ा हादसा होने से बचा था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top