Crime – One India Times https://oneindiatimes.com National News Portal Sun, 07 Jun 2026 04:31:55 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=7.0 https://oneindiatimes.com/wp-content/uploads/2022/12/fav.png Crime – One India Times https://oneindiatimes.com 32 32 डोईवाला क्षेत्र में हुई चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, मामा- भांजा ही निकले आरोपी https://oneindiatimes.com/dehradun-police-solve-theft-case-in-doiwala-area-maternal-uncle-and-nephew-turn-out-to-be-the-accused/ https://oneindiatimes.com/dehradun-police-solve-theft-case-in-doiwala-area-maternal-uncle-and-nephew-turn-out-to-be-the-accused/#respond Sun, 07 Jun 2026 04:31:55 +0000 https://oneindiatimes.com/?p=43800

मामा ने नशे की तथा भांजे ने आनलाइन गैम्बलिंग/गेमिंग की लत के चलते दिया था घटना को अंजाम

अभियुक्तों के कब्जे से घटना में चोरी किया गया माल हुआ बरामद

देहरादून। डोईवाला क्षेत्र में एक घर में हुई चोरी की घटना का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। हैरानी की बात यह रही कि चोरी किसी बाहरी व्यक्ति ने नहीं, बल्कि घर के ही सदस्य और रिश्तेदार ने मिलकर की थी। पुलिस ने महिला के बेटे और उसके भाई को चोरी किए गए जेवरात के साथ गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस के अनुसार, रेशम माजरी निवासी मोनिका गोस्वामी ने कोतवाली डोईवाला में शिकायत दर्ज कराई थी कि वह अपने परिवार के साथ बद्रीनाथ धाम यात्रा पर गई थीं। वापस लौटने पर घर की अलमारी में रखे सोने-चांदी के आभूषण और नकदी गायब मिले। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर गठित टीम ने घटनास्थल और आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली तथा मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया। जांच के दौरान मिले सुरागों के आधार पर पुलिस ने फतेहपुर टांडा क्षेत्र में चेकिंग अभियान के दौरान दो संदिग्धों को हिरासत में लिया।

पूछताछ में खुलासा हुआ कि गिरफ्तार आरोपी महिला का पुत्र चिराग बोरा और उसका सगा भाई अमित सिंह नेगी हैं। दोनों ने परिवार के अन्य सदस्यों के साथ यात्रा पर न जाकर घर में रुकने का बहाना बनाया और रात के समय घर में रखे जेवरात व नकदी चोरी कर ली।

पुलिस पूछताछ में सामने आया कि अमित सिंह नेगी नशे का आदी है, जबकि चिराग बोरा ऑनलाइन गेमिंग और गैम्बलिंग की लत से परेशान था। दोनों ने अपनी जरूरतों को पूरा करने के लिए चोरी की योजना बनाई थी। चोरी की गई नकदी को उन्होंने आपस में बांटकर नशे और ऑनलाइन सट्टेबाजी में खर्च कर दिया।

पुलिस ने दोनों आरोपियों के कब्जे से चोरी किए गए सोने-चांदी के आभूषण और 2,500 रुपये नकद बरामद किए हैं। बताया जा रहा है कि आरोपी चोरी की ज्वैलरी बेचने की फिराक में थे, लेकिन उससे पहले ही पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

]]>
https://oneindiatimes.com/dehradun-police-solve-theft-case-in-doiwala-area-maternal-uncle-and-nephew-turn-out-to-be-the-accused/feed/ 0
नोएडा में ऑनलाइन बेटिंग ठगी गिरोह का भंडाफोड़, 2.4 करोड़ के संदिग्ध लेन-देन का खुलासा https://oneindiatimes.com/online-betting-fraud-gang-busted-in-noida-suspicious-transactions-worth-%e2%82%b92-4-crore-revealed/ https://oneindiatimes.com/online-betting-fraud-gang-busted-in-noida-suspicious-transactions-worth-%e2%82%b92-4-crore-revealed/#respond Fri, 05 Jun 2026 07:51:56 +0000 https://oneindiatimes.com/?p=43790

