Sports – One India Times https://oneindiatimes.com National News Portal Sat, 30 May 2026 06:29:47 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=7.0.2 https://oneindiatimes.com/wp-content/uploads/2022/12/fav.png Sports – One India Times https://oneindiatimes.com 32 32 नीति घाटी में 31 मई एवं 01 जून को आयोजित होगी ‘नीति एक्सट्रीम अल्ट्रा रन’ https://oneindiatimes.com/the-niti-extreme-ultra-run-will-be-held-in-the-niti-valley-on-may-31-and-june-1/ https://oneindiatimes.com/the-niti-extreme-ultra-run-will-be-held-in-the-niti-valley-on-may-31-and-june-1/#respond Sat, 30 May 2026 06:29:47 +0000 https://oneindiatimes.com/?p=43736

सीमांत पर्यटन को बढ़ावा देगा नीति एक्सट्रीम अल्ट्रा रन

देहरादून। उत्तराखंड की दुर्गम नीति घाटी में 31 मई एवं 01 जून 2026 को आयोजित होने वाला ‘नीति एक्सट्रीम अल्ट्रा रन’ भारत में तेजी से विकसित हो रहे एडवेंचर पर्यटन के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण पहल के रूप में उभर रहा है। उत्तराखंड पर्यटन विभाग द्वारा भारतीय सेना के समन्वय से आयोजित यह आयोजन केवल एक खेल प्रतियोगिता नहीं, बल्कि सीमा पर्यटन को बढ़ावा देने, सैन्य-नागरिक सहयोग को सुदृढ़ करने तथा हिमालय के दूरस्थ सीमावर्ती क्षेत्रों की आर्थिक संभावनाओं को नई पहचान देने का प्रयास है।

चमोली जनपद में भारत-तिब्बत सीमा के निकट स्थित नीति घाटी अपनी मनमोहक प्राकृतिक सुंदरता, ऊंचाई वाले दुर्गम भूभाग और समृद्ध सांस्कृतिक विरासत के लिए प्रसिद्ध है। हालांकि, भौगोलिक दूरस्थता और सीमित आधारभूत सुविधाओं के कारण यह क्षेत्र अब तक अपेक्षाकृत कम विकसित रहा है। नीति एक्सट्रीम अल्ट्रा रन जैसे आयोजन इस क्षेत्र को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने तथा इसे सतत पर्यटन एवं आर्थिक गतिविधियों के केंद्र के रूप में विकसित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम हैं।

इस अल्ट्रा रन में 75 किमी, 42 किमी, 21 किमी, 10 किमी एवं 5 किमी की विभिन्न श्रेणियां शामिल हैं, जिनमें पेशेवर खिलाड़ियों के साथ-साथ शौकिया धावक भी भाग लेंगे। प्रतिभागियों को तीव्र चढ़ाई, कम ऑक्सीजन स्तर और बदलते मौसम जैसी कठिन परिस्थितियों का सामना करना होगा। यही कारण है कि यह प्रतियोगिता देश की सबसे चुनौतीपूर्ण सहनशक्ति दौड़ों में से एक मानी जा रही है, जिसमें शारीरिक क्षमता के साथ मानसिक दृढ़ता भी आवश्यक है।

इस आयोजन की एक विशेषता नागरिक प्रशासन और भारतीय सेना के बीच उत्कृष्ट समन्वय है। नीति घाटी जैसे दुर्गम एवं उच्च हिमालयी क्षेत्रों में सेना की लॉजिस्टिक क्षमता, चिकित्सा सुविधाएं और संचालन विशेषज्ञता अत्यंत महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। टेंट एवं आवास व्यवस्था से लेकर चिकित्सा सहायता और मार्ग सुरक्षा सुनिश्चित करने तक, सेना की भागीदारी आयोजन को सुरक्षित एवं सुचारु रूप से संपन्न कराने में अहम योगदान दे रही है।

यह पहल केवल खेल तक सीमित नहीं है, बल्कि स्थानीय अर्थव्यवस्था को भी मजबूती प्रदान करेगी। आयोजन के दौरान बढ़ने वाली पर्यटकों की संख्या से होम-स्टे, परिवहन, भोजन एवं गाइड सेवाओं की मांग बढ़ेगी, जिससे स्थानीय लोगों के लिए रोजगार के अवसर सृजित होंगे। साथ ही यह सीमावर्ती गांवों से हो रहे पलायन को रोकने के व्यापक उद्देश्य को भी समर्थन प्रदान करेगा।

यह आयोजन सीमावर्ती क्षेत्रों के विकास और उन्हें राष्ट्रीय पहचान दिलाने की दिशा में सरकार की ‘वाइब्रेंट बॉर्डर विलेज’ अवधारणा के अनुरूप भी है। प्रतिभागियों और मीडिया का ध्यान आकर्षित कर नीति एक्सट्रीम अल्ट्रा रन इस क्षेत्र को एक जीवंत और सुलभ पर्यटन स्थल के रूप में स्थापित करने में सहायक होगा।

पर्यावरण संरक्षण और सतत पर्यटन भी इस आयोजन के प्रमुख केंद्र बिंदु हैं। आयोजकों द्वारा अपशिष्ट प्रबंधन, पर्यावरणीय संतुलन बनाए रखने तथा प्रतिभागियों के बीच जागरूकता बढ़ाने जैसे उपायों पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है, ताकि घाटी की प्राकृतिक सुंदरता सुरक्षित रह सके।

आयोजन को लेकर तैयारियां जोरों पर हैं। समन्वय बैठकें, मार्ग सर्वेक्षण, चिकित्सा योजना एवं लॉजिस्टिक व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया जा रहा है। प्रतिभागियों एवं स्थानीय समुदायों में इस आयोजन को लेकर उत्साह स्पष्ट रूप से देखा जा सकता है।

