Headline
मुख्यमंत्री धामी ने मियांवाला में ₹8.64 करोड़ की लागत से विकसित ‘जल सृष्टि पार्क’ का किया लोकार्पण
मुख्यमंत्री युवा विद्यार्थी मंथन कार्यक्रम में 140 चयनित छात्र-छात्राओं से मुख्यमंत्री धामी ने किया संवाद
दलहन उत्पादन में आत्मनिर्भरता हेतु उठाएं समुचित कदम, मुख्य सचिव ने दलहन के एमएसपी पर क्रय का प्रस्ताव केंद्र को भेजने के दिए निर्देश
उत्तराखण्ड के 100 प्रमुख ट्रेक एवं हाइक रूट्स की होगी GPS/GIS मैपिंग
देवप्रयाग विधानसभा क्षेत्र के टॉपर विद्यार्थियों ने मुख्य सचिव से की मुलाकात
’सीएम धामी का एक और व्यापक युवा संवाद कार्यक्रम-18 सितंबर को, 140 चयनित विद्यार्थियों से सीधे रूबरू होंगे सीएम, सुनेंगे विकसित उत्तराखण्ड का विजन’
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर मुख्यमंत्री धामी ने जलाया ‘आशीर्वाद का दीया’
पीएम मोदी के जन्मदिवस पर 2100 दीपों से जगमगाया यमुना तट, सीएम धामी ने 7.52 करोड़ के स्नान घाट का किया लोकार्पण
हरिपुर कालसी में गूंजा माँ यमुना का जयघोष, मुख्यमंत्री धामी ने किया माँ यमुना की प्रतिमा का अनावरण और हरिघाट का लोकार्पण

देहरादून: उत्तराखंड में मौसम विभाग (IMD) द्वारा 31 जुलाई को भारी बारिश का पूर्वानुमान जताए जाने के बाद राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र ने 8 संवेदनशील जिलों में हाई अलर्ट घोषित कर दिया है। देहरादून, उत्तरकाशी, टिहरी, पौड़ी गढ़वाल, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ के कई इलाकों में मूसलाधार बारिश के साथ जलभराव और अचानक बाढ़ (फ्लैश फ्लड) आने की गंभीर आशंका जताई गई है।

रुद्रप्रयाग में स्कूलों में छुट्टी: सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए रुद्रप्रयाग के जिलाधिकारी विशाल मिश्रा ने शुक्रवार को जिले के कक्षा 1 से 12 तक के सभी सरकारी, अर्द्धसरकारी, निजी विद्यालयों और आंगनबाड़ी केंद्रों में अवकाश घोषित कर दिया है।

प्रशासनिक कदम और एहतियात:

  • पर्यटकों पर रोक: मौसम की संवेदनशीलता को देखते हुए पर्यटकों के उच्च हिमालयी क्षेत्रों में जाने पर पूरी तरह प्रतिबंध लगा दिया गया है।

  • रास्ते खोलने की तैयारी: भूस्खलन संभावित क्षेत्रों में जेसीबी और आवश्यक मशीनरी पहले से तैनात की गई है ताकि मार्ग बाधित होने पर तुरंत यातायात बहाल किया जा सके।

  • अंतर-विभागीय समन्वय: एसडीआरएफ (SDRF), पुलिस, स्वास्थ्य, बीआरओ (BRO) और लोक निर्माण विभाग को आपस में समन्वय बनाकर 24 घंटे अलर्ट रहने के निर्देश दिए गए हैं।

प्रशासन ने स्थानीय निवासियों और पर्यटकों से अपील की है कि वे अनावश्यक यात्रा से बचें और नदी-नालों के पास जाने में सावधानी बरतें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top