नोएडा। नोएडा पुलिस ने ऑनलाइन बेटिंग ऐप और फर्जी वेबसाइटों के जरिए लोगों से करोड़ों रुपये की ठगी करने वाले एक बड़े साइबर गिरोह का पर्दाफाश किया है। सेक्टर-113 थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जो लंबे समय से ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के माध्यम से लोगों को झांसा देकर ठगी की वारदातों को अंजाम दे रहे थे।

पुलिस के अनुसार, गोपनीय सूचना के आधार पर सेक्टर-79 स्थित एक फ्लैट में छापेमारी की गई। इस दौरान चार आरोपियों को हिरासत में लिया गया। जांच में सामने आया कि आरोपी ऑनलाइन बेटिंग एप और वेबसाइटों का संचालन कर लोगों को कम समय में निवेश की रकम दोगुनी करने का लालच देते थे।

गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से तीन लैपटॉप, 26 मोबाइल फोन, 20 सिम कार्ड, तीन वाई-फाई राउटर, पांच एटीएम कार्ड और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण बरामद किए गए हैं। डिजिटल जांच में करीब 2.4 करोड़ रुपये के संदिग्ध ऑनलाइन लेन-देन के प्रमाण भी मिले हैं, जिससे गिरोह की गतिविधियों का बड़ा नेटवर्क होने की आशंका जताई जा रही है।

पुलिस जांच में यह भी पता चला कि आरोपी सोशल मीडिया के जरिए लोगों तक पहुंच बनाते थे। शुरुआती दौर में कुछ निवेशकों को मामूली लाभ देकर उनका भरोसा जीतते थे, लेकिन बाद में बड़ी रकम जमा कराने के बाद उनसे संपर्क तोड़ लेते थे और धनराशि हड़प लेते थे।

जांच एजेंसियों को विभिन्न राज्यों के पीड़ितों से जुड़ी जानकारी मिली है। शुरुआती जांच में सामने आया है कि गिरोह का सरगना हैदराबाद क्षेत्र में सक्रिय है और नेटवर्क कई राज्यों तक फैला हुआ है। पुलिस का दावा है कि इस गिरोह ने अब तक 400 से अधिक लोगों को ठगी का शिकार बनाया है।

फिलहाल बरामद इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों और बैंक खातों की गहन जांच की जा रही है। पुलिस गिरोह के अन्य सदस्यों और इसके पूरे नेटवर्क का पता लगाने में जुटी हुई है।

]]>
https://oneindiatimes.com/online-betting-fraud-gang-busted-in-noida-suspicious-transactions-worth-%e2%82%b92-4-crore-revealed/feed/ 0
एसीबी की बड़ी कार्रवाई, एचएसवीपी का कर्मचारी 50 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार https://oneindiatimes.com/major-action-by-acb-hsvp-employee-arrested-red-handed-while-accepting-a-bribe-of-%e2%82%b950000/ https://oneindiatimes.com/major-action-by-acb-hsvp-employee-arrested-red-handed-while-accepting-a-bribe-of-%e2%82%b950000/#respond Sat, 30 May 2026 06:45:43 +0000 https://oneindiatimes.com/?p=43745

कैथल। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) की टीम ने हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (HSVP) कार्यालय में छापेमारी कर एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। एसीबी ने एचएसवीपी के कर्मचारी संजय कुमार को 50 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। यह पूरी कार्रवाई ड्यूटी मजिस्ट्रेट गुरविंदर सिंह की मौजूदगी में सुनियोजित तरीके से की गई।

वीटा बूथ की अनुमति के लिए तय हुआ था सौदा

मिली जानकारी के अनुसार, चीका के रहने वाले तिलक राम ने वीटा बूथ की अनुमति (परमिशन) के लिए एचएसवीपी कार्यालय में आवेदन किया था। आरोप है कि इस काम को कराने के बदले वहां कार्यरत कर्मचारी संजय कुमार ने उनसे 60 हजार रुपये की रिश्वत मांगी थी। बाद में दोनों के बीच 50 हजार रुपये में बात तय हो गई। शिकायतकर्ता तिलक राम ने इसकी सूचना तुरंत भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो को दी।