नीति एक्सट्रीम अल्ट्रा रन केवल एक दौड़ नहीं, बल्कि साहस, एकता और प्रगति का प्रतीक है। यह आयोजन दर्शाता है कि खेल किस प्रकार विकास, राष्ट्रीय एकीकरण और राष्ट्र गौरव का प्रभावी माध्यम बन सकते हैं।

 

]]>
https://oneindiatimes.com/the-niti-extreme-ultra-run-will-be-held-in-the-niti-valley-on-may-31-and-june-1/feed/ 0
महिला स्पोर्ट्स कॉलेज में एडमिशन का एक और मौका मिलेगा- रेखा आर्या https://oneindiatimes.com/another-opportunity-for-admission-to-the-womens-sports-college-rekha-arya/ https://oneindiatimes.com/another-opportunity-for-admission-to-the-womens-sports-college-rekha-arya/#respond Thu, 14 May 2026 17:19:09 +0000 https://oneindiatimes.com/?p=43654

आवेदन का समय आज खत्म, स्पाट ट्रायल के जरिए अवसर देने के निर्देश

खेल विश्वविद्यालय की कक्षाएं भी इसी सत्र से होगी शुरू

खेल मंत्री ने समीक्षा बैठक में अधिकारियों को दिए निर्देश

देहरादून। महिला स्पोर्ट्स कॉलेज लोहाघाट में एडमिशन के लिए प्रतिभाशाली छात्राओं को एक अवसर और दिया जाएगा। समीक्षा बैठक में खेल मंत्री ने अधिकारियों को इसके निर्देश दिए हैं।

सचिवालय के एफआरडीसी सभागार में आयोजित बैठक के बाद खेल मंत्री रेखा आर्या ने बताया कि अभी तक महिला स्पोर्ट्स कॉलेज लोहाघाट में एडमिशन के लिए 1000 से ज्यादा आवेदन आ चुके हैं। लेकिन जानकारी का अभाव होने के चलते अगर कुछ मेधावी बालिकाएं आवेदन नहीं कर सकी है तो उनका स्पाट ट्रायल के जरिए एडमिशन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि स्पोर्ट्स कॉलेज के लिए 16 पद सृजित कर दिए गए हैं और इन्हें जल्द से जल्द भरा जाएगा। 1 जुलाई से पहला सत्र शुरू किया जाएगा।

बैठक में कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने निर्देश दिया कि हल्द्वानी में खेल विश्वविद्यालय की कक्षाएं भी इसी सत्र से शुरू होनी है और इसकी सभी तैयारियां समय रहते पूरी कर ली जाएं।

समीक्षा बैठक में अधिकारियों को 38 वें राष्ट्रीय खेलों में पदक जीतने वाले खिलाड़ियों को आउट ऑफ टर्न जॉब देने की प्रक्रिया को तेज करने के निर्देश दिए गए हैं। कैबिनेट मंत्री ने बताया कि इसी साल इसकी विज्ञप्ति जारी करनी है और इस प्रक्रिया को गति देने के लिए उन्होंने मुख्यमंत्री से बैठक का समय मांगने के लिए पत्र भेजा है।

बैठक में कैबिनेट मंत्री ने कहा कि आगामी राष्ट्रीय खेलों की तैयारी के लिए प्रतिभाशाली खिलाड़ियों के चयन, उनके प्रशिक्षण शिविर, बेहतर डाइट, रहने व आने जाने की सुविधा सुनिश्चित की जाए। जिससे उत्तराखंड की परफॉर्मेंस और बेहतर हो सके। इसके लिए शासन से अतिरिक्त बजट मांगा गया है।

खेल मंत्री ने बताया कि प्रदेश के स्पोर्ट्स हॉस्टलों को खेल नर्सरी के रूप में विकसित करने की योजना है और इसका एक पायलट प्रोजेक्ट इसी साल शुरू कर दिया जाएगा।

वन डिस्ट्रिक्ट वन स्पोर्ट की पॉलिसी तय

बैठक के बाद खेल मंत्री रेखा आर्या ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निर्देशानुसार उत्तराखंड में विभिन्न खेलों को बढ़ावा देने के लिए वन डिस्ट्रिक्ट वन स्पोर्ट की नीति तय कर दी गई है। इसके तहत सभी 13 जनपदों के लिए एक-एक खेल का चयन किया गया है।

]]>
https://oneindiatimes.com/another-opportunity-for-admission-to-the-womens-sports-college-rekha-arya/feed/ 0
मलेशिया ओपन- सेमीफाइनल में हार के साथ पीवी सिंधु का सफर खत्म https://oneindiatimes.com/malaysia-open-pv-sindhus-journey-ends-with-a-loss-in-the-semi-finals/ https://oneindiatimes.com/malaysia-open-pv-sindhus-journey-ends-with-a-loss-in-the-semi-finals/#respond Sat, 10 Jan 2026 09:14:27 +0000 https://oneindiatimes.com/?p=42878

वांग झीयी पहुंची फाइनल में

कुआलालंपुर। दो बार की ओलंपिक पदक विजेता पीवी सिंधु का मलेशिया ओपन 2026 में फाइनल में पहुंचने का सपना अधूरा रह गया। महिला एकल सेमीफाइनल में उन्हें चीन की दूसरी वरीयता प्राप्त खिलाड़ी वांग झीयी के हाथों सीधे गेमों में हार का सामना करना पड़ा। मुकाबले में सिंधू दबाव के क्षणों में लय नहीं बना सकीं और अनावश्यक गलतियों के कारण 16-21, 15-21 से मैच गंवा बैठीं।

हार के साथ टूर्नामेंट में भारत की चुनौती खत्म
पैर की चोट से उबरने के बाद यह सिंधु का पहला अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट था। सेमीफाइनल तक पहुंचकर उन्होंने अच्छी वापसी के संकेत दिए, लेकिन निर्णायक मुकाबले में वह निरंतरता नहीं दिखा सकीं। सिंधू की हार के साथ ही मलयेशिया ओपन में भारत का अभियान समाप्त हो गया। इससे पहले क्वार्टर फाइनल में जापान की अकाने यामागुची के चोट के कारण हटने से सिंधू को सेमीफाइनल में प्रवेश मिला था।

