lifestyle – One India Times https://oneindiatimes.com National News Portal Sat, 12 Apr 2025 05:52:17 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9.4 https://oneindiatimes.com/wp-content/uploads/2022/12/fav.png lifestyle – One India Times https://oneindiatimes.com 32 32 क्या आपके बाल भी कम उम्र में ही होने लग गये हैं सफेद, तो आप बादाम की मदद से फिर से कर सकते हैं बालों को काला  https://oneindiatimes.com/has-your-hair-started-turning-white-at-a-young-age-then-you-can-make-your-hair-black-again-with-the-help-of-almonds/ https://oneindiatimes.com/has-your-hair-started-turning-white-at-a-young-age-then-you-can-make-your-hair-black-again-with-the-help-of-almonds/#respond Sat, 12 Apr 2025 05:52:17 +0000 https://indiatimesgroup.com/?p=41746

बढ़ते तनाव, काम के प्रेशर और व्यस्त जीवनशैली की वजह से लोगों के न सिर्फ सेहत पर असर पड़ रहा है, बल्कि इसकी वजह से ही लोगों की त्वचा और बाल भी खराब हो रहे हैं। खासतौर पर अगर बात करें बालों की तो इन्हीं कारणों से कम उम्र में ही लोगों के बाल सफेद होने लग रहे हैं।

जब कम उम्र में बाल सफेद होते हैं, तो लोगों का तनाव और भी ज्यादा बढ़ जाता है, क्योंकि सफेद बालों की वजह से लुक खराब दिखता है। ऐसे में आपको बिना केमिकल के इस्तेमाल के ही बालों को काला करना चाहिए। यहां हम आपको ऐसे ही नुस्खों के बारे में बताने जा रहे हैं। इन नुस्खों को अपनाने के लिए आपको बादाम की जरूरत पड़ेगी। तो चलिए बिना देर किए आपको बताते हैं कि आप बादाम से अपने बाल कैसे काले कर सकते हैं।

बादाम तेल का करें इस्तेमाल

यदि आप बादाम के तेल का इस्तेमाल नियमित रूप से अपने बालों में मालिश करेंगे तो इससे भी बालों का रंग सुधरता है। इसके लिए बादाम के तेल को हल्का गुनगुना करें और उंगलियों से सिर की मालिश करें।

आप स्कैल्प से लेकर बालों के छोर तक पर इस तेल का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसका असर आपको कुछ ही दिनों में दिख जाएगा।

बादाम का तेल और आंवला तेल का मिश्रण

यदि आपके पास बादाम और आंवले का तेल दोनों ही चीजें उपलब्ध हैं तो इन दोनों चीजों को बराबर मात्रा में लेकर मिक्स करें और हल्का गुनगुना कर लें।
अब इस तेल से अपनी स्कैल्प से लेकर बालों के छोर तक की मालिश करें। इससे आपके बाल प्राकृतिक रूप से काले होंगे। क्योंकि ये तेल आपके बालों को पोषण देने का काम करता है।

बादाम का पेस्ट

बादाम के पेस्ट का इस्तेमाल करके भी आप अपने बालों को प्राकृतिक रूप से काला कर सकते हैं। इसके लिए सबसे पहले तो बादाम को 7 से 8 घंटों के लिए भिगो दें।
अब हुए बादाम पीसकर पेस्ट बना लें। इसमें थोड़ा सा दूध या दही मिलाएं। अब इस पेस्ट को बालों की जड़ों में तीन मिनट के लिए लगाएं और फिर बालों को धो लें। आप हफ्ते में कम से कम एक बार इस पेस्ट का इस्तेमाल कर सकते हैं।

(साभार)

]]>
https://oneindiatimes.com/has-your-hair-started-turning-white-at-a-young-age-then-you-can-make-your-hair-black-again-with-the-help-of-almonds/feed/ 0
क्या आप भी हैं गर्मी और लू से परेशान, तो सत्तू से बनने वाले इन ड्रिंक्स को करें अपने रूटीन में शामिल, मिलेगी राहत https://oneindiatimes.com/are-you-also-troubled-by-heat-and-heat-wave-then-include-these-drinks-made-from-sattu-in-your-routine-you-will-get-relief/ https://oneindiatimes.com/are-you-also-troubled-by-heat-and-heat-wave-then-include-these-drinks-made-from-sattu-in-your-routine-you-will-get-relief/#respond Wed, 09 Apr 2025 05:23:51 +0000 https://indiatimesgroup.com/?p=41533

गर्मियों की अभी बस शुरूआत ही हुई है, और अभी से लोगों का घर से बाहर निकलना कम हो गया है। कई जगहों पर तो पारा 40 डिग्री के भी पार जाने लगा है। ऐसे में सेहत का ध्यान रखना बेहद जरूरी होने लगा है।

यदि आप भी अभी से लू और गर्मी से परेशान है तो सत्तू से बनने वाले कुछ ड्रिंक्स को अपने रूटीन में शामिल करें। यहां हम आपको सत्तू से बनने वाली कुछ ड्रिंक्स के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनको बनाना भी काफी आसान है और इसके सेवन से आपके शरीर को गर्मी से राहत भी मिलेगी।