ऑडियो रिकॉर्डिंग से पुष्टि के बाद बिछाया जाल

शिकायत मिलने पर एसीबी ने मामले की प्राथमिक जांच शुरू की। इस दौरान शिकायतकर्ता और आरोपी कर्मचारी के बीच हुई बातचीत की रिकॉर्डिंग कराई गई, जिसमें रिश्वत मांगने की बात पूरी तरह स्पष्ट हो गई। पुष्टि होने के बाद एसीबी फतेहाबाद की टीम ने आरोपी को पकड़ने के लिए जाल बिछाया।

रंगे हाथ दबोचा, सरकारी विभागों में हड़कंप

तय योजना के तहत शिकायतकर्ता को केमिकल लगे 50 हजार रुपये देकर एचएसवीपी कार्यालय भेजा गया। जैसे ही संजय कुमार ने रिश्वत की राशि अपने हाथ में ली, वैसे ही मौके पर पहले से तैनात एसीबी की टीम ने उसे दबोच लिया। ड्यूटी मजिस्ट्रेट व इरिगेशन विभाग के कार्यकारी अधिकारी गुरविंदर सिंह की मौजूदगी में आरोपी के पास से रिश्वत के पैसे बरामद कर लिए गए।

एसीबी ने आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम  के तहत मामला दर्ज कर लिया है। अधिकारियों का कहना है कि विभाग में भ्रष्टाचार पर जीरो टॉलरेंस की नीति लागू है। फिलहाल आरोपी से पूछताछ की जा रही है और इस बात की भी जांच हो रही है कि इस खेल में विभाग का कोई अन्य अधिकारी तो शामिल नहीं है। इस कार्रवाई के बाद से स्थानीय सरकारी दफ्तरों में हड़कंप मचा हुआ है।

]]>
https://oneindiatimes.com/major-action-by-acb-hsvp-employee-arrested-red-handed-while-accepting-a-bribe-of-%e2%82%b950000/feed/ 0
महेंद्रगढ़ में पुलिस और कच्छाधारी गैंग के बीच मुठभेड़, दो बदमाश घायल, सात गिरफ्तार https://oneindiatimes.com/encounter-between-police-and-kacchadhari-gang-in-mahendragarh-two-criminals-injured-seven-arrested/ https://oneindiatimes.com/encounter-between-police-and-kacchadhari-gang-in-mahendragarh-two-criminals-injured-seven-arrested/#respond Fri, 22 May 2026 09:15:28 +0000 https://oneindiatimes.com/?p=43701

महेंद्रगढ़ – हरियाणा के महेंद्रगढ़ में देर रात सीआईए टीम और कच्छाधारी गुलेल गैंग के बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। करीब तीन बजे हुई इस कार्रवाई में दोनों तरफ से कई राउंड फायरिंग हुई, जिसमें गैंग के दो बदमाश गोली लगने से घायल हो गए। पुलिस ने मौके से कुल सात आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। घायल आरोपियों को प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर किया गया है।

पुलिस के मुताबिक, पारदी गुलेल गैंग के सदस्य ट्रेन के जरिए महेंद्रगढ़ रेलवे स्टेशन पहुंचे थे और वहां से छाजूपुरम कॉलोनी की तरफ बढ़ रहे थे। बदमाशों की गतिविधि की सूचना मिलते ही सीआईए महेंद्रगढ़, सीआईए नारनौल और थाना शहर महेंद्रगढ़ की संयुक्त टीम ने इलाके में घेराबंदी शुरू कर दी। पुलिस को देखकर आरोपी हुड्डा सेक्टर की ओर भागने लगे और पीछा कर रही टीम पर फायरिंग कर दी।

जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी मोर्चा संभाला। शुरुआती जानकारी के अनुसार पुलिस की ओर से आठ राउंड फायर किए गए, जबकि बदमाशों ने चार राउंड गोलियां चलाईं। मुठभेड़ के दौरान गैंग के दो सदस्य घायल हो गए, जबकि सात आरोपियों को दबोच लिया गया। पुलिस ने उनके कब्जे से अवैध हथियार और कारतूस भी बरामद किए हैं।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सुनील, वीरेंद्र, अभय, चांद, मनीराम, विजय और अर्जुन के रूप में हुई है। सभी आरोपी मध्य प्रदेश के निवासी बताए जा रहे हैं। पुलिस के अनुसार आरोपी विजय पर 15 हजार रुपये और चांद पर 5 हजार रुपये का इनाम घोषित था। पुलिस अब गिरोह से जुड़े अन्य मामलों और नेटवर्क की जांच में जुटी है।

]]>
https://oneindiatimes.com/encounter-between-police-and-kacchadhari-gang-in-mahendragarh-two-criminals-injured-seven-arrested/feed/ 0
ऋषिकेश में विजिलेंस का बड़ा एक्शन, रिश्वत लेता जेई रंगे हाथ गिरफ्तार https://oneindiatimes.com/major-vigilance-action-in-rishikesh-junior-engineer-caught-red-handed-accepting-bribe/ https://oneindiatimes.com/major-vigilance-action-in-rishikesh-junior-engineer-caught-red-handed-accepting-bribe/#respond Thu, 21 May 2026 17:38:37 +0000 https://oneindiatimes.com/?p=43689

टेंडर पेमेंट के बदले मांगी थी 50 हजार की रिश्वत

देहरादून। ऋषिकेश में विजिलेंस टीम ने भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक जूनियर इंजीनियर (जेई) को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोपी जेई पर टेंडर की पेमेंट जारी करने के बदले 50 हजार रुपये की रिश्वत मांगने का आरोप है। कार्रवाई के बाद विभाग में हड़कंप मच गया।

मिली जानकारी के अनुसार, शिकायतकर्ता ने विजिलेंस के टोल फ्री नंबर पर शिकायत दर्ज कराई थी। उसने बताया कि वह सरकारी विभागों में ठेकेदारी का कार्य करता है और पशुलोक बैराज ऋषिकेश में उसके द्वारा किए गए टेंडर कार्य की पेमेंट लंबित थी। आरोप है कि संबंधित जेई फैसल खान भुगतान जारी करने के एवज में 50 हजार रुपये की रिश्वत मांग रहा था।

शिकायत की पुष्टि होने के बाद विजिलेंस ने तत्काल ट्रैप टीम का गठन किया। योजनाबद्ध कार्रवाई के तहत टीम ने आरोपी जेई फैसल खान को शिकायतकर्ता से रिश्वत की रकम लेते हुए रंगे हाथ पकड़ लिया। आरोपी की पहचान फैसल खान पुत्र लियाकत हुसैन निवासी कटोराताल, थाना काशीपुर, जनपद उधमसिंह नगर के रूप में हुई है।

विजिलेंस टीम आरोपी से पूछताछ कर रही है और मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है। इस कार्रवाई को भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी सफलता माना जा रहा है।

]]>
https://oneindiatimes.com/major-vigilance-action-in-rishikesh-junior-engineer-caught-red-handed-accepting-bribe/feed/ 0
अबूबशहर नहर में अज्ञात महिला का शव मिलने से सनसनी, जांच में जुटी पुलिस https://oneindiatimes.com/sensation-as-unidentified-womans-body-found-in-abubshahar-canal-police-launch-investigation/ https://oneindiatimes.com/sensation-as-unidentified-womans-body-found-in-abubshahar-canal-police-launch-investigation/#respond Wed, 29 Apr 2026 03:51:28 +0000 https://oneindiatimes.com/?p=43575

डबवाली- गांव अबूबशहर के पास राजकनाल नहर में अज्ञात महिला का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। मंगलवार सुबह राहगीरों ने नहर में शव तैरता देखा, जिसके बाद तुरंत पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही चौटाला चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से शव को बाहर निकलवाया।

