Headline
महाराज ने मौके पर ही किया जन समस्याओं का निस्तारण, श्रम विभाग द्वारा आयोजित श्रमिक पंजीकरण एवं नवीनीकरण शिविर में किया प्रतिभाग
डीएम ने ईवीएम-वीवीपैट की सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा, निर्धारित प्रोटोकॉल के पालन के निर्देश
देहरादून में गूंजा गोर्खाली संस्कृति का रंग, सीएम धामी बोले- सरकारी स्तर पर और भव्य होगा हरितालिका तीज उत्सव
सीएम धामी ने ‘NeST Fest-2026’ में किया प्रतिभाग, पूर्वोत्तर के युवाओं का किया स्वागत
बिना मान्यता संचालित मदरसों पर धामी सरकार की कार्रवाई जारी, देहरादून-हल्द्वानी में कई मदरसे सील
मुख्यमंत्री ने किसान-केंद्रित मोबाइल एप ‘मनोरमा कृषि रक्षक’ का किया शुभारंभ
मुख्यमंत्री धामी ने वन-क्लिक के माध्यम से 9 लाख 91 हजार 914 लाभार्थियों को जारी की अगस्त माह की सामाजिक सुरक्षा पेंशन
फ्लाइंग कार बनाने वाले रवि टमटा से मिले सीएम धामी, स्टार्टअप को सरकारी मदद के निर्देश
मुख्यमंत्री धामी का विकास प्राधिकरणों को सख्त निर्देश—लंबित मास्टर प्लान और परियोजनाओं में तेजी लाएं, हर कार्य की तय हो समय-सीमा

हरियाणा में विधानसभा चुनाव के प्रचार के आखिरी दिन  भारतीय जनता पार्टी (BJP) को बड़ा झटका लगा है। गुरूवार सुबह तक BJP उम्मीदवार के लिए प्रचार कर रहे अशोक तंवर ने दोपहर होते ही कांग्रेस में वापसी कर ली। गुरुवार को महेंद्रगढ़ में एक चुनावी रैली के दौरान राहुल गांधी और भूपेंद्र सिंह हुड्डा की मौजूदगी में अशोक तंवर कांग्रेस में फिर से शामिल हो गए।

हरियाणा कांग्रेस के रह चुके हैं अध्यक्ष
अशोक तंवर हरियाणा कांग्रेस के अध्यक्ष रह चुके हैं, लेकिन 2019 में उन्होंने पार्टी से इस्तीफा दे दिया था। इसके बाद उन्होंने तृणमूल कांग्रेस (TMC) और फिर आम आदमी पार्टी (AAP) का रुख किया। इस साल की शुरुआत में ही वे BJP में शामिल हुए और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व की प्रशंसा की थी।

BJP के लिए प्रचार के कुछ घंटे बाद कांग्रेस में वापसी
जींद के सफीदों में BJP उम्मीदवार के लिए प्रचार करने के कुछ ही घंटों बाद तंवर ने कांग्रेस का हाथ थाम लिया। जब राहुल गांधी अपना भाषण समाप्त कर रहे थे, तब तंवर मंच पर आए और घोषणा की गई कि ‘आज उनकी घर वापसी हो गई है।’ राहुल गांधी और भूपेंद्र हुड्डा ने उनका पार्टी में स्वागत किया।

कांग्रेस को चुनाव में मिलेगी मजबूती
अशोक तंवर की कांग्रेस में वापसी से हरियाणा में आगामी विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को मजबूती मिलने की उम्मीद है। हरियाणा की 90 विधानसभा सीटों पर 5 अक्टूबर को मतदान होगा और 8 अक्टूबर को नतीजे आएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top