Headline
’‘मुख्यमंत्री एकल महिला स्वरोजगार योजना’ के द्वितीय चरण का मुख्यमंत्री ने किया शुभारंभ’
’उत्तराखण्ड में बनेगा संस्कृत आयोग, सरकार ने मांगे सुझाव’
आम महोत्सव में बोले मुख्यमंत्री धामी – किसान उत्तराखंड की सबसे बड़ी ताकत, हरिद्वार बनेगा विकास की नई पहचान
कांवड़ यात्रा के सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं सफल आयोजन के लिए  सभी तैयारियां समय से पूर्ण करें : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हरिद्वार गंगा कॉरिडोर के अंतर्गत लगभग 235 करोड़ रुपये की चार महत्वपूर्ण परियोजनाओं का किया भूमि पूजन एवं शिलान्यास
विदेश में रोजगार उपलब्ध कराने की मुहिम बढ़ी आगे, जापानी प्रतिनिधिमंडल ने क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय एवं दून विश्वविद्यालय का किया भ्रमण
जनता मिलन कार्यक्रम में डीएम ने सुनीं जनशिकायतें, अधिकांश मामलों का मौके पर हुआ समाधान
वन भूमि हस्तांतरण प्रकरणों का समय से करें निस्तारण : महाराज
सभी सरकारी विश्वविद्यालय अपने 5 वर्ष का प्लान करें तैयार- मुख्य सचिव

मध्य प्रदेश के उमरिया जिले के बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में एक के बाद एक 9 हाथियों की मौत के बाद राज्य में हड़कंप मच गया है। इस घटना को गंभीरता से लेते हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शुक्रवार (1 नवंबर) की रात को एक आपातकालीन बैठक बुलाई। बैठक में उन्होंने उच्च स्तरीय जांच दल को बांधवगढ़ भेजने और 24 घंटे में जांच रिपोर्ट प्रस्तुत करने का आदेश दिया है।

बांधवगढ़ नेशनल पार्क में हाल ही में नौ हाथियों की मौत की सूचना मिली है, जिसके बाद विभिन्न प्रकार के आरोप-प्रत्यारोप शुरू हो गए हैं। मुख्यमंत्री ने बैठक में सभी पहलुओं की जानकारी लेने के लिए एक उच्च स्तरीय दल भेजने के निर्देश दिए।

दोषियों के खिलाफ होगी कार्रवाई
वन राज्य मंत्री दिलीप अहिरवार, अपर मुख्य सचिव अशोक वर्णवाल और राज्य वन बल प्रमुख पीसीसीएफ असीम श्रीवास्तव सहित अधिकारियों का दल उमरिया बांधवगढ़ जाएगा। यह दल 24 घंटे में अपनी रिपोर्ट सौंपेगा और दोषी व्यक्तियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी। मुख्य सचिव अनुराग जैन ने वर्चुअल रूप से बैठक में भाग लिया।

जांच की समय सीमा
मुख्यमंत्री को बैठक में बताया गया कि विशेषज्ञों के अनुसार हाथियों की मौत के संबंध में जांच रिपोर्ट आने में चार दिन लगेंगे। इस अवधि में मामले से जुड़े विभिन्न बिंदुओं की जांच जारी रहेगी। अपर प्रधान मुख्य वन संरक्षक वन्य-जीव एल. कृष्णमूर्ति ने कहा कि 29 अक्टूबर को बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में हाथियों की अस्वस्थता की जानकारी मिली थी, जिसके बाद उनके स्वास्थ्य की जांच की गई और उपचार शुरू किया गया।

इस बीच, एसटीएसएफ प्रमुख और उनकी टीम ने घटनास्थल से 5 किमी के क्षेत्र में जांच शुरू कर दी है। उन्होंने क्षेत्र से धान, कोदो और पानी के नमूने लेकर जबलपुर स्थित स्कूल ऑफ वाइल्ड लाइफ फोरेंसिक एंड हेल्थ (एसडब्ल्यूएफएच) में भेज दिए हैं। एसटीएसएफ की टीम ने डॉग स्क्वॉड के साथ मिलकर सात खेतों और सात घरों की तलाशी भी ली है और घटना के संबंध में पांच लोगों से पूछताछ की है।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top