पहले गेम में वांग की रणनीति भारी पड़ी
मैच की शुरुआत में सिंधू ने आक्रामक खेल दिखाया और अपने दमदार स्मैश तथा लंबी पहुंच का प्रभावी इस्तेमाल किया। उन्होंने शुरुआती बढ़त जरूर बनाई, लेकिन वांग झीयी की सधी हुई नेट प्ले और सटीक रिटर्न ने जल्द ही मुकाबले को बराबरी पर ला दिया। ब्रेक के बाद चीनी खिलाड़ी ने आक्रमण तेज किया और लगातार अंक बटोरते हुए पहला गेम अपने नाम कर लिया।

दूसरे गेम में बढ़त के बाद बिगड़ा खेल
दूसरे गेम में सिंधू ने बेहतर शुरुआत की और मध्यांतर तक 11-6 की बढ़त हासिल कर ली। हालांकि ब्रेक के बाद वांग ने तेज रैलियों और आक्रामक शॉट्स से दबाव बनाया। सिंधू लगातार गलतियां करने लगीं, जिससे स्कोर बराबर हो गया। निर्णायक क्षणों में चीन की खिलाड़ी ने मौके का पूरा फायदा उठाया और लगातार अंक हासिल कर मैच समाप्त कर दिया।

फाइनल में पहुंचीं वांग झीयी
लगातार दबाव और मजबूती से खेले गए शॉट्स के दम पर वांग झीयी ने फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली। वहीं, सिंधू के लिए यह टूर्नामेंट सेमीफाइनल में ही समाप्त हो गया, हालांकि चोट के बाद उनकी वापसी को सकारात्मक संकेत के तौर पर देखा जा रहा है।

]]>
https://oneindiatimes.com/malaysia-open-pv-sindhus-journey-ends-with-a-loss-in-the-semi-finals/feed/ 0
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अल्मोड़ा में किया सांसद खेल महोत्सव का शुभारंभ https://oneindiatimes.com/chief-minister-pushkar-singh-dhami-inaugurated-the-mp-sports-festival-in-almora/ https://oneindiatimes.com/chief-minister-pushkar-singh-dhami-inaugurated-the-mp-sports-festival-in-almora/#respond Mon, 22 Dec 2025 12:47:56 +0000 https://oneindiatimes.com/?p=42800

अल्मोड़ा में बहुउद्देशीय आर्टिफिशियल टर्फ मैदान, 200 सोलर लाइटें और छात्रावास निर्माण की घोषणा

देहरादून  :   मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को अल्मोड़ा में सांसद खेल महोत्सव का शुभारंभ किया। कार्यक्रम के दौरान उन्होंने फुटबॉल और बैडमिंटन प्रतियोगिता का उद्घाटन किया तथा अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खिलाड़ी श्रीमती एकता बिष्ट और खेल प्रशिक्षकों को सम्मानित किया।

मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर घोषणा की कि जनपद अल्मोड़ा में खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से जी.आई.सी. ग्राउंड में हॉकी एवं फुटबॉल के लिए दिन एवं रात्रि उपयोग हेतु बहुउद्देशीय आर्टिफिशियल टर्फ मैदान का निर्माण किया जाएगा। नगर निगम क्षेत्र में प्रकाश व्यवस्था को सुदृढ़ करने और स्वच्छ व हरित ऊर्जा को बढ़ावा देने हेतु 200 सोलर लाइटें उपलब्ध कराई जाएंगी। हेमवती नंदन बहुगुणा स्टेडियम, अल्मोड़ा में 50 बिस्तरों की क्षमता वाला छात्रावास बनाया जाएगा। वहीं, हेमवती नंदन बहुगुणा स्टेडियम का बैडमिंटन कोर्ट अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुसार पुनर्निर्मित किया जाएगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि भारत की युवा शक्ति राष्ट्र की सबसे बड़ी पूंजी है, जो अपने परिश्रम, प्रतिभा और संकल्प के बल पर सशक्त, समृद्ध और आत्मनिर्भर भारत के स्वप्न को साकार करने की क्षमता रखती है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में युवा शक्ति को राष्ट्र शक्ति मानकर ‘विकसित और आत्मनिर्भर भारत’ के निर्माण की दिशा में कार्य किया जा रहा है। उनकी प्रेरणा से “फिट युवा फॉर विकसित भारत” की थीम पर आयोजित हो रहा यह “सांसद खेल महोत्सव” केवल एक सामान्य खेल प्रतियोगिता नहीं, बल्कि देश में खेल संस्कृति को बढ़ावा देने का एक महाभियान है। यह हमारे गाँव-गाँव में छिपी खेल प्रतिभाओं को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर तक पहुँचाने का सशक्त मंच प्रदान करने के साथ ही युवा शक्ति में अनुशासन, आत्मविश्वास, टीम भावना और संघर्षशीलता जैसे गुणों को विकसित करने का प्रभावी माध्यम बनेगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी “खेलो इंडिया” और “फिट इंडिया मूवमेंट” जैसे कार्यक्रमों के माध्यम से देश में खेल संस्कृति को प्रोत्साहित करने के लिए निरंतर कार्य कर रहे हैं। उनके मार्गदर्शन में राज्य सरकार प्रदेश में खेल संस्कृति को बढ़ावा दे रही है। 38वें राष्ट्रीय खेलों के भव्य एवं सफल आयोजन से उत्तराखंड “देवभूमि” के साथ-साथ “खेलभूमि” के रूप में भी स्थापित हुआ है। राष्ट्रीय खेलों में हमारे खिलाड़ियों ने 103 पदक जीतकर एक नया इतिहास रचा है। उत्तराखंड अब विश्वस्तरीय “स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर” के मामले में भी देश के प्रमुख राज्यों में गिना जाने लगा है और अब प्रदेश में राष्ट्रीय ही नहीं, बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर की खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन भी होने लगा है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार राज्य में शीघ्र ही एक “स्पोर्ट्स लेगेसी प्लान” लागू करने जा रही है, जिसके अंतर्गत प्रदेश के आठ प्रमुख शहरों में 23 खेल अकादमियों की स्थापना की जाएगी। हल्द्वानी में उत्तराखंड का प्रथम खेल विश्वविद्यालय तथा लोहाघाट में एक महिला स्पोर्ट्स कॉलेज स्थापित करने की दिशा में भी तेज़ी से कार्य किए जा रहे हैं। प्रदेश में खेलों के समग्र विकास और खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से नई खेल नीति भी लागू की गई है, जिसके अंतर्गत राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक विजेता खिलाड़ियों को ‘आउट ऑफ टर्न’ सरकारी नौकरी प्रदान की जा रही है। ‘मुख्यमंत्री खेल विकास निधि’, ‘मुख्यमंत्री खिलाड़ी प्रोत्साहन योजना’, ‘मुख्यमंत्री उदियमान खिलाड़ी योजना’ तथा ‘खेल किट योजना’ जैसे कार्यक्रमों के माध्यम से राज्य के उभरते युवा खिलाड़ियों को निरंतर प्रोत्साहित किया जा रहा है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि अल्मोड़ा के समग्र विकास के लिए पर्यटन, रोजगार और कनेक्टिविटी को बेहतर बनाने हेतु भी कई महत्वपूर्ण योजनाओं पर कार्य किया जा रहा है। प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के अंतर्गत पिछले चार वर्षों में अल्मोड़ा जनपद में ढाई सौ किलोमीटर से अधिक सड़कों का निर्माण किया गया है। साथ ही करोड़ों रुपये की लागत से विभिन्न मोटरमार्गों का निर्माण एवं नवीनीकरण भी किया गया है। लगभग 400 करोड़ रुपये की लागत से अल्मोड़ा- पौड़ी गढ़वाल-रुद्रप्रयाग को जोड़ने वाली सड़क का निर्माण कराया गया है। लगभग 922 करोड़ रुपये की लागत से अल्मोड़ा-बागेश्वर सड़क के चौड़ीकरण को भी मंजूरी दी गई है। ‘उड़ान योजना’ के अंतर्गत अल्मोड़ा में पर्यटन को बढ़ावा देने और आवागमन को सुगम बनाने के उद्देश्य से हेली सेवाएं प्रारंभ की गई हैं। फलसीमा में हेलीपोर्ट का निर्माण किया जा रहा है, जो क्षेत्र को बेहतर हवाई सेवाओं से जोड़ते हुए आवागमन को और अधिक सुलभ बनाएगा। क्षेत्र में पेयजल आपूर्ति को सशक्त बनाने के लिए गगास नदी पर 31.27 करोड़ रुपये की लागत से जलाशय परियोजना का कार्य किया जा रहा है। स्वास्थ्य सेवाओं के सुदृढ़ीकरण के लिए शोभन सिंह जीना मेडिकल इंस्टीट्यूट में 100 नई एमबीबीएस सीटें बढ़ाने के साथ-साथ 36 आईसीयू बेड भी जोड़े गए हैं, जिससे भविष्य में चिकित्सा सुविधाएं और अधिक बेहतर होंगी।

कार्यक्रम के दौरान सांसद और केंद्रीय राज्य मंत्री भारत सरकार अजय टम्टा, मेयर नगर निगम अजय वर्मा, जागेश्वर विधायक मोहन सिंह मेहरा, उपाध्यक्ष महिला उद्यमिता परिषद श्रीमती गंगा बिष्ट, अध्यक्ष जिला पंचायत श्रीमती हेमा गैड़ा, पूर्व विधायक कैलाश शर्मा, पूर्व विधायक रघुनाथ सिंह चौहान, जिलाध्यक्ष भाजपा महेश नयाल सहित अनेक जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

]]>
https://oneindiatimes.com/chief-minister-pushkar-singh-dhami-inaugurated-the-mp-sports-festival-in-almora/feed/ 0
दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए भारत की 15 सदस्यीय टीम का ऐलान https://oneindiatimes.com/india-announces-15-member-squad-for-odi-series-against-south-africa/ https://oneindiatimes.com/india-announces-15-member-squad-for-odi-series-against-south-africa/#respond Mon, 24 Nov 2025 17:21:22 +0000 https://oneindiatimes.com/?p=42658

टीम की कमान केएल राहुल के हाथों में सौंपी गई

जडेजा और पंत की वापसी, बुमराह–सिराज को आराम

नई दिल्ली। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ होने वाली तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए बीसीसीआई ने टीम की घोषणा कर दी है। चयनकर्ताओं ने इस बार अनुभवी और युवा खिलाड़ियों का संतुलित मिश्रण तैयार किया है। कोलकाता टेस्ट के दौरान लगी चोट के कारण कप्तान शुभमन गिल को आराम दिया गया है, वहीं टीम की कमान केएल राहुल के हाथों में सौंपी गई है। ऋषभ पंत उपकप्तान की भूमिका निभाएंगे।

टीम संयोजन में दिखा संतुलन

घोषित 15 सदस्यीय स्क्वाड में कुल आठ बल्लेबाज, तीन ऑलराउंडर, तीन तेज गेंदबाज और एक स्पेशलिस्ट स्पिनर को शामिल किया गया है। शीर्ष क्रम में रोहित शर्मा, विराट कोहली और यशस्वी जायसवाल जैसी मजबूत बल्लेबाजी ताकत मौजूद है। मध्यक्रम में तिलक वर्मा, ऋतुराज गायकवाड़ और ध्रुव जुरेल जैसे खिलाड़ी टीम को फ्लेक्सिबिलिटी देंगे। विकेटकीपिंग की जिम्मेदारी केएल राहुल और ऋषभ पंत के पास रहेगी।

