Headline
मुख्यमंत्री ने पुलिस स्मृति दिवस पर शहीद जवानों को दी श्रद्धांजलि, परिजनों को किया सम्मानित
गला सूखने की समस्या को न करें नजरअंदाज, पानी पीने के बाद भी मुंह सूखने के हो सकते हैं ये 6 कारण
देहरादून के नकरौंदा स्थित होटल/होमस्टे में आबकारी विभाग की छापेमारी, शराब की बड़ी खेप बरामद
10 नवंबर को शीतकाल के लिए बंद होंगे गंगोत्री धाम के कपाट
मुख्यमंत्री ने 20.55 करोड़ रुपये की पांच योजनाओं का किया शिलान्यास एवं लोकार्पण
आगामी विधानसभा चुनाव-2027ः देहरादून में जिला प्रशासन अलर्ट, नोडल अधिकारी तैनात
राज्य स्थापना दिवस पर देहरादून में होंगे भव्य आयोजन, विकास के 25 वर्षों पर केंद्रित होंगी गतिविधियां
महाराज ने की नवनियुक्त राज्यपाल से शिष्टाचार भेंट
विकास भवन में तीन दिवसीय प्रशासनिक प्रशिक्षण कार्यशाला का शुभारंभ, पारदर्शिता और जवाबदेही पर जोर

गिरफ्तार प्रिंसिपल ने गार्ड,स्वीपर की नौकरी बरकरार रखने के लिए मांगी थी रिश्वत

घूसखोर प्रिंसिपल के आवास की तलाशी में सीबीआई को कई तथ्य हाथ लगे

हरिद्वार। केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने केंद्रीय विद्यालय, बीएचईएल, रानीपुर, हरिद्वार के आरोपी प्रिंसिपल राजेश कुमार को तीस हजार की रिश्वत लेते गिरफ्तार कर लिया।

आरोपी प्रिंसिपल के खिलाफ एक शिकायत पर सीबीआई ने मामला दर्ज किया गया था। आरोप लगाया गया था कि आरोपी ने रिश्वत मांगी थी। प्रिंसिपल ने सुपरवाइजर के जरिये केंद्रीय विद्यालय, बीएचईएल, रानीपुर, हरिद्वार में नौकरी जारी रखने के लिए गार्ड, स्वीपर और गार्डनर जैसे संविदा कर्मियों से 10,000/- प्रति माह रिश्वत की मांग की थी।

आरोपी प्रिंसिपल ने पिछले 10 महीनों के लिए संविदा पर कार्यरत 8 श्रमिकों से 80,000/- रुपये की मांग की थी। लेकिन बातचीत के बाद 50,000-60,000/ में बात तय हुई।

इस शिकायत के बाद सीबीआई ने जाल बिछाया और आरोपी को रंगे हाथ 30,000/- रु.की रिश्वत लेते गिरफ्तार कर लिया।

सीबीआई ने गिरफ्तार प्रिंसिपल के आवासीय और आधिकारिक परिसरों की तलाशी ली । कुछ आपत्तिजनक दस्तावेज बरामद हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top