सत्तू का नमकीन शरबत

इस ड्रिंक को तैयार करना काफी आसान है। इसे बनाने के लिए आपको सत्तू के साथ-साथ काला नमक, नींबू का रस, शहद और पानी की जरूरत पड़ेगी। इसे बनाने के लिए सबसे पहले तो एक गिलास में सब चीजों को मिक्स कर लें। चम्मच से अच्छी तरह इसे मिक्स करने के बाद आखिर में इसमें आइस क्यूब डाल लें।

सत्तू का मीठा शरबत

इसे बनाने के लिए आपको सत्तू पाउडर, चीनी और पानी की जरूरत पड़ेगी। इसे बनाने के लिए एक गिलास में सबसे पहले दो चम्मच सत्तू पाउडर और चीनी निकाल लें। अब इसमें पानी डालें और अच्छी तरह से मिक्स करें। जब चीनी घुल जाएगी तो इसमें आइस क्यूब डालें और ठंडा-ठंडा परोसें।

सत्तू का चटपटा शरबत

यदि आपको चटपटा खाना पसंद है तो आपको प्याज, हरी मिर्च, धनिया पत्ती, नमक, काला नमक, भुना जीरा की जरूरत पड़ेगी। इसे बनाने के लिए आपको आपको सबसे पहले पानी में बारीक सत्तू, कटा प्याज, हरी मिर्च, और अन्य चीजों को मिक्स करना है। अब इसे सही से मिक्स करें और आइस क्यूब डालकर ठंडा ही परोसें।

सत्तू और पुदीने का शरबत

इसे बनाने के लिए आपको सत्तू, पुदीने के ताजे पत्ते, नींबू का रस, शहद और ठंडे पानी की जरूरत पड़ेगी। इसे तैयार करने के लिए एक गिलास में सभी चीजों को डालकर उसमें पानी डालें। अब पूरी तरह से मिक्स करने के बाद इसमें आइस क्यूब डालें और परोसें। चाहें तो आइस क्यूब डालना स्किप भी कर सकते हैं।

(साभार)

]]>
https://oneindiatimes.com/are-you-also-troubled-by-heat-and-heat-wave-then-include-these-drinks-made-from-sattu-in-your-routine-you-will-get-relief/feed/ 0
क्या तेज धूप के कारण आपकी त्वचा भी हो रही है बेजान, तो घर पर एलोवेरा से बनाएं फेस मास्क, मिलेगी राहत https://oneindiatimes.com/is-your-skin-also-getting-lifeless-due-to-the-intense-sunshine-then-make-a-face-mask-with-aloe-vera-at-home-you-will-get-relief/ https://oneindiatimes.com/is-your-skin-also-getting-lifeless-due-to-the-intense-sunshine-then-make-a-face-mask-with-aloe-vera-at-home-you-will-get-relief/#respond Mon, 07 Apr 2025 05:59:38 +0000 https://indiatimesgroup.com/?p=41420

अप्रैल का महीना चल रहा है और तेज धूप की वजह से लोगों का हाल बेहाल है। इस धूप का असर न सिर्फ लोगों के स्वास्थ्य बल्कि उनकी त्वचा पर भी देखने को मिल रहा है। तेज धूप के कारण लोगों की त्वचा अभी से बेजान रहने लगी है। सनबर्न और टैनिंग ने अभी से लोगों को परेशान करना शुरू कर दिया है। ऐसे में चेहरे का ध्यान रखना बेहद जरूरी हो जाता है।

यदि आप भी इन्हीं तरह की दिक्कतों से परेशान हैं तो एलोवेरा से बने कुछ फेस मास्क को इस्तेमाल करके देखें। एलोवेरा से बने ये फेस मास्क आपके चेहरे को हाइड्रेट रखेंगे और त्वचा को ठंडक पहुंचाने का काम करेंगे। इस फेस मास्क के इस्तेमाल से पहले एक बार पैच टेस्ट अवश्य करें, ताकि किसी तरह की एलर्जी की संभावना न रहे।

एलोवेरा और शहद

इन दोनों चीजों से मास्क बनाना काफी आसान है। इसके लिए आपको बस एक कटोरी में इन दोनों चीजों को अच्छी तरह से मिक्स करना है। इसे मिक्स करते समय ये ध्यान रखें कि ये ज्यादा पतला न हो, वरना चेहरे पर लेयर नहीं बन पाएगी। मिश्रण तैयार होने के बाद चेहरे पर इसकी एक पतली लेयर लगाएं। 20 मिनट के बाद अपने चेहरे को पानी से धो लें। इससे भी आपको राहत मिलेगी।

एलोवेरा और नींबू

नींबू वाले इस मास्क का इस्तेमाल तभी करें, जब ये आपको सूट करता हो। क्योंकि अक्सर नींबू की वजह से ही लोगों को कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इस मास्क को तैयार करने के लिए सबसे पहले एलोवेरा और नींबू का रस मिलाकर चेहरे पर लगाएं। 15 मिनट के बाद अपने चेहरे को पानी से धो लें और कुछ ही दिन बाद इसका असर देखें।