ऑलराउंडर विभाग में रवींद्र जडेजा, वॉशिंगटन सुंदर और नीतीश कुमार रेड्डी पर भरोसा जताया गया है। पेस अटैक का नेतृत्व अर्शदीप सिंह करेंगे, जिनका साथ प्रसिद्ध कृष्णा और हर्षित राणा देंगे। स्पिन विभाग की कमान कुलदीप यादव संभालेंगे।

राहुल संभालेंगे कमान, गिल और श्रेयस बाहर

गर्दन में चोट के बाद शुभमन गिल को आराम दिया गया है और वे अभी मुंबई में मेडिकल टीम की निगरानी में हैं। ऑस्ट्रेलिया दौरे पर लगी चोट के चलते श्रेयस अय्यर को भी इस सीरीज में शामिल नहीं किया गया है। दोनों खिलाड़ियों की रिकवरी पर चयन समिति करीबी नजर बनाए हुए है।

जडेजा-पंत की वापसी से टीम मजबूत

एक लंबा अंतराल के बाद रवींद्र जडेजा की वनडे टीम में वापसी हुई है। पिछले कुछ समय से उन्हें सीमित ओवरों में अवसर नहीं मिला था, लेकिन इस बार वे टीम में मुख्य ऑलराउंडर की भूमिका में नजर आएंगे। इसी तरह विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत भी वापसी कर रहे हैं, जो मध्यक्रम में टीम को स्थिरता और आक्रामकता दोनों देंगे।

बुमराह-सिराज को मिला आराम, शमी फिर बाहर

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ चल रही टेस्ट सीरीज में लगातार गेंदबाजी के कारण जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद सिराज को विश्राम दिया गया है, ताकि उनके वर्कलोड को मैनेज किया जा सके। इस बीच तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी को एक बार फिर जगह नहीं मिल पाई है, हालांकि घरेलू क्रिकेट में उनका प्रदर्शन प्रभावशाली रहा है।

वनडे सीरीज का पूरा शेड्यूल

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच टेस्ट श्रृंखला समाप्त होने के बाद वनडे मुकाबले खेले जाएंगे।

पहला वनडे: 30 नवंबर – रांची

दूसरा वनडे: 2 दिसंबर – रायपुर

तीसरा वनडे: 6 दिसंबर – विशाखापत्तनम

तीन मैचों की ये श्रृंखला दोनों टीमों के लिए आने वाले साल की तैयारियों का अहम हिस्सा मानी जा रही है।

]]>
https://oneindiatimes.com/india-announces-15-member-squad-for-odi-series-against-south-africa/feed/ 0
भारत ने दक्षिण कोरिया को 4-1 से मात देकर हॉकी एशिया कप 2025 का खिताब अपने नाम किया। https://oneindiatimes.com/india-defeated-south-korea-4-1-to-win-the-hockey-asia-cup-2025-title/ https://oneindiatimes.com/india-defeated-south-korea-4-1-to-win-the-hockey-asia-cup-2025-title/#respond Mon, 08 Sep 2025 13:53:56 +0000 https://oneindiatimes.com/?p=42141

भारत ने आठ साल बाद जीता खिताब

पूरे टूर्नामेंट में सर्वाधिक गोल दागने वाली टीम बनी टीम इंडिया

राजगीर, बिहार। एशिया कप 2025 का खिताबी मुकाबला भारत और दक्षिण कोरिया के बीच खेला गया, जिसमें भारतीय हॉकी टीम ने 4-1 से शानदार जीत दर्ज कर खिताब अपने नाम किया। यह जीत भारत के लिए आठ साल बाद एशिया कप की ट्रॉफी लौटाने वाली है और यह टीम की चौथी खिताबी जीत है। पूरे टूर्नामेंट में भारत अजेय रहा और सर्वाधिक गोल दागने वाली टीम बनकर उभरा।

पूल चरण में भारत का दबदबा
भारत ने पूल चरण में लगातार तीन जीत दर्ज की। 29 अगस्त को चीन को 4-3 से हराने के बाद 31 अगस्त को जापान को 3-2 और 1 सितंबर को कजाकिस्तान पर 15-0 से जीत दर्ज की। इस प्रदर्शन ने टीम इंडिया को नॉकआउट चरण में प्रबल दावेदार बना दिया।

सुपर-4 और क्वालीफायर प्रदर्शन
सुपर-4 में भी भारत अजेय रहा। कोरिया के साथ 2-2 की बराबरी और मलयेशिया पर 4-1 तथा चीन पर 7-0 की जीत ने टीम की मजबूती को दिखाया।

खिताबी मुकाबले में दबदबा
फाइनल में भारत ने शुरुआत से ही आक्रामक खेल दिखाया। सुखजीत सिंह, दिलप्रीत सिंह और अमित रोहिदास के गोल की मदद से भारत ने कोरिया को 4-1 से हराया। कोरिया का एकमात्र गोल मैच के अंतिम क्वार्टर में आया।

आक्रामक रणनीति और विश्व स्तर की तैयारी
पूरे टूर्नामेंट में भारत ने 39 गोल दागे और केवल 9 गोल खाए। कप्तान हरमनप्रीत सिंह की अगुवाई में टीम न केवल खिताब जीतने में सफल रही, बल्कि 2026 के विश्व कप के लिए भी क्वालिफाई कर लिया।

भारत ने इससे पहले 2003, 2007 और 2017 में खिताब जीता था, और अब 2025 में कोरिया को हराकर अपनी शान कायम की है।

