Headline
महाराज ने मौके पर ही किया जन समस्याओं का निस्तारण, श्रम विभाग द्वारा आयोजित श्रमिक पंजीकरण एवं नवीनीकरण शिविर में किया प्रतिभाग
डीएम ने ईवीएम-वीवीपैट की सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा, निर्धारित प्रोटोकॉल के पालन के निर्देश
देहरादून में गूंजा गोर्खाली संस्कृति का रंग, सीएम धामी बोले- सरकारी स्तर पर और भव्य होगा हरितालिका तीज उत्सव
सीएम धामी ने ‘NeST Fest-2026’ में किया प्रतिभाग, पूर्वोत्तर के युवाओं का किया स्वागत
बिना मान्यता संचालित मदरसों पर धामी सरकार की कार्रवाई जारी, देहरादून-हल्द्वानी में कई मदरसे सील
मुख्यमंत्री ने किसान-केंद्रित मोबाइल एप ‘मनोरमा कृषि रक्षक’ का किया शुभारंभ
मुख्यमंत्री धामी ने वन-क्लिक के माध्यम से 9 लाख 91 हजार 914 लाभार्थियों को जारी की अगस्त माह की सामाजिक सुरक्षा पेंशन
फ्लाइंग कार बनाने वाले रवि टमटा से मिले सीएम धामी, स्टार्टअप को सरकारी मदद के निर्देश
मुख्यमंत्री धामी का विकास प्राधिकरणों को सख्त निर्देश—लंबित मास्टर प्लान और परियोजनाओं में तेजी लाएं, हर कार्य की तय हो समय-सीमा

बदायूं। इस वक्त उत्तर प्रदेश के बदायूं से बहुत बड़ी खबर सामने आ रही है। जानकारी के मुताबिक बदायूं के सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में मंडी समिति के पास स्थित बाबा कॉलोनी में मंगलवार रात करीब आठ बजे ठेकेदार विनोद ठाकुर के दो बालकों आयुष (13), अहान (06) की धारदार हथियार से गला काटकर हत्या कर दी गई। इस घटना में एक बच्चा भी घायल हो गया है। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। साथ ही मुख्य आरोपी जावेद को एनकाउंटर में ढेर कर दिया।

बच्चों की हत्या के बाद से कई इलाकों में तनावपूर्ण माहौल है, लोगों में आक्रोश देखा गया जिसकी वजह से उन्होंने कई जगहों पर तोड़-फोड़ और आगजनी की। हालांकि पुलिस ने किसी तरह से लोगों को समझा-बुझाकर हालात को नियंत्रित किया। आगे और कोई अनहोनी न हो इसको लेकर कई थानों की पुलिस फोर्स को तैनात किया गया है।

क्या है पूरा मामला?
पुलिस ने बताया कि आरोपी जावेद का एक दिन पहले मृतक बच्चों के पिता से झगड़ा हुआ था। एक दिन बाद जब मृतक बच्चों के पिता कहीं काम से बाहर गए हुए थे और मां अपना ब्यूटी पार्लर के काम में व्यस्त थीं तो मौका देखते हुए जावेद घर के अंदर घुस गया और घटना के वक्त उसे घर के अंदर जो कोई दिखा उस पर हमला कर दिया। बड़ों की इस आपसी लड़ाई में बेचारे दो बच्चों की कुल्हाड़ी से वार कर हत्या कर दी गई, वहीं तीसरे बच्चे को भी चोट आई है। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौका देखकर फरार हो गया.

घटना के बाद इलाके में चीख-पुकार मच गई और लोगों ने पुलिस को इसकी सूचना दी। जब तक पुलिस मौके पर पहुंची तब तक लोगों में गुस्सा फैल गया। मृतक बच्चों के परिजनों ने मंडी समिति चौराहे पर जाम लगा दिया। पुलिस ने दोनों बच्चों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की कोशिश की तो लोग हंगामा और तोड़फोड़ करने लगे। ऐसे में स्थिति अनियंत्रित होते देख DM-SP समेत कई थानों की फोर्स मौके पर पहुंच गई और कुछ ही देर बाद मुख्य आरोपी जावेद को एनकाउंटर में ढेर कर दिया।

वहीं बरेली आईजी राकेश कुमार ने कहा, आज शाम एक दुर्भाग्यपूर्ण घटना घटी। पुलिस मौके पर पहुंची तो आरोपियों ने भागने की कोशिश की। आरोपी ने पुलिस पर फायरिंग की और जवाबी कार्रवाई में आरोपी की मौके पर ही मौत हो गई। आरोपी की उम्र 25-30 के बीच है। कार्रवाई जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top