एलोवेरा और खीरा

ये मास्क बनाना काफी आसान है, और इसकी वजह से चेहरे को काफी ठंडक मिलती है। इसके इस्तेमाल के लिए सबसे पहले तो खीरे का पेस्ट तैयार कर लें। अब इस पेस्ट में थोड़ा सा एलोवेरा जेल मिक्स करें। दोनों चीजों के मिश्रण को अपने चेहरे पर लगाएं और 20 मिनट के बाद चेहरा धो लें। इसका असर भी आपको जल्द ही दिखने लगेगा।

एलोवेरा और गुलाब जल

इन दोनों चीजों में ऐसे तत्व पाए जाते हैं, जो चेहरे को हाइड्रेट रखने का काम करते हैं। ऐसे में आप बिना सोचे इन दोनों चीजों को मिक्स करके एलोवेरा जेल और गुलाब जल का मिश्रण तैयार कर सकते हैं। इस मास्क को 20 मिनट के लिए चेहरे पर लगाएं और फिर चेहरे को धो दें। इसका असर भी आपको दिखने लगेगा।

एलोवेरा और दही

दही में पाए जाने वाले तत्व त्वचा की डीप क्लींजिंग भी करते हैं। ऐसे में आप एक कटोरी में एलोवेरा जेल लें और उसमें दही मिक्स करें। अब इस पैक को अपने चेहरे पर लगाकर 20 मिनट बाद धो लें। इससे आपका चेहरा खिल उठेगा और साथ ही में चेहरे को ठंडक भी मिलेगी।

(साभार)

]]>
https://oneindiatimes.com/is-your-skin-also-getting-lifeless-due-to-the-intense-sunshine-then-make-a-face-mask-with-aloe-vera-at-home-you-will-get-relief/feed/ 0
क्या आप भी कराती हैं बार- बार हेयर स्पा, तो जान लीजिये इसके नुकसान  https://oneindiatimes.com/do-you-also-get-hair-spa-done-frequently-then-know-its-disadvantages/ https://oneindiatimes.com/do-you-also-get-hair-spa-done-frequently-then-know-its-disadvantages/#respond Sat, 05 Apr 2025 05:50:59 +0000 https://indiatimesgroup.com/?p=41295

हेयर स्पा एक ऐसा ट्रीटमेंट है, जिससे बालों में नई चमक सी आ जाती है। इसको कराने से बालों से सम्बंधित कई परेशानियां भी दूर रहती है। यही वजह है कि महिलाएं एक महीने में दो से तीन बार हेयर स्पा कराना पसंद करती हैं। हेयर स्पा में शैंपू, हेयर क्रीम, हेयर मास्क और कंडीशनर वगैरह लगाकर बालों की डीप मॉइश्चराइजिंग की जाती है, साथ ही स्टीम भी दी जाती है। इसकी वजह से बाल काफी ज्यादा चमक जाते हैं।

वैसे तो इससे बालों को काफी लाभ मिलते हैं, लेकिन यदि हेयर स्पा को बार-बार कराया जाए तो इससे बालों को काफी नुकसान पहुंचता है। यहां हम आपको इन्हीं नुकसानों के बारे में बताने जा रहे हैं, ताकि आप भी हेयर स्पा करने से पहले एक बार सोच लें।

बढ़ेगी हेयर फॉल की समस्या

यदि आप नियमित रूप से हेयर स्पा लेंगी तो हेयर फॉल की समस्या बढ़ सकती है। ये परेशानी ज्यादातर उन लोगों में होती है, जिसकी स्कैल्प संवेदनशील होती है। सेंसिटिव स्कैल्प वाले लोगों को हर हेयर केयर प्रोडक्ट सूट नहीं करता है। इसलिए यदि वो हेयर स्पा करा भी रही हैं तो प्रोडक्ट को एक बारी चेक कर लें, ताकि आपको किसी तरह का कोई खतरा न रहे।

स्कैल्प को पहुंचाएगा नुकसान

कई बार हेयर स्पा करने में ऐसे प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल होता है, जिनमें भारी मात्रा में केमिकल पाए जाते हैं। ऐसे में यदि आपको इन केमिकल्स से एलर्जी हो, तो हेयर स्पा करने से बचें। केमिकल वाले प्रोडक्ट स्कैल्प या बालों को और भी नुकसान पहुँचाने का कारण बन सकता है।

बालों का रंग उड़ेगा

बार-बार हेयर स्पा कराने से बालों का रंग उड़ने लगता है। क्योंकि हेयर स्पा में कई ऐसे प्रोडक्ट इस्तेमाल किए जाते हैं,जिनमें ब्लीच पाया जाता है। इसी की वजह से बालों का रंग उड़ने का खतरा रहता है।

बाल होंगे ड्राई

यदि आप बार-बार या महीने में कई बार हेयर स्पा कराती हैं, तो इससे बालों की प्राकृतिक नमी में कमी में आ सकती है। इसकी वजह से कई बार बालों के साथ-साथ स्कैल्प भी ड्राई होने लगती है, जिस कारण स्कैल्प पर रूसी जमने लगती है।

