Headline
’‘मुख्यमंत्री एकल महिला स्वरोजगार योजना’ के द्वितीय चरण का मुख्यमंत्री ने किया शुभारंभ’
’उत्तराखण्ड में बनेगा संस्कृत आयोग, सरकार ने मांगे सुझाव’
आम महोत्सव में बोले मुख्यमंत्री धामी – किसान उत्तराखंड की सबसे बड़ी ताकत, हरिद्वार बनेगा विकास की नई पहचान
कांवड़ यात्रा के सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं सफल आयोजन के लिए  सभी तैयारियां समय से पूर्ण करें : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हरिद्वार गंगा कॉरिडोर के अंतर्गत लगभग 235 करोड़ रुपये की चार महत्वपूर्ण परियोजनाओं का किया भूमि पूजन एवं शिलान्यास
विदेश में रोजगार उपलब्ध कराने की मुहिम बढ़ी आगे, जापानी प्रतिनिधिमंडल ने क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय एवं दून विश्वविद्यालय का किया भ्रमण
जनता मिलन कार्यक्रम में डीएम ने सुनीं जनशिकायतें, अधिकांश मामलों का मौके पर हुआ समाधान
वन भूमि हस्तांतरण प्रकरणों का समय से करें निस्तारण : महाराज
सभी सरकारी विश्वविद्यालय अपने 5 वर्ष का प्लान करें तैयार- मुख्य सचिव

मध्य प्रदेश के इंदौर में ‘डिजिटल अरेस्ट’ के ताजा मामले में एक ठग गिरोह ने 65 वर्षीय महिला को धोखे में फंसाकर 46 लाख रुपये की ठगी कर ली। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी। ‘डिजिटल अरेस्ट’ साइबर ठगी का नया तरीका है जिसमें ठग खुद को कानून प्रवर्तन अधिकारी बताकर ऑडियो या वीडियो कॉल के जरिए लोगों को गिरफ्तारी का झांसा देते हैं और डिजिटल रूप से उन्हें बंधक बना लेते हैं।

ठग गिरोह ने खुद को CBI अधिकारी बताया
अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त राजेश दंडोतिया ने बताया कि ठग गिरोह के एक सदस्य ने महिला को पिछले महीने फोन कर खुद को केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) का अधिकारी बताया। ठग ने महिला को यह झांसा दिया कि उसके बैंक खाते का नशीले पदार्थों की खरीद-फरोख्त, आतंकी गतिविधियों और धन शोधन के लिए दुरुपयोग किया जा रहा है, जिससे महिला पर गिरफ्तारी वारंट जारी हो गया है।

पांच दिन तक फर्जी पूछताछ
ठग ने वीडियो कॉल के माध्यम से महिला को ‘डिजिटल अरेस्ट’ कर लिया और पांच दिनों तक उससे फर्जी पूछताछ की। इस दौरान महिला को धमकाया गया कि यदि उसने अपनी बैंक राशि गिरोह द्वारा बताए गए खातों में नहीं भेजी, तो उसे और उसके परिवार को जान का खतरा हो सकता है।

46 लाख की ठगी
धमकी से घबराई महिला ने दो किस्तों में कुल 46 लाख रुपये अलग-अलग बैंकों में गिरोह के बताए खातों में भेज दिए। ठगी का अहसास होने पर महिला ने राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल और पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।

पुलिस जांच में जुटी
अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त दंडोतिया ने बताया कि पुलिस ने महिला की शिकायत पर भारतीय न्याय संहिता की प्रासंगिक धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top