]]>
https://oneindiatimes.com/india-defeated-south-korea-4-1-to-win-the-hockey-asia-cup-2025-title/feed/ 0
आईपीएल 2025- रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने पंजाब किंग्स को हराकर खिताब किया अपने नाम https://oneindiatimes.com/ipl-2025-royal-challengers-bangalore-defeated-punjab-kings-to-win-the-title/ https://oneindiatimes.com/ipl-2025-royal-challengers-bangalore-defeated-punjab-kings-to-win-the-title/#respond Wed, 04 Jun 2025 15:15:18 +0000 https://oneindiatimes.com/?p=42068

विराट कोहली की टीम ने 18 साल बाद उठाई ट्रॉफी, फाइनल में पंजाब को 6 रन से हराया

नई दिल्ली। आईपीएल 2025 का फाइनल क्रिकेट इतिहास में यादगार बन गया, जब रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने अपनी पहली ट्रॉफी जीतकर 18 साल की लंबी प्रतीक्षा को समाप्त कर दिया। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए इस रोमांचक मुकाबले में बैंगलोर ने पंजाब किंग्स को छह रन से हराया। पहले बल्लेबाजी करते हुए आरसीबी ने 20 ओवर में 9 विकेट पर 190 रन बनाए, जिसके जवाब में पंजाब की टीम 184 रन ही बना सकी। इस जीत के साथ बैंगलोर आईपीएल खिताब जीतने वाली आठवीं टीम बन गई।

बेंगलुरु की चुनौतीपूर्ण बल्लेबाज़ी

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी बेंगलुरु की शुरुआत कुछ खास नहीं रही। ओपनर फिल सॉल्ट ने 16 रन बनाए और जल्दी पवेलियन लौटे। इसके बाद विराट कोहली और मयंक अग्रवाल ने पारी को संभालने की कोशिश की, मगर मयंक 24 रन बनाकर आउट हो गए। रजत पाटीदार ने तेज़ 26 रन जोड़े, जबकि विराट ने 43 रन की अहम पारी खेली। अंत में जितेश शर्मा ने तेजी से 24 रन बनाकर स्कोर को 190 तक पहुंचाया। पंजाब के लिए अर्शदीप और जेमीसन ने तीन-तीन विकेट लिए, जबकि ओमरजई, चहल और विजयकुमार को एक-एक सफलता मिली।

पंजाब की संघर्षपूर्ण पारी

191 रनों का पीछा करने उतरी पंजाब की शुरुआत अच्छी रही। प्रियांश आर्या और प्रभसिमरन ने तेज़ शुरुआत दी, लेकिन मध्यक्रम में लगातार विकेट गिरते रहे। जोश इंग्लिस ने आक्रामक बल्लेबाजी करते हुए 39 रन बनाए, वहीं शशांक सिंह ने 61 रन की शानदार पारी खेली, लेकिन अन्य बल्लेबाज साथ नहीं दे सके। अंत में पंजाब छह रन से पीछे रह गई। बेंगलुरु की ओर से भुवनेश्वर कुमार और क्रुणाल पांड्या ने दो-दो विकेट चटकाए।

]]>
https://oneindiatimes.com/ipl-2025-royal-challengers-bangalore-defeated-punjab-kings-to-win-the-title/feed/ 0
आईपीएल 2025- कोलकाता नाइट राइडर्स और पंजाब किंग्स के बीच मुकाबला आज https://oneindiatimes.com/ipl-2025-match-between-kolkata-knight-riders-and-punjab-kings-today/ https://oneindiatimes.com/ipl-2025-match-between-kolkata-knight-riders-and-punjab-kings-today/#respond Tue, 15 Apr 2025 09:39:11 +0000 https://indiatimesgroup.com/?p=42012

नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग 2025 के 31वें मुकाबले में आज पंजाब किंग्स का सामना कोलकाता नाइट राइडर्स से होना है। यह मुकाबला चंडीगढ़ के मुल्लांपुर में खेला जाएगा। अपने पिछले मैच में पंजाब किंग्स को सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ 8 विकेट से हार का सामना करना पड़ा है। अब तक पंजाब की टीम ने 5 में से 3 मैचों में जीत हासिल की है, जबकि केकेआर की टीम को अपने पिछले मैच में सीएसके के खिलाफ जीत मिली थी। अब दोनों ही टीमों का मुकाबला मुल्लांपुर में आज होना हैं, जिसमें दोनों ही टीम जीत हासिल करना चाहेगी।

मुल्लांपुर में अब तक खेले गए दो मुकाबले
पंजाब अब अपना अगला मैच अपने घरेलू मैदान पर खेलेगा जहां के विकेट को बल्लेबाजी के लिए अनुकूल माना जाता है। यहां अभी तक दो मैच खेले गए हैं जिनमें पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम ने 200 से अधिक रन का स्कोर बनाया था। ऐसे में पंजाब के टीम प्रबंधन को अब फैसला करना होगा कि वह किस तरह की परिस्थितियों में खेलना चाहते हैं। पंजाब किंग्स के गेंदबाजों का आत्मविश्वास निश्चित तौर पर डिग गया होगा। विशेष कर उसके दो स्पिनरों युजवेंद्र चहल और ग्लेन मैक्सवेल का मनोबल जरूर प्रभावित हुआ होगा क्योंकि इन दोनों ने पिछले मैच में सात ओवर में 96 रन लुटा दिए थे।