जेब होगी खाली

बार-बार हेयर स्पा कराने का सबसे बड़ा नुकसान यही है। इसकी वजह से आपकी जेब काफी ज्यादा खाली होगी, क्योंकि किसी छोटे से सैलून में भी हेयर स्पा कराने के लिए आपको 500 से लेकर 1000 रूपये तक आसानी से खर्च करने पड़ सकते हैं। इसलिए जरूरत हो, तभी हेयर स्पा कराएं।

(साभार)

]]>
https://oneindiatimes.com/do-you-also-get-hair-spa-done-frequently-then-know-its-disadvantages/feed/ 0
इन परफेक्ट आउटफिट को पहनकर नवरात्रि में दिखाये अपना खूबसूरत और सादगी भरा अंदाज  https://oneindiatimes.com/show-your-beautiful-and-simple-style-in-navratri-by-wearing-these-perfect-outfits/ https://oneindiatimes.com/show-your-beautiful-and-simple-style-in-navratri-by-wearing-these-perfect-outfits/#respond Sun, 30 Mar 2025 07:35:52 +0000 https://indiatimesgroup.com/?p=40864

आज 30 मार्च से चैत्र नवरात्रि का शुभारंभ हो गया है। माता रानी की उपासना के लिए अहम माने जाने वाले ये नौ दिन हिंदू धर्म में काफी खास माने जाते हैं। इन नौ दिनों के पहले दिन घट स्थापना करके मां को विराजमान किया जाता है। इसके बाद नवमी के दिन तक माता रानी के अलग-अलग स्वरूपों की पूजा की जाती है।

बात माता रानी की पूजा की हो रही है तो महिलाओं का सजना-संवरना तो बनता है। ऐसे में यदि आप भी नवरात्रि के दौरान परफेक्ट आउटफिट ढूंढ रही हैं तो घबराने की जरूरत नहीं है। यहां हम आपको कुछ ऐसे विकल्प दिखाएंगे, जिससे टिप्स लेकर आप नवरात्रि में अपना खूबसूरत और सादगी भरा अंदाज दिखा सकती हैं।

लाल साड़ी

नवरात्रि की पूजा की बात हो रही है तो इसमें पहनने के लिए लाल रंग की साड़ी सबसे बेस्ट विकल्प है। लाल रंग शक्ति का प्रतीक है, जो मां दुर्गा के स्वरूप को दर्शाता है। ऐसे में आप लाल रंग की साड़ी मां दुर्गा की पूजा में कैरी कर सकती हैं। इस साड़ी में आपका अंदाज सबसे खूबसूरत लगेगा।

हरा अंगरखा सूट

हरा रंग भी पूजा-पाठ में पहनने के लिए काफी शुभ माना जाता है। ऐसे में आप हरे रंग का अंगरखा सूट पूजा के समय पहन सकती हैं। इस तरह का सूट आप उस वक्त भी पहन सकती हैं, जब माता के दर्शन को मंदिर जाना है। ये गर्मी में आपको कंर्फटेबल भी रहेगा।

पीला अनारकली 

पीला रंग नवरात्रि की पूजा में पहनने के लिए शुभ माना जाता है। ऐसे में आप इस तरह का पीला अनारकली माता रानी की पूजा में कैरी कर सकती हैं। चूड़ीदार पायजामी के साथ यदि आप अनारकली का सूट पहनेंगी तो आपका अंदाज सबसे अलग और खूबसूरत लगेगा।

पेस्टल अनारकली गाउन

पेस्टल रंग आजकल काफी ट्रेंड में है। ऐसे में आप चाहें तो ऐसा पेस्टल रंग का अनारकली गाउन आप आप नवरात्रि की पूजा में कैरी कर सकती हैं। गर्मी का मौसम है, ऐसे में फ्लोरल अनारकली गाउन आपको सहज रखेगा। इसे पहनने के बाद आपको ज्यादा गर्मी का एहसास भी नहीं होगा।

घरचोला साड़ी

कुछ अलग अंदाज की साड़ी पहननी है तो घरचोला साड़ी एक बेहतर विकल्प मानी जाती है। लाल रंग की घरचोला साड़ी पहनकर आप अपना खूबसूरत अंदाज दिखा सकती हैं। इस साड़ी को सीधा पल्लु करके पहनें, उसी से इसका लुक अच्छा दिखता है।

(साभार)

]]>
https://oneindiatimes.com/show-your-beautiful-and-simple-style-in-navratri-by-wearing-these-perfect-outfits/feed/ 0
क्या आप भी हैं बालों के झड़ने से परेशान, तो घर ही बनायें बिना केमिकल वाला शैंपू, बालों का झड़ना होगा कम  https://oneindiatimes.com/are-you-also-troubled-by-hair-fall-then-make-a-chemical-free-shampoo-at-home-hair-fall-will-be-reduced/ https://oneindiatimes.com/are-you-also-troubled-by-hair-fall-then-make-a-chemical-free-shampoo-at-home-hair-fall-will-be-reduced/#respond Fri, 28 Mar 2025 08:09:45 +0000 https://indiatimesgroup.com/?p=40736

