railway workers – One India Times https://oneindiatimes.com National News Portal Wed, 27 Nov 2024 12:39:44 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9.1 https://oneindiatimes.com/wp-content/uploads/2022/12/fav.png railway workers – One India Times https://oneindiatimes.com 32 32 डॉक्टरों की आपत्ति के बाद केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने रेल कर्मी का CPR वीडियो किया डिलीट https://oneindiatimes.com/after-doctors-objection-union-minister-ashwini-vaishnav-deleted-the-cpr-video-of-the-railway-worker/ https://oneindiatimes.com/after-doctors-objection-union-minister-ashwini-vaishnav-deleted-the-cpr-video-of-the-railway-worker/#respond Wed, 27 Nov 2024 12:39:44 +0000 https://indiatimesgroup.com/?p=31567

नई दिल्ली: केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने डॉक्टरों की आपत्ति के बाद एक वायरल वीडियो डिलीट कर दिया है, जिसमें एक रेल कर्मी चलती ट्रेन में एक बुजुर्ग यात्री को CPR देते नजर आ रहे थे। वीडियो में 70 वर्षीय यात्री को दिल का दौरा पड़ने पर ट्रेन में TTE द्वारा CPR दिया गया था, जिसे रेल मंत्रालय ने ‘लाइफ सेवर’ बताते हुए ट्वीट किया था।

हालांकि, डॉक्टरों ने CPR देने के तरीके पर सवाल उठाए थे, खासकर चेस्ट कम्प्रेशन की तकनीक को लेकर, जिससे पसलियां टूटने और सांस लेने में कठिनाई होने की संभावना जताई गई। इसके बाद मंत्री ने वीडियो हटा लिया। घटना आम्रपाली एक्सप्रेस की थी, जिसमें यात्री को छपरा के अस्पताल भेजा गया था।

]]>
https://oneindiatimes.com/after-doctors-objection-union-minister-ashwini-vaishnav-deleted-the-cpr-video-of-the-railway-worker/feed/ 0