Headline
ऋण फर्जीवाड़े के प्रकरणों पर जिला प्रशासन सख्त, डीएम ने दिए एसआईटी ( SIT ) जांच और कार्रवाई के निर्देश
हमारा उद्देश्य अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुँचाना : महाराज
महाराज ने मौके पर ही किया जन समस्याओं का निस्तारण, श्रम विभाग द्वारा आयोजित श्रमिक पंजीकरण एवं नवीनीकरण शिविर में किया प्रतिभाग
श्रमशक्ति नहीं, बल्कि उत्तराखंड की विकासशक्ति हैं श्रमिक- महाराज
12 सितंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत, समझौते से होगा मामलों का त्वरित निस्तारण
वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम को लेकर राज्य स्तरीय अनुमोदन समिति की बैठक, मुख्य सचिव ने दिए अहम निर्देश
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया ‘मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना’ का शुभारंभ
हिमालय दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित ‘हिमालयो नाम नगाधिराजः’ कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री
श्रमिक अपने पसीने से प्रदेश के विकास की नई इबारत लिख रहे हैं : महाराज

झारखंड निवासी मजदूर की गई जान

उत्तरकाशी। उत्तरकाशी जिले के चिन्यालीसौड़ क्षेत्र स्थित सिलक्यारा टनल में देर रात एक दर्दनाक हादसा हो गया। टनल के भीतर निर्माण कार्य के दौरान ऊपर से गिरे पत्थर की चपेट में आने से एक मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन चिकित्सकों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया।

जानकारी के अनुसार, यह हादसा उस समय टनल के भीतर नियमित निर्माण कार्य चल रहा था और कई मजदूर अपनी-अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन कर रहे थे। इसी दौरान अचानक एक बड़ा पत्थर गिर गया, जिसकी चपेट में एक श्रमिक आ गया। हादसे में उसके सिर सहित शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटें आईं।

घटना के तुरंत बाद निर्माण कंपनी के अधिकारियों और कर्मचारियों ने राहत कार्य शुरू करते हुए घायल मजदूर को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) नौगांव पहुंचाया। हालांकि अस्पताल में चिकित्सकों के तमाम प्रयासों के बावजूद उसकी जान नहीं बचाई जा सकी और उसे मृत घोषित कर दिया गया।

मृतक की पहचान झारखंड निवासी एक मजदूर के रूप में हुई है। घटना की सूचना उसके परिजनों को दे दी गई है। वहीं, प्रशासन और कंपनी प्रबंधन की ओर से नियमानुसार आगे की कानूनी प्रक्रिया और आवश्यक सहायता उपलब्ध कराने की कार्रवाई की जा रही है।

हादसे के बाद टनल परिसर में कुछ समय के लिए काम प्रभावित रहा। संबंधित एजेंसियां घटना के कारणों की जांच में जुट गई हैं, ताकि भविष्य में इस तरह की दुर्घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकी जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top