आज के समय में लाइफस्टाइल इतनी बिगड़ी हुई है, कि उसकी वजह से लोगों की त्वचा और बालों पर काफी प्रभाव पड़ने लगा है। चेहरे का ध्यान तो लोग रख लेते हैं, लेकिन अक्सर वो बालों पर ध्यान रखना भूल जाते हैं। अगर आप भी बालों का ध्यान नहीं रखते तो हेयर फॉल की समस्या से आप परेशान जरूर होंगे। इस हेयर फॉल को रोकने के लिए लोग महंगे-महंगे प्रोडक्ट इस्तेमाल करते हैं, लेकिन इसका कोई असर नहीं पड़ता।

ऐसे में हम आपको आज घर पर ही बिना केमिकल वाला शैंपू इस्तेमाल करने का आसान तरीका बताएंगे। इस शैंपू के इस्तेमाल से आपकी कई समस्याएं दूर होंगी। आइए आपको यहां हम घर पर ही शैंपू बनाना बताते हैं, ताकि आप भी इसका इस्तेमाल करके बालों का झड़ना रोक सकें।

बिना केमिकल के शैंपू तैयार करने का सामान
रीठा
शिकाकाई
आंवला
मेथी दाना
नीम पत्तियां
ब्राह्मी

ये है शैंपू बनाने की विधि

अब इस बिना केमिकल वाले शैंपू को बनाने की विधि शुरू करनी है। इसके लिए सबसे पहले सभी जड़ी-बूटियों को रातभर पानी में भिगो दें। इसे आप एक साथ भी उबाल सकते हैं, ताकि इसका पानी एक दूसरे में अच्छी तरह से मिक्स हो जाए।

रातभर सभी चीजों को भीगने के बाद अगले दिन सुबह के समय इसे धीमी आंच पर उबालें। इसे सही से उबलने में तकरीबन 20 मिनट का समय लगेगा। जब ये सही से उबल जाए इसे ठंडा होने के लिए साइड में रख दें।

ठंडा होने पर इस मिश्रण को छान लें और एक बोतल में भरकर रख लें। इसका इस्तेमाल आप हफ्ते में दो से तीन बार आसानी से कर सकते हैं। इस शैंपू के इस्तेमाल से पहले एक बार पैच टेस्ट अवश्य करें, ताकि ये आपको लाभ पहुंचाए।

ये हैं फायदे

अब आपको इस शैंपू के फायदों के बारे में बताते हैं। इसके इस्तेमाल से आपके बालों की जड़ें मजबूत हो सकती हैं। बाजार में मिलने वाले शैंपू में भारी मात्रा में केमिकल होता है, तो घर पर बना शैंपू केमिकल्स से होने वाले नुकसानों से आपके बालों को बचाता है।

इसके इस्तेमाल से स्कैल्प भी अच्छी तरह से साफ हो जाती है। तो बस केमिकल वाला शैंपू छोड़िए और इस्तेमाल करके देखिए घर पर बना बिना केमिकल वाला ये शैंपू।

(साभार)

]]>
https://oneindiatimes.com/are-you-also-troubled-by-hair-fall-then-make-a-chemical-free-shampoo-at-home-hair-fall-will-be-reduced/feed/ 0
क्या आप भी करते हैं अपने चेहरे पर इन चीजों का इस्तेमाल, तो जान लीजिये इससे होने वाले नुकसान https://oneindiatimes.com/do-you-also-use-these-things-on-your-face-then-know-the-harm-caused-by-it/ https://oneindiatimes.com/do-you-also-use-these-things-on-your-face-then-know-the-harm-caused-by-it/#respond Thu, 27 Mar 2025 06:10:55 +0000 https://indiatimesgroup.com/?p=40638

गर्मियों का मौसम शुरू हो गया है, ऐसे में हर किसी को इस मौसम में अपनी त्वचा का ध्यान रखना चाहिए। यदि गर्मी के मौसम में त्वचा का ध्यान न रखा जाए तो मई-जून में काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। इसी के चलते लोग अभी से अपनी त्वचा का ध्यान रखने लगते हैं।

ध्यान रखने के चक्कर में वो कई बार ये चेक करना भूल जाते हैं कि उन्हें क्या सूट करेगा, क्या नहीं। इसी के चलते हम आपको यहां पर कुछ ऐसी चीजों के बारे में बताएंगे, जिनका इस्तेमाल आपको गर्मी के मौसम में कभी भी नहीं करना चाहिए। यदि आप इस मौसम में ये चीजें चेहरे पर लगाएंगे तो हो सकता है कि आपका चेहरा खराब हो जाए।

नींबू का रस

यदि आप नींबू का रस चेहरे पर लगा रहे हैं तो हमेशा ही इस बात का रखें कि नींबू के रस में पाए जाना वाला एसिड त्वचा को ड्राई कर देता है। ऐसे में जब आप इस भीषण गर्मी में नींबू का रस लगाकर बाहर जाएंगे तो आपको चेहरे पर जलन या एलर्जी की संभावना बढ़ जाती है। इसलिए इसका उपयोग जितना हो सके न ही करें।

हल्दी

जिन लोगों की त्वचा संवेदनशील है, उन्हें तो गर्मी के मौसम में हल्दी के इस्तेमाल से बचना ही चाहिए। हल्दी के उपयोग से कई बार त्वचा पर सूजन तक आ जाती है। इतना ही नहीं, कई बार इसके इस्तेमाल से ही आपकी त्वचा पीली पड़ सकती है। इसलिए हल्दी से भी दूरी बनाकर रखें।