घटना की सूचना पर सीन ऑफ क्राइम टीम ने भी मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए। पुलिस के मुताबिक मृतका की उम्र करीब 45 से 50 वर्ष के बीच प्रतीत हो रही है। महिला नीले रंग का सूट पहने हुई थी और उसके हाथों में चूड़ियां मिली हैं। शुरुआती जांच में शव तीन से चार दिन पुराना बताया जा रहा है, जिससे मामला संदिग्ध माना जा रहा है।

पुलिस ने शव को पहचान के लिए 72 घंटे तक नागरिक अस्पताल के शवगृह में रखवाया है। आसपास के क्षेत्रों में महिला की शिनाख्त कराने की कोशिश की जा रही है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है और महिला की मौत के कारणों का पता लगाने में जुटी है।

]]>
https://oneindiatimes.com/sensation-as-unidentified-womans-body-found-in-abubshahar-canal-police-launch-investigation/feed/ 0
रिटायर्ड ब्रिगेडियर की हत्या के प्रकरण में एक और आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार https://oneindiatimes.com/police-arrest-another-accused-in-retired-brigadiers-murder-case/ https://oneindiatimes.com/police-arrest-another-accused-in-retired-brigadiers-murder-case/#respond Tue, 07 Apr 2026 02:51:30 +0000 https://oneindiatimes.com/?p=43442

घटना में शामिल सभी 10 अभियुक्तों को पुलिस द्वारा किया जा चुका है गिरफ्तार

देहरादून। राजपुर क्षेत्र के जोहड़ी गांव में 30 मार्च की सुबह हुई फायरिंग की घटना में मॉर्निंग वॉक पर निकले मुकेश कुमार जोशी की गोली लगने से मृत्यु हो गई थी। इस मामले में पुलिस ने एक और फरार आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। इसके साथ ही इस हत्याकांड में शामिल सभी 10 आरोपियों की गिरफ्तारी पूरी हो चुकी है।

घटना के संबंध में मृतक के परिजनों की तहरीर के आधार पर थाना राजपुर में मुकदमा अपराध संख्या 60/26, धारा 103(1) बीएनएस के तहत दर्ज किया गया था।
मामले की विवेचना वर्तमान में धारा 103(1), 3, 5, 125 बीएनएस तथा 3/25 आर्म्स एक्ट के तहत की जा रही है।

पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए पहले ही 9 आरोपियों रोहित कुमार, मोहम्मद अखलाक उर्फ साबिर, संदीप कुमार, आदित्य चौधरी, आदेश गिरी, समीर चौधरी, मोहित अरोड़ा, शान्तनु त्यागी और काविश हुसैन त्यागी को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है।

घटना के बाद से फरार चल रहे दसवें आरोपी वैभव कुमार (पुत्र दीपक कुमार, निवासी ग्राम देवधर, थाना खिजराबाद, जिला यमुनानगर, हरियाणा) को पुलिस टीम ने लगातार सुरागरसी और पतारसी के बाद 5 अप्रैल 2026 को राजपुर क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस के अनुसार, मामले में शामिल सभी 10 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। सभी का हत्या की धाराओं में न्यायालय से रिमांड प्राप्त किया जा चुका है।

 

]]>
https://oneindiatimes.com/police-arrest-another-accused-in-retired-brigadiers-murder-case/feed/ 0
जिम से बाहर निकल रहे युवक की गोली मारकर हत्या, राजधानी में दहशत का माहौल https://oneindiatimes.com/a-young-man-was-shot-dead-while-leaving-a-gym-creating-panic-in-the-capital/ https://oneindiatimes.com/a-young-man-was-shot-dead-while-leaving-a-gym-creating-panic-in-the-capital/#respond Fri, 13 Feb 2026 11:42:46 +0000 https://oneindiatimes.com/?p=43160

