Headline
’‘मुख्यमंत्री एकल महिला स्वरोजगार योजना’ के द्वितीय चरण का मुख्यमंत्री ने किया शुभारंभ’
’उत्तराखण्ड में बनेगा संस्कृत आयोग, सरकार ने मांगे सुझाव’
आम महोत्सव में बोले मुख्यमंत्री धामी – किसान उत्तराखंड की सबसे बड़ी ताकत, हरिद्वार बनेगा विकास की नई पहचान
कांवड़ यात्रा के सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं सफल आयोजन के लिए  सभी तैयारियां समय से पूर्ण करें : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हरिद्वार गंगा कॉरिडोर के अंतर्गत लगभग 235 करोड़ रुपये की चार महत्वपूर्ण परियोजनाओं का किया भूमि पूजन एवं शिलान्यास
विदेश में रोजगार उपलब्ध कराने की मुहिम बढ़ी आगे, जापानी प्रतिनिधिमंडल ने क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय एवं दून विश्वविद्यालय का किया भ्रमण
जनता मिलन कार्यक्रम में डीएम ने सुनीं जनशिकायतें, अधिकांश मामलों का मौके पर हुआ समाधान
वन भूमि हस्तांतरण प्रकरणों का समय से करें निस्तारण : महाराज
सभी सरकारी विश्वविद्यालय अपने 5 वर्ष का प्लान करें तैयार- मुख्य सचिव

इस बार लोकसभा चुनाव में राजनीति के कई दिग्गजों की किस्मत दांव पर लगी है और कई लोगों को बुरे दिन आने वाले हैं लेकिन राजनीति से अलग कॉरपोरेट के कई दिग्गजों के इन दिनो बुरे दिन चल रहे हैं। हालांकि सबके बुरे दिन आने के अलग अलग कारण हैं लेकिन खोजने पर कोई कॉमन कारण भी मिल ही जाएगा। बहरहाल, पिछले कुछ दिनों में कई बड़े कॉरपोरेट दिग्गज मुश्किल में आए हैं।

ताजा नाम विजय शेखर शर्मा का है, जिनको पेटीएम के चेयरमैन पद से इस्तीफा देना पड़ा है। कंपनी पर रिजर्व बैंक की पाबंदियों और शेयर बाजार में भारी नुकसान के बाद उनको पद छोडऩा पड़ा है। उनसे कुछ ही दिन पहले ऑनलाइन एजुकेशन की कंपनी बायजू के संस्थापक बायजू रविंद्रन और उनके परिवार को कंपनी के बोर्ड से ही हटा दिया गया। निवेशकों ने यह फैसला किया।

इस बीच खबर है कि जी समूह और सोनी के बीच विलय की योजना के पटरी से उतरने के बाद सेबी को दो हजार करोड़ रुपए की गड़बड़ी का पता चला है और इस सिलसिले मेंजी एंटरटेनमेंट के पुनीत गोयनका को पूछताछ के लिए बुलाया जा सकता है। जेल में बंद जेट एयरवेज के संस्थापक नरेश गोयल के बारे में पिछले दिनों खबर आई थी कि वे कैंसर से पीडि़त हैं और इलाज के लिए अदालत में आवेदन लगाया हुआ है। आईसीआईसीआई समूह की चंदा कोचर और उनके पति को जमानत मिल गई है लेकिन मुश्किलें खत्म नहीं हुई हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top