टी ट्री ऑयल

आजकल अक्सर फेसपैक से लेकर फेस वॉश तक में ये पाया जाता है। इसमें एंटीबैक्टीरियल गुण होते हैं, लेकिन यह संवेदनशील त्वचा पर जलन पैदा कर सकता है। इसलिए इसका इस्तेमाल कभी भी सीधे त्वचा पर न करें। इसे हमेशा पानी या किसी अन्य तेल के साथ मिलाकर प्रयोग करें।

दही

गर्मी के मौसम में त्वचा पर दही काफी फायदा पहुंचाता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि यही दही अगर ज्यादा समय के लिए त्वचा पर लगाया जाए तो आपकी त्वचा को डैमेज कर सकता है। इसलिए भले ही ये आपको सूट कर रहा है, लेकिन फिर भी इसका इस्तेमाल कम से कम ही करें।

चंदन का पेस्ट

वैसे तो गर्मी के इस मौसम में चंदन का पेस्ट त्वचा को काफी फायदा पहुंचाता है लेकिन यदि इसका इस्तेमाल ज्यादा समय के लिए किया जाए तो इससे त्वचा पर रिएक्शन हो सकता है। इसलिए या तो इसके इस्तेमाल से दूर रहें, लेकिन यदि आप इस्तेमाल कर रहे हैं तो समय का खास ध्यान रखें।

(साभार)

]]>
https://oneindiatimes.com/do-you-also-use-these-things-on-your-face-then-know-the-harm-caused-by-it/feed/ 0
रोजाना घर पर करें ये तीन योगासन, शरीर को मजबूत करने के साथ- साथ इम्यूनिटी को भी करेगा बेहतर  https://oneindiatimes.com/do-these-three-yogasanas-at-home-daily-along-with-strengthening-the-body-it-will-also-improve-immunity/ https://oneindiatimes.com/do-these-three-yogasanas-at-home-daily-along-with-strengthening-the-body-it-will-also-improve-immunity/#respond Wed, 12 Mar 2025 06:22:40 +0000 https://indiatimesgroup.com/?p=39678

योग शरीर को मजबूत और लचीला ही नहीं, रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने में बेहद कारगर है। नियमित योगासनों के अभ्यास से शरीर और मन दोनों स्वस्थ रहते हैं, जिससे शरीर प्राकृतिक रूप से बीमारियों से लड़ने की क्षमता को विकसित करता है।

योग तनाव कम करता है, ब्लड सर्कुलेशन में सुधार लाता है, शरीर के विषैले तत्वों को बाहर निकालता है, जिससे संक्रमण का खतरा कम हो जाता है और पाचन तंत्र में सुधार लाता है। इन सभी कारणों से इम्यूनिटी भी मजबूत होती है। योग और इम्यूनिटी के बीच का वैज्ञानिक कारण समझें तो योग से सफेद रक्त कोशिकाओं की संख्या बढ़ती है जो संक्रमण से लड़ने में अहम भूमिका निभाते हैं।

शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता यानी इम्यूनिटी की मजबूती के लिए योग एक प्रभावी, प्राकृतिक और आसान तरीका है। यहां कुछ ऐसे योगासनों के बारे में बताया जा रहा है, जिनका घर बैठे अभ्यास शरीर को अंदर से मजबूत करने, तनाव कम करने और बेहतर स्वास्थ्य बनाए रखने में मदद करता है।

भस्त्रिका प्राणायाम

भस्त्रिका प्राणायाम के अभ्यास से फेफड़ों की शक्ति बढ़ती है। आक्सीजन की आपूर्ति को बेहतर बनाने के साथ ही इस आसन के नियमित अभ्यास से इम्यून सिस्टम सक्रिय रहता है। इस प्राणायाम के अभ्यास के लिए आरामदायक स्थिति में बैठें। नाक से गहरी सांस लें और तेजी से छोड़ें। 10-15 बार इसे दोहराएं।

सेतुबंधासन

पीठ के बल लेटकर घुटनों को मोड़ें। हाथों को बगल में रखें और धीरे-धीरे कूल्हों को ऊपर उठाएं। 30 सेकंड रुके और फिर नीचे आ जाएं। इस आसन के सही अभ्यास से फेफड़ों और थायरॉइड ग्रंथि सक्रिय होती है। शरीर की ऊर्जा बढ़ती और ब्लड सर्कुलेशन में सुधार होता है। साथ इम्यून सिस्टम मजबूत बनता है

धनुरासन

धनुरासन का अभ्यास भी इम्यूनिटी बढ़ाने में असरदार है। इससे पाचन में सुधार होता है। शरीर की थकान और तनाव दूर होती है। रक्त संचार बेहतर बनता है। धनुरासन के अभ्यास के लिए पेट के बल लेटकर पैरों को पीछे की ओर मोड़ें। हाथों से टखनों को पकड़ें और छाती को ऊपर उठाएं। 20-30 सेकंड तक रुकें।

(साभार)