लगातार अपराधों से सहमा दून, लोगों में असुरक्षा की भावना बढ़ी

देहरादून। देहरादून में अपराध की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। ताजा मामला राजपुर रोड स्थित सिल्वर सिटी कॉम्प्लेक्स का है, जहां सुबह जिम से बाहर निकल रहे एक युवक को अज्ञात हमलावरों ने सिर में गोली मार दी। गोली लगते ही युवक की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया और लोगों में दहशत का माहौल है।

राजधानी में लगातार गोलीकांड, पुलिस पर बढ़ा दबाव

राजधानी में यह कोई पहली घटना नहीं है। महज कुछ दिन पहले तिब्बती मार्केट के बाहर दिनदहाड़े कारोबारी अर्जुन शर्मा की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। सरेआम हुई इस वारदात ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। बेखौफ बदमाशों ने भीड़भाड़ वाले इलाके में वारदात को अंजाम देकर कानून-व्यवस्था को खुली चुनौती दी।

गुंजन हत्याकांड से पहले ही सहमा था शहर

इससे पहले 2 फरवरी को दून शहर गुंजन हत्याकांड से दहल उठा था। दूल्हा बाजार में दिनदहाड़े चापड़ से हत्या की इस घटना ने पूरे शहर को झकझोर दिया था। हालांकि इस मामले में पुलिस ने तेजी दिखाते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर विशेष जांच टीम के जरिए रिकॉर्ड समय में चार्जशीट दाखिल की थी, लेकिन लगातार हो रही घटनाओं से लोगों की चिंता कम नहीं हो सकी।

ऋषिकेश और विकासनगर में भी हत्या की वारदातें

राजधानी के साथ-साथ ऋषिकेश और विकासनगर क्षेत्र भी आपराधिक घटनाओं से अछूते नहीं रहे। ऋषिकेश में प्रीति रावत की गोली मारकर हत्या और विकासनगर में 12वीं की छात्रा मनीषा तोमर की धारदार हथियार से हत्या ने आमजन की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ा दी है।

नहर किनारे मिला था छात्रा का शव

29 जनवरी को विकासनगर क्षेत्र की 18 वर्षीय छात्रा मनीषा तोमर का शव ढालीपुर स्थित शक्ति नहर के किनारे झाड़ियों में मिला था। इस निर्मम हत्या ने पूरे इलाके में आक्रोश फैला दिया था। लगातार सामने आ रही इन घटनाओं से लोग खुद को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं और पुलिस से सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

]]>
https://oneindiatimes.com/a-young-man-was-shot-dead-while-leaving-a-gym-creating-panic-in-the-capital/feed/ 0
देहरादून में सनसनीखेज वारदात- तिब्बती मार्केट के सामने युवक की गोली मारकर हत्या https://oneindiatimes.com/sensational-incident-in-dehradun-youth-shot-dead-in-front-of-tibetan-market/ https://oneindiatimes.com/sensational-incident-in-dehradun-youth-shot-dead-in-front-of-tibetan-market/#respond Wed, 11 Feb 2026 17:34:07 +0000 https://oneindiatimes.com/?p=43139

वारदात को अंजाम देने के बाद फरार हुए आरोपी 

देहरादून। शहर के तिब्बती मार्केट क्षेत्र में दिनदहाड़े गोलीकांड की सनसनीखेज वारदात सामने आई। अज्ञात बदमाशों ने एक युवक को गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया। प्रारंभिक जांच में घटना के पीछे आपसी रंजिश की आशंका जताई जा रही है। सूचना मिलते ही पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और पूरे इलाके को घेरकर जांच शुरू कर दी गई।

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक हमलावर दोपहिया वाहन से मौके पर पहुंचे थे और वारदात को अंजाम देने के बाद फरार हो गए। मृतक की पहचान अर्जुन सिंह (40) के रूप में हुई है, जो अमरदीप गैस एजेंसी के संचालक बताए जा रहे हैं। बताया गया है कि अर्जुन परेड ग्राउंड में टेनिस खेलने आए थे और इसी दौरान जब वह अपनी कार में बैठे थे, तभी अचानक आए हमलावरों ने उन पर गोली चला दी, जो सीधे सीने में लगी।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवा दिया है। एसपी सिटी प्रमोद कुमार ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच की जा रही है। आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है तथा पुलिस की कई टीमें जांच में जुटी हुई हैं।