कोलकाता के इन बल्लेबाजों से रहना होगा सावधान
इसे देखते हुए पंजाब की टीम पिच को लेकर निश्चित तौर पर असमंजस की स्थिति में होगी। पंजाब अगर इस मैच के लिए सपाट विकेट तैयार करवाता है तो फिर इसकी कोई गारंटी नहीं कि उसके गेंदबाज 220 रन तक के स्कोर का बचाव कर लेंगे क्योंकि कोलकाता की टीम में सुनील नरेन, रिंकू सिंह और वेंकटेश अय्यर जैसे आक्रामक बल्लेबाज हैं। एक ऐसा आंकड़ा जिस पर पंजाब के मुख्य कोच रिकी पोंटिंग गौर नहीं करना चाहेंगे, वह है उनकी गेंदबाजी इकाई का इकॉनमी रेट। उसका कोई भी गेंदबाज नौ रन प्रति ओवर से नीचे नहीं गया। आमतौर पर भरोसेमंद चहल ने पांच मैचों में प्रति ओवर 11.13 रन दिए हैं और केवल दो विकेट लिए हैं।

मैकस्वेल और स्टोइनिस से पंजाब को अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद
पंजाब अगर धीमा विकेट तैयार करवाता है तो उसका यह दांव भी उल्टा पड़ सकता है क्योंकि नाइट राइडर्स के पास वरुण चक्रवर्ती और सुनील नरेन जैसे स्पिनर है जो अनुकूल परिस्थितियों का फायदा उठाने में माहिर हैंं। नाइट राइडर्स एक ऐसी टीम है जो सपाट और धीमे विकेट दोनों पर अपना कमाल दिखा सकती है। उसने चेन्नई सुपर किंग्स को उसके घरेलू मैदान पर पटखनी दी थी जिससे निश्चित तौर पर टीम का मनोबल बढ़ा होगा। पंजाब किंग्स की बल्लेबाजी काफी हद तक कप्तान अय्यर (250 रन) पर निर्भर है, जिन्होंने अब तक पांच मैचों में तीन अर्धशतक लगाए हैं। प्रियांश आर्या (194 रन) इस सत्र की खोज रहे हैं। नेहल वढेरा (141 रन), प्रभसिमरन सिंह (133 रन) और फिनिशर शशांक सिंह (108 रन) भी टीम का मजबूत पक्ष हैं। लेकिन पंजाब की कमजोर कड़ी उसके भारतीय खिलाड़ी नहीं बल्कि दो ऑस्ट्रेलियाई ग्लेन मैक्सवेल (34 रन) और मार्कस स्टोइनिस (59 रन) हैं, जिन्होंने अब तक बल्ले से खास योगदान नहीं दिया है।

कैसा खेलेगी मुल्लांपुर की पिच?
अगर पिच रिपोर्ट की बात करें तो मुल्लांपुर के महाराजा यादवेंद्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम की पिच बल्लेबाजों के अनुकूल रहती है। यहां पर बल्लेबाजों को खूब रन बनाते हुए देखा जाता है और मैच हाई स्कोरिंग होने की संभावना रहती है। हालांकि, इस मैदान पर तेज गेंदबाजों और स्पिनरों को भी मदद मिल सकती है।

इस मैदान पर कुल आईपीएल में 7 मैच खेले गए, जिसमें पहले बैटिंग करने वाली टीम ने चार बार जीत हासिल की, जबकि बाद में बैटिंग करने वाली टीम ने 3 बार जीत दर्ज की।

कितने बजे से सुरु होगा मुकाबला?

मुकाबला भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे शुरू होगा। टॉस इससे आधे घंटे पहले यानी शाम 7:00 बजे होगा।

कहाँ देख सकते हैं मुकाबला? 

मुकाबला स्टार स्पोर्ट्स के चैनलों पर देखा जा सकेगा। और मैच को ऑनलाइन जियोहॉटस्टार एप  पर देखा जा सकता है।

]]>
https://oneindiatimes.com/ipl-2025-match-between-kolkata-knight-riders-and-punjab-kings-today/feed/ 0
आईपीएल 2025- चेन्नई सुपर किंग्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच मुकाबला आज  https://oneindiatimes.com/ipl-2025-match-between-chennai-super-kings-and-lucknow-super-giants-today/ https://oneindiatimes.com/ipl-2025-match-between-chennai-super-kings-and-lucknow-super-giants-today/#respond Mon, 14 Apr 2025 10:18:55 +0000 https://indiatimesgroup.com/?p=41914

नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग 2025 के 30वें मुकाबले में आज चेन्नई सुपर किंग्स का सामना लखनऊ सुपर जायंट्स से होना है। यह मुकाबला लखनऊ के होम ग्राउंड इकाना स्टेडियम में खेला जाएगा। यह मुकाबला धोनी की सीएसके और पंत की लखनऊ के लिए अहम होगा। लखनऊ की टीम मौजूदा सीजन में शानदार फॉर्म में चल रही है। वह अंक तालिका पर मौजूदा समय में तीसरे स्थान पर है, जबकि सीएसके की टीम का बुरा हाल है। पिछले मैच में केकेआर के हाथों मिली हार के साथ सीएसके ने अब तक 6 मैच में से 5 मैच लगातार गंवाए है। सिर्फ सीएसके ने अपना शुरुआती मैच जीता। ऐसे में अब येलो ब्रिगेड के पास मौका है कि वह अपनी खोई हुई फॉर्म को हासिल करें।

सीएसके के बल्लेबाजों को करना होगा प्रदर्शन
सीएसके के बल्लेबाज अच्छा प्रदर्शन नहीं कर सके हैं और केकेआर के खिलाफ उसकी बल्लेबाजी क्रम की कलई खुल गई थी। सलामी बल्लेबाज रचिन रवींद्र और डेवोन कॉनवे दो बेहतरीन बल्लेबाज हैं, लेकिन उनसे पहली गेंद से ही जोरदार बल्लेबाजी की उम्मीद करना उनके खेलने की शैली के खिलाफ है। गायकवाड़ की जगह तीसरे नंबर पर आने वाले राहुल त्रिपाठी पर अच्छा प्रदर्शन करने का काफी दबाव होगा। टीम को अनुभवी ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा से भी अच्छे प्रदर्शन की दरकार है। शिवम दुबे को पावर-हिटिंग के मोर्चे पर अधिक समर्थन की जरूरत है और ऐसा करने के लिए सबसे बेहतर खुद धोनी हैं।

