Headline
मुख्यमंत्री ने प्रवासी उत्तराखण्डियों से अपनी संस्कृति और जड़ों से जुड़े रहने का किया आह्वान
उत्तराखंड में साइबर अपराध पर सख्ती, बैंकों को 15 दिन में प्रतिनिधि तैनात करने का अल्टीमेटम
आईटी पार्क में जलभराव से मिलेगी राहत, 38 करोड़ से तैयार होगा ड्रेनेज सिस्टम
Uttarakhand Weather: उत्तराखंड में बारिश-बर्फबारी का दौर शुरू होने के आसार, 7 जिलों में बदलेगा मौसम, गिरेगा तापमान
उत्तराखंड में शहरी स्वच्छता, स्वच्छता प्रबंधन में काशीपुर एवं रुद्रपुर को मिला प्रथम स्थान
सर्दियों में बार-बार खराब हो रहा है गला? ठंडी हवा से लेकर एसिड रिफ्लक्स तक हो सकते हैं जिम्मेदार, जानें बचाव के तरीके
चाय बागान की जमीन पर फिर हाईकोर्ट का शिकंजा, 29.17 हेक्टेयर भूमि की खरीद-फरोख्त पर रोक
शिक्षा से जुड़कर बालिकाओं ने देखे सुनहरे भविष्य के सपने, आत्मनिर्भर बनने की ओर बढ़ाए कदम
आधुनिक सुविधाओं और पहाड़ी शैली में निखरा मोहनचट्टी आयुर्वेदिक चिकित्सालय, हर्बल गार्डन से बढ़ेगा वेलनेस का अनुभव

122 पदों पर कैबिनेट की मंजूरी के बाद खेल मंत्री ने दी जानकारी

देहरादून। उत्तराखंड के पहले खेल विश्वविद्यालय का पहला सत्र 29 अगस्त को राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर शुरू किया जाएगा। कैबिनेट से विश्वविद्यालय में 122 पदों के सृजन पर मुहर लगने के बाद खेल मंत्री रेखा आर्या ने बताया कि देव पूजन के साथ ही इसके पहले शैक्षणिक सत्र का शुभारंभ कर दिया जाएगा।

खेल मंत्री रेखा आर्य ने प्रदेश कैबिनेट द्वारा विश्वविद्यालय के संचालन के लिए 122 नए पदों के सृजन को मिली मंजूरी पर खुशी जाहिर की। उन्होंने बताया कि धामी सरकार द्वारा स्वीकृत इन पदों पर पारदर्शी प्रक्रिया के तहत सीधी भर्ती की जाएगी, जिसके लिए जल्द ही आधिकारिक विज्ञप्ति जारी होंगी।

खेल मंत्री ने कहा कि इससे प्रदेश के युवाओं के लिए रोजगार के नए रास्ते भी खुलेंगे।
खेल मंत्री ने 29 अगस्त के दिन को राज्य के लिए ऐतिहासिक बताते हुए कहा कि यह विश्वविद्यालय उत्तराखंड की खेल संस्कृति को एक नया आयाम देगा। इस संस्थान के जरिए प्रदेश के युवाओं और सुदूर ग्रामीण क्षेत्रों की छिपी हुई खेल प्रतिभाओं को अंतरराष्ट्रीय स्तर की सुविधाएं, आधुनिक प्रशिक्षण और वैज्ञानिक दृष्टिकोण उपलब्ध कराया जाएगा, जिससे राज्य के खिलाड़ी वैश्विक पटल पर उत्तराखंड का नाम रोशन कर सकेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top