]]>
https://oneindiatimes.com/do-these-three-yogasanas-at-home-daily-along-with-strengthening-the-body-it-will-also-improve-immunity/feed/ 0
महिला दिवस पर करना चाहते है अपने घर की महिलाओं को खुश, तो यहां जानिए अनोखे और दिल छू लेने वाले तरीके https://oneindiatimes.com/if-you-want-to-make-the-women-of-your-house-happy-on-womens-day-then-know-these-unique-and-heart-touching-ways/ https://oneindiatimes.com/if-you-want-to-make-the-women-of-your-house-happy-on-womens-day-then-know-these-unique-and-heart-touching-ways/#respond Fri, 07 Mar 2025 07:57:19 +0000 https://indiatimesgroup.com/?p=39294

महिला दिवस पर अपनी जिंदगी की सबसे खास महिला, चाहे वह आपकी मां हो, बहन, पत्नी, बेटी, या कोई दोस्त के लिए प्यार भरा और सेहतमंद तोहफा देना एक खूबसूरत तरीका है। यह न सिर्फ आपके स्नेह और देखभाल को दर्शाता है, बल्कि उनके स्वस्थ और खुशहाल जीवन का भी ख्याल रखता है।

महिला दिवस सिर्फ एक तारीख नहीं, बल्कि एक जश्न है, उन महिलाओं के सम्मान का जो हमारे जीवन को खूबसूरत बनाती हैं। अगर आप अपनी बहनों को इस दिन खास महसूस कराना चाहते हैं, तो यह आपके प्यार और कृतज्ञता को जाहिर करने का बेहतरीन मौका है। आइए जानते हैं कुछ अनोखे और दिल छू लेने वाले तरीके, जो इस दिन को उनकी यादों में हमेशा के लिए संजो सकते हैं।

1. एक प्यारा-सा सरप्राइज गिफ्ट दें
कोई ऐसा तोहफा दें, जो उनकी पर्सनैलिटी से मेल खाता हो, जैसे उनकी पसंदीदा किताब, परफ्यूम, ज्वेलरी या फिर कोई पर्सनलाइज्ड गिफ्ट।
अगर आप कुछ खास और दिल से देना चाहते हैं, तो एक हैंडमेड ग्रीटिंग कार्ड बनाएं और उसमें अपनी भावनाओं को शब्दों में पिरो दें। आपकी लिखी कुछ पंक्तियाँ उनके चेहरे पर मुस्कान ला देंगी।

2. उनके साथ क्वालिटी टाइम बिताएं
अगर आपकी बहन को घूमना पसंद है, तो उन्हें उनके पसंदीदा स्थान पर घुमाने ले जाएं।
उनके साथ कोई पुरानी यादों वाली मूवी देखें या कोई मजेदार गेम खेलें, मस्ती और हंसी से भरी ये घड़ियां उन्हें बेहद खास महसूस कराएंगी।
अगर वे घर से दूर हैं, तो एक प्यारी-सी वीडियो कॉल करें और अपनी बातचीत से उन्हें स्पेशल महसूस कराएं।

 3. एक खास डिनर या सरप्राइज पार्टी प्लान करें
उनकी पसंदीदा डिश बनाकर उन्हें सरप्राइज दें और उन्हें ‘रानी’ की तरह महसूस कराएं।
घर पर एक छोटी-सी पार्टी रखें और उनकी उपलब्धियों को सेलिब्रेट करें, क्योंकि वे इसकी पूरी हकदार हैं।

4. एक दिल छू लेने वाली चिट्ठी लिखें
अपनी बहन को एक खूबसूरत चिट्ठी या नोट लिखें, जिसमें उनकी खूबियों की तारीफ करें और बताएं कि वे आपकी जिंदगी में कितनी अहमियत रखती हैं।
अगर संभव हो, तो बचपन की कोई मजेदार या इमोशनल याद ताजा करें, जिससे वे भावुक होकर आपकी और भी करीब आ सकें।

5. सोशल मीडिया पर स्पेशल पोस्ट करें
उनकी प्यारी तस्वीरों के साथ एक दिल से लिखा हुआ मैसेज शेयर करें।
अगर उनके साथ कोई खास स्टोरी या फनी मोमेंट है, तो उसे भी शेयर करें—क्योंकि सोशल मीडिया पर प्यार जताने का भी एक अलग ही मजा है!

 6. उनकी मदद करें और उन्हें आराम दें
अगर वे घर के कामों में व्यस्त रहती हैं, तो एक दिन के लिए उनके सारे काम खुद करें और उन्हें पूरी तरह से रिलैक्स करने का मौका दें।
अगर वे कामकाजी हैं, तो उनकी टेंशन कम करने के लिए उनकी मदद करें या उनका कोई टास्क पूरा करने में सहयोग दें।

(साभार)

]]> https://oneindiatimes.com/if-you-want-to-make-the-women-of-your-house-happy-on-womens-day-then-know-these-unique-and-heart-touching-ways/feed/ 0 अलग अंदाज में खेलना चाहते हैं होली, तो इन जगहों के बारे में जानिए जहां की होली है दुनियाभर में प्रसिद्ध  https://oneindiatimes.com/if-you-want-to-play-holi-in-a-different-way-then-know-about-these-places-where-holi-is-famous-all-over-the-world/ https://oneindiatimes.com/if-you-want-to-play-holi-in-a-different-way-then-know-about-these-places-where-holi-is-famous-all-over-the-world/#respond Sun, 23 Feb 2025 06:11:56 +0000 https://indiatimesgroup.com/?p=38362

