Headline
मुख्यमंत्री ने पुलिस स्मृति दिवस पर शहीद जवानों को दी श्रद्धांजलि, परिजनों को किया सम्मानित
गला सूखने की समस्या को न करें नजरअंदाज, पानी पीने के बाद भी मुंह सूखने के हो सकते हैं ये 6 कारण
देहरादून के नकरौंदा स्थित होटल/होमस्टे में आबकारी विभाग की छापेमारी, शराब की बड़ी खेप बरामद
10 नवंबर को शीतकाल के लिए बंद होंगे गंगोत्री धाम के कपाट
मुख्यमंत्री ने 20.55 करोड़ रुपये की पांच योजनाओं का किया शिलान्यास एवं लोकार्पण
आगामी विधानसभा चुनाव-2027ः देहरादून में जिला प्रशासन अलर्ट, नोडल अधिकारी तैनात
राज्य स्थापना दिवस पर देहरादून में होंगे भव्य आयोजन, विकास के 25 वर्षों पर केंद्रित होंगी गतिविधियां
महाराज ने की नवनियुक्त राज्यपाल से शिष्टाचार भेंट
विकास भवन में तीन दिवसीय प्रशासनिक प्रशिक्षण कार्यशाला का शुभारंभ, पारदर्शिता और जवाबदेही पर जोर

देहरादून। अवैध शराब की बिक्री और भंडारण पर रोक लगाने के लिए आबकारी विभाग ने बुधवार, 21 अक्टूबर को डोईवाला थाना क्षेत्र के नकरौंदा में एक होटल/होमस्टे पर छापेमारी की। तलाशी के दौरान विभिन्न ब्रांड की व्हिस्की, देसी शराब के पाउच और बीयर बरामद की गई। मामले में रिंकू सरोज को गिरफ्तार किया गया है।

आबकारी विभाग के अनुसार, आबकारी आयुक्त के निर्देशन और जिला आबकारी अधिकारी देहरादून केपी सिंह के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई। मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर आबकारी विभाग की अपराध निरोधक क्षेत्र-3 ऋषिकेश की टीम तथा प्रवर्तन दल देहरादून ने सहायक आबकारी आयुक्त प्रेरणा बिष्ट और आबकारी निरीक्षक जयवीर सिंह के नेतृत्व में नकरौंदा स्थित पवार नाम के होटल/होमस्टे में दबिश दी।

कार्रवाई के दौरान परिसर की तलाशी में ब्लेंडर्स प्राइड व्हिस्की के 12 क्वार्टर, रॉयल स्टैग के 10 क्वार्टर, इंपीरियल ब्लू के 23 क्वार्टर, 11 हाफ और एक पूरी बोतल, मैकडॉवेल्स व्हिस्की के पांच क्वार्टर बरामद हुए। इसके अलावा देसी माल्टा शराब के 90 पाउच और बीयर के 31 कैन भी मिले।

विभाग ने आरोपी रिंकू सरोज पुत्र निहत सरोज को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 60 के तहत मुकदमा दर्ज किया है। मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top