अतिरिक्त बल्लेबाज को उतारेगा सीएसके?
सीएसके के पास मथीशा पथिराना को इम्पैक्ट प्लेयर के तौर पर उतारने का विकल्प रहेगा। सीएसके की बल्लेबाजी अच्छी नहीं रही है और ऐसे में वह एक अतिरिक्त बल्लेबाज के साथ उतरने पर विचार कर सकता है। लखनऊ सुपर जाएंट्स के शीर्ष क्रम के बल्लेबाज निकोलस पूरन शानदार फॉर्म में चल रहे हैं और पथिराना उनके सामने चुनौती पेश कर सकते हैं। पथिराना ने पूरन को पांच पारियों में चार बार आउट किया है।

क्या फिर सलामी बल्लेबाज के तौर पर उतरेंगे पंत
लखनऊ के लिए सलामी बल्लेबाज मिचेल मार्श गुजरात टाइटंस के खिलाफ नहीं खेले थे। टॉस के दौरान ऋषभ पंत ने बताया था कि मार्श की बेटी बीमार हैं जिस कारण वह अनुपलब्ध रहे। अभी यह तय नहीं है कि वह सीएसके के खिलाफ वापसी कर पाएंगे या नहीं, लेकिन अगर मार्श टीम में लौटे तो वह हिम्मत सिंह की जगह लेंगे। शीर्ष क्रम में मिचेल मार्श की अनुपस्थिति ने शनिवार को ऋषभ पंत को फॉर्म में चल रहे एडेन मारक्रम के साथ पारी का आगाज करने का मौका दिया। पंत ने शीर्ष क्रम में अच्छा प्रदर्शन किया, लेकिन क्या मार्श की वापसी के बाद वह खुद को सलामी बल्लेबाज के रूप में मौका देंगे? यह सवाल बना हुआ है।

कितने बजे से सुरु होगा मुकाबला?

मुकाबला भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे शुरू होगा। टॉस इससे आधे घंटे पहले यानी शाम 7:00 बजे होगा।

कहाँ देख सकते हैं मुकाबला? 

मुकाबला स्टार स्पोर्ट्स के चैनलों पर देखा जा सकेगा। और मैच को ऑनलाइन जियोहॉटस्टार एप  पर देखा जा सकता है।

]]>
https://oneindiatimes.com/ipl-2025-match-between-chennai-super-kings-and-lucknow-super-giants-today/feed/ 0
प्रीति जिंटा ने सनराइजर्स हैदराबाद से मिली करारी हार के बावजूद अभिषेक की तारीफ में नहीं छोड़ी कोई कसर https://oneindiatimes.com/preity-zinta-left-no-stone-unturned-in-praising-abhishek-despite-the-crushing-defeat-against-sunrisers-hyderabad/ https://oneindiatimes.com/preity-zinta-left-no-stone-unturned-in-praising-abhishek-despite-the-crushing-defeat-against-sunrisers-hyderabad/#respond Sun, 13 Apr 2025 06:36:15 +0000 https://indiatimesgroup.com/?p=41831

हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में 12 अप्रैल, 2025 को खेले गए आईपीएल मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद ने प्रीति जिंटा की टीम पंजाब किंग्स को 8 विकेट से करारी शिकस्त दी। इस रोमांचक मैच में सनराइजर्स की जीत के हीरो युवा बल्लेबाज अभिषेक शर्मा रहे। उन्होंने 55 गेंदों में 141 रनों की ऐतिहासिक पारी खेलकर आईपीएल इतिहास में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाज का रिकॉर्ड अपने नाम किया। प्रीति जिंटा ने इस करारी हार के बावजूद अभिषेक की तारीफ में कोई कसर नहीं छोड़ी।

अभिषेक ने रचा इतिहास
पंजाब किंग्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 245 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। यह स्कोर किसी भी टीम के लिए चुनौतीपूर्ण था, लेकिन अभिषेक शर्मा ने इसे आसान बना दिया। उन्होंने ट्रैविस हेड के साथ मिलकर 171 रनों की साझेदारी की और महज 40 गेंदों में शतक जड़ दिया। उनकी इस पारी में 14 चौके और 10 छक्के शामिल थे, जिसने पंजाब के गेंदबाजों को बेबस कर दिया। सनराइजर्स ने 18.3 ओवर में ही 246 रनों का लक्ष्य हासिल कर लिया, जिसमें सिर्फ दो विकेट गिरे। इस जीत ने सनराइजर्स को टूर्नामेंट में नई जान दी है।

अभिषेक की बल्लेबाजी की फैन हुईं प्रीति जिंटा
मैच हारने के बाद भी प्रीति जिंटा ने खेल भावना दिखाई। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर अभिषेक शर्मा की तारीफ करते हुए लिखा, “यह रात अभिषेक शर्मा के नाम है। क्या प्रतिभा है और उन्होंने क्या शानदार पारी खेली है। सनराइजर्स को बधाई। हमें इस हार को भूलकर आगे बढ़ना होगा, क्योंकि टूर्नामेंट में अभी बहुत कुछ बाकी है।”

अपनी टीम का भी बढ़ाया हौसला
प्रीति ने अपनी टीम को भी सराहा और लिखा, “श्रेयस अय्यर, प्रियांश आर्या, प्रभसिमरन सिंह और मार्कस स्टॉयनिस को उनकी शानदार कोशिश के लिए बधाई। मुझे गर्व है कि उन्होंने इतना अच्छा खेला। मुझे यकीन है कि हम अगले मैचों में और मजबूती से वापसी करेंगे।”

]]> https://oneindiatimes.com/preity-zinta-left-no-stone-unturned-in-praising-abhishek-despite-the-crushing-defeat-against-sunrisers-hyderabad/feed/ 0