Headline
’‘मुख्यमंत्री एकल महिला स्वरोजगार योजना’ के द्वितीय चरण का मुख्यमंत्री ने किया शुभारंभ’
’उत्तराखण्ड में बनेगा संस्कृत आयोग, सरकार ने मांगे सुझाव’
आम महोत्सव में बोले मुख्यमंत्री धामी – किसान उत्तराखंड की सबसे बड़ी ताकत, हरिद्वार बनेगा विकास की नई पहचान
कांवड़ यात्रा के सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं सफल आयोजन के लिए  सभी तैयारियां समय से पूर्ण करें : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हरिद्वार गंगा कॉरिडोर के अंतर्गत लगभग 235 करोड़ रुपये की चार महत्वपूर्ण परियोजनाओं का किया भूमि पूजन एवं शिलान्यास
विदेश में रोजगार उपलब्ध कराने की मुहिम बढ़ी आगे, जापानी प्रतिनिधिमंडल ने क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय एवं दून विश्वविद्यालय का किया भ्रमण
जनता मिलन कार्यक्रम में डीएम ने सुनीं जनशिकायतें, अधिकांश मामलों का मौके पर हुआ समाधान
वन भूमि हस्तांतरण प्रकरणों का समय से करें निस्तारण : महाराज
सभी सरकारी विश्वविद्यालय अपने 5 वर्ष का प्लान करें तैयार- मुख्य सचिव

माले – मालदीव के राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू 6 से 10 अक्टूबर तक भारत की राजकीय यात्रा पर आ रहे हैं। वह यह यात्रा राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के आधिकारिक निमंत्रण पर कर रहे हैं। अपनी इस पहली द्विपक्षीय यात्रा के दौरान, मुइज्जू राष्ट्रपति मुर्मू, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भारत सरकार के अन्य वरिष्ठ अधिकारियों के साथ उच्चस्तरीय बैठकें करेंगे।

राष्ट्रपति मुइज्जू के कार्यालय ने शुक्रवार को एक बयान में कहा, “राष्ट्रपति डॉ. मुइज्जू मालदीव के विकास और वृद्धि में योगदान देने वाले देशों के साथ द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध हैं, ताकि देश की विदेश नीति को और गतिशील बनाया जा सके। चर्चाओं का केंद्र दोनों देशों के बीच दीर्घकालिक संबंधों को और गहरा करने पर रहेगा।”

गौरतलब है कि मुइज्जू ने इस साल जून 2024 में नई दिल्ली में प्रधानमंत्री मोदी और मंत्रिपरिषद के शपथ ग्रहण समारोह में भी हिस्सा लिया था, और दिसंबर 2023 में दुबई में सीओपी-28 शिखर सम्मेलन के दौरान पीएम मोदी से मुलाकात की थी। विदेश मंत्रालय के अनुसार, राष्ट्रपति मुइज्जू अपने प्रतिनिधिमंडल के साथ मुंबई और बेंगलुरु का भी दौरा करेंगे, जहां वे व्यापारिक कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने इस यात्रा को भारत-मालदीव के बीच मजबूत होते रिश्तों का संकेत बताया और कहा कि इससे दोनों देशों के बीच सहयोग और जनता के बीच संबंधों को और गति मिलेगी। अगस्त में, विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने भी मालदीव का दौरा किया था, जो दोनों देशों के रिश्तों को और मजबूती प्रदान करता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top