Headline
भराड़ीसैंण में राज्य स्थापना दिवस समारोह में पहुंचे सीएम धामी, शहीदों को नमन कर दिया समग्र विकास का संदेश
सीएम धामी ने शहीदों को किया याद, उत्तराखंड राज्य आंदोलन के बलिदानियों को अर्पित की श्रद्धांजलि।
भारतीय क्रिकेट के दिग्गज तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने टेस्ट क्रिकेट को कहा अलविदा
बॉक्स ऑफिस पर सूर्या की ‘सीन’ का धमाका, फिल्म ने पहले दिन कमाए इतने करोड़ रुपये
युवाओं के लिए खुशखबरी, उत्तराखंड लोक सेवा आयोग में 54 पदों पर निकली भर्ती
श्रीनगर में मुख्यमंत्री के स्वागत को सड़कों पर उमड़ा जनसैलाब, करोड़ों के विकास कार्यों की सौगात
मुख्यमंत्री ने उत्तराखण्ड पुलिस के नवीन गौरव चिह्नों का किया अनावरण
उत्तराखंड में राष्ट्रीय महिला आयोग ने लिया वर्ष 2030 तक ‘बाल विवाह मुक्त भारत’ के निर्माण का सामूहिक संकल्प
मुख्यमंत्री ने देहरादून में ‘रन फॉर यूनिटी’ कार्यक्रम में किया प्रतिभाग

देहरादून। उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को कचहरी परिसर स्थित शहीद स्मारक पहुंचकर राज्य आंदोलन के दौरान अपना सर्वोच्च बलिदान देने वाले आंदोलनकारियों को श्रद्धासुमन अर्पित किए। मुख्यमंत्री ने स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित कर पृथक राज्य के निर्माण के लिए संघर्ष करने वाले वीर सपूतों को नमन किया।

इस मौके पर मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड राज्य का अस्तित्व आंदोलनकारियों के वर्षों के संघर्ष, अटूट संकल्प और उनके अमूल्य बलिदान का परिणाम है। राज्य आंदोलन को सफल बनाने में महिलाओं, युवाओं, विद्यार्थियों, पूर्व सैनिकों और समाज के प्रत्येक वर्ग का अहम योगदान रहा है। उनके त्याग और संघर्ष को प्रदेशवासी हमेशा याद रखेंगे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड ने अपने गठन के 26 वर्ष पूरे कर लिए हैं। इस दौरान प्रदेश ने अनेक चुनौतियों के बीच विकास के विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय प्रगति की है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में राज्य में सड़क, रेल कनेक्टिविटी, स्वास्थ्य सेवाओं, शिक्षा, पर्यटन और बुनियादी ढांचे को मजबूत करने की दिशा में लगातार काम हुआ है।

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार आंदोलनकारियों की अपेक्षाओं और उनके सपनों के अनुरूप उत्तराखंड को विकसित, समृद्ध और आत्मनिर्भर बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। सरकार का विशेष ध्यान प्रदेश के दूरस्थ पर्वतीय इलाकों तक विकास योजनाओं का लाभ पहुंचाने, स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर तैयार करने और पलायन की समस्या पर प्रभावी अंकुश लगाने पर है।

सीएम धामी ने कहा कि राज्य स्थापना दिवस केवल उत्सव मनाने का अवसर नहीं, बल्कि प्रदेश के निर्माण के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले आंदोलनकारियों को याद करने और विकास के संकल्प को दोहराने का दिन भी है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड की समृद्ध सांस्कृतिक परंपराओं, विरासत और विशिष्ट पहचान को सुरक्षित रखते हुए प्रदेश को देश के अग्रणी राज्यों में शामिल करना सरकार का लक्ष्य है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि शहीद आंदोलनकारियों ने जिस विकसित और खुशहाल उत्तराखंड की कल्पना की थी, उसे साकार करना ही उनके बलिदान के प्रति सबसे बड़ी श्रद्धांजलि होगी।

कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री खजान दास, सचिव युगल किशोर पंत, जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रमेन्द्र डोभाल समेत अन्य अधिकारी एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top