गौरतलब है कि देहरादून जिले में दो सप्ताह के भीतर यह चौथी हत्या है। इससे पहले 29 जनवरी को विकासनगर क्षेत्र में एक छात्रा की हत्या हुई थी। 31 जनवरी को ऋषिकेश में एक महिला प्रीति रावत की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। जबकि 2 फरवरी को देहरादून के मच्छी बाजार में गुंजन नामक युवती की चापड़ से हत्या कर दी गई थी। इन घटनाओं ने राजधानी में कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

]]>
https://oneindiatimes.com/sensational-incident-in-dehradun-youth-shot-dead-in-front-of-tibetan-market/feed/ 0
पत्नी पर हिंसा का मामला, महिला आयोग ने पुलिस को कार्रवाई को कहा। https://oneindiatimes.com/case-of-violence-against-wife-women-commission-asked-police-to-take-action/ https://oneindiatimes.com/case-of-violence-against-wife-women-commission-asked-police-to-take-action/#respond Tue, 04 Nov 2025 15:39:58 +0000 https://oneindiatimes.com/?p=42562

– कुसुम कण्डवाल :-  महिलाओं के खिलाफ जघन्य क्रूरता व हिंसा अस्वीकार्य

देहरादून। देहरादून की एक पीड़िता ने अपने पति पर लंबे समय से शारीरिक, मानसिक और यौन उत्पीड़न के गंभीर आरोप लगाए हैं। जिस पर उत्तराखण्ड राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष ने जानकारी मिलते ही संज्ञान लिया है, पीड़िता ने देहरादून ने थाना कोतवाली में दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि उसके पति पुश्पांज रोहिला द्वारा लगातार मारपीट, गाली-गलौज और शराब के नशे में हिंसा, उत्पीड़न और अत्याचार किया जा रहा है।

पीड़िता के अनुसार, आरोपी पति शराब के नशे में आए दिन गाली-गलौज, मारपीट और अपमानजनक व्यवहार करता है। हाल ही में हुई एक घटना में उसने अत्यंत अमानवीय और अशोभनीय कृत्य किया, आरोपी द्वारा पीड़िता के गुप्तांगों पर बोतल द्वारा प्रहार किया गया है जिससे पीड़िता गंभीर रूप से घायल हो गई। पीड़िता ने यह भी बताया कि आरोपी ने उसके शैक्षणिक दस्तावेज़ नष्ट किए और जान से मारने की धमकी दी।

इस गंभीर प्रकरण पर उत्तराखण्ड राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने तत्काल संज्ञान लेते हुए एसपी सिटी देहरादून को कठोर व त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने कहा कि यह मामला अत्यंत संवेदनशील और भयावह है तथा इसमें किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

उन्होंने कहा, “महिलाओं के खिलाफ इस प्रकार की क्रूरता अस्वीकार्य है। उन्होंने पुलिस को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि आरोपी के विरुद्ध कानून की सबसे सख्त धाराओं में मुकदमा दर्ज कर त्वरित कार्रवाई की जाए। पीड़िता को हर संभव सुरक्षा और चिकित्सा सहायता प्रदान की जाए।”

अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने कहा कि “सरकार व महिला आयोग ऐसी घटनाओं पर शून्य टॉलरेंस की नीति पर काम कर रहा है। न्याय में देरी को अन्याय माना जाएगा, इसलिए इस प्रकरण की मॉनिटरिंग आयोग द्वारा की जाएगी।”

एसपी सिटी ने बताया कि वर्तमान में मामला दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। शीघ्र अतिशीघ्र कार्यवाही से आयोग को अवगत कराया जायेगा।

]]>
https://oneindiatimes.com/case-of-violence-against-wife-women-commission-asked-police-to-take-action/feed/ 0