होली केवल रंगों का त्योहार नहीं, बल्कि प्रेम, सौहार्द और नई ऊर्जा का प्रतीक है। ये त्योहार हमें आपसी भेदभाव मिटाकर एकता और प्रेम से जीने की प्रेरणा देता है। यही वजह है कि देशभर में होली का त्योहार रंगों, खुशियों और आपसी प्रेम के प्रतीक के रूप में मनाया जाता है।

होली का त्योहार हर जगह अलग-अलग तरह से मनाया जाता है। ऐसे में यदि इस बार आप अलग अंदाज में होली खेलना चाहते हैं तो हमारे द्वारा बताई जगहों पर होली मनाने जाएं। इन जगहों पर जाकर आपको इतना आनंद आएगा कि आप इसे सालभर भूल नहीं पाएंगे। यहां हम आपको ऐसी जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां की होली दुनियाभर में प्रसिद्ध है।

लठमार होली

लठमार होली भारत में होली का सबसे अनोखा और रोमांचक रूप है। इसे उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले में स्थित बरसाना और नंदगांव में मनाया जाता है। ऐसी मान्यता है कि नंदगांव के श्रीकृष्ण अपने सखाओं के साथ जब होली खेलने बरसाना आए थे और राधा व उनकी सखियों से हंसी-मजाक में रंग खेलने लगे।  इसके बदले में बरसाना की गोपियां लाठियों से उन्हें मारने दौड़ीं। जिसके बाद नंदगांव के पुरुषों को खुद को बचाना पड़ा। तभी से यह परंपरा लठमार होली के रूप में प्रसिद्ध हो गई।

लड्डू होली

लड्डू होली की धूम भी सिर्फ बरसाना में ही देखने को मिलती है। मान्यता है कि द्वापर युग में राधा की सखियां नंदगांव में होली खेलने का निमंत्रण देने गईं। नंदबाबा ने यह निमंत्रण स्वीकार किया और अपने पुरोहित को वृषभानु जी के पास संदेश देने भेजा। वृषभानु जी ने पुरोहित को लड्डू खाने के लिए दिए, लेकिन इसी दौरान गोपियों ने उनके गालों पर गुलाल लगा दिया। इसके जवाब में पुरोहितों ने उन लड्डूओं की बारिश कर दी और यहीं से लड्डूमार होली की परंपरा की शुरुआत हो गई। ऐसे में आप लड्डू होली खेलने बरसाना जाने का प्लान कर सकते हैं।

हंपी की होली

यदि आप विरासत, भक्ति और रंगों का संगम देखना चाहते हैं तो हंपी की होली में शामिल होले जाएं। यहां होली भक्ति, संगीत और ऐतिहासिक धरोहरों के बीच खेली जाती है, जो इसे बाकी जगहों से खास बनाती है। यहां होली के दौरान लोक संगीत और नृत्य होते हैं, जिससे यह त्योहार और भी मनोरंजक बन जाता है।  होली खेलने के बाद श्रद्धालु तुगभद्रा नदी में स्नान करते हैं, जो पवित्र माना जाता है। यहां होली पर विदेशी पर्यटक भी बड़ी संख्या में आते हैं, जिससे यह एक अंतरराष्ट्रीय होली उत्सव बन गया है।

संगीत और बैठकी होली

यदि आपको संगीत का शौक है तब तो आपको संगीत और बैठकी होली मनाने के लिए कुमाऊं, उत्तराखंड जाने का प्लान बनाना चाहिए। यह एक संगीतमय होली होती है, जिसमें लोग पारंपरिक रागों और गीतों के साथ होली खेलते हैं।  इसे तीन प्रकार से मनाया जाता है, जिसमें पहली है बैठकी होली, दूसरी है खड़ी होली और तीसरी है महिलाओं की होली। यहां होली सिर्फ रंगों तक सीमित नहीं, बल्कि शास्त्रीय संगीत और भक्ति से भी जुड़ी होती है।

शिग्मोत्सव का रंगारंग उत्सव

गोवा में होली को शिग्मोत्सव या शिग्मो के नाम से जाना जाता है, जो 14 दिनों तक चलने वाला भव्य उत्सव है। यहां होली का जश्न गांवों और शहरों में पारंपरिक लोकनृत्य, ढोल-ताशों और झांकियों के साथ मनाया जाता है। इस दौरान मंदिरों में विशेष पूजा-अर्चना होती है, और लोग एक-दूसरे पर रंग डालकर खुशी मनाते हैं। शिग्मोत्सव गोवा की संस्कृति और परंपरा को दर्शाता है। जिस वजह से ये होली पर्यटकों के लिए भी एक खास आकर्षण होती है। होली के मौके पर गोवा जाकर इस अनोखे उत्सव का आनंद जरूर लें।

(साभार)

]]> https://oneindiatimes.com/if-you-want-to-play-holi-in-a-different-way-then-know-about-these-places-where-holi-is-famous-all-over-the-world/feed/ 0