Headline
’‘मुख्यमंत्री एकल महिला स्वरोजगार योजना’ के द्वितीय चरण का मुख्यमंत्री ने किया शुभारंभ’
’उत्तराखण्ड में बनेगा संस्कृत आयोग, सरकार ने मांगे सुझाव’
आम महोत्सव में बोले मुख्यमंत्री धामी – किसान उत्तराखंड की सबसे बड़ी ताकत, हरिद्वार बनेगा विकास की नई पहचान
कांवड़ यात्रा के सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं सफल आयोजन के लिए  सभी तैयारियां समय से पूर्ण करें : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हरिद्वार गंगा कॉरिडोर के अंतर्गत लगभग 235 करोड़ रुपये की चार महत्वपूर्ण परियोजनाओं का किया भूमि पूजन एवं शिलान्यास
विदेश में रोजगार उपलब्ध कराने की मुहिम बढ़ी आगे, जापानी प्रतिनिधिमंडल ने क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय एवं दून विश्वविद्यालय का किया भ्रमण
जनता मिलन कार्यक्रम में डीएम ने सुनीं जनशिकायतें, अधिकांश मामलों का मौके पर हुआ समाधान
वन भूमि हस्तांतरण प्रकरणों का समय से करें निस्तारण : महाराज
सभी सरकारी विश्वविद्यालय अपने 5 वर्ष का प्लान करें तैयार- मुख्य सचिव

श्री बदरीनाथ/ केदारनाथ। श्री बदरीनाथ तथा केदारनाथ धाम यात्रा में मानसून के बाद आशातीत वृद्धि हो रही है जिससे श्री बदरीनाथ – केदारनाथ मंदिर समिति उत्साहित है।

श्री बदरीनाथ -केदारनाथ मंदिर समिति ( बीकेटीसी) अध्यक्ष अजेंद्र अजय ने बताया है कि श्री बदरीनाथ धाम तथा श्री केदारनाथ धाम में बरसात के बाद अब तीर्थयात्रियों की संख्या में पर्याप्त वृद्धि हो रही है प्रत्येक दिन पांच हजार से अधिक श्रद्धालु दोनों धामों में दर्शन हेतु पहुंच रहे है।श्री बदरीनाथ धाम तथा श्री केदारनाथ धाम यात्रा मार्ग दुरस्त है कुछ एक जगहों पर भूस्खलन की घटनाएं हो रही है लेकिन सड़क मार्ग सुचारू है यात्रा निरंतर चल रही है।

आज धामों में रूक- रूक कर बारिश हो रही है लेकिन मौसम सामान्यतया यात्रा के अनुकूल है।

कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन तथा प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के कुशल नेतृत्व से जहां चारधाम यात्रा पुनः तेजी से शुरू हुई है वही इस बार केदारनाथ अतिवृष्टि आपदा के दौरान मुख्यमंत्री स्वयं केदारनाथ क्षेत्र में रह कर रैस्क्यू कार्यों हेतु दिशानिर्देश देते रहे फलस्वरूप पुन: तीर्थयात्री सुरक्षा की भावना एवं विश्वास के साथ धामों की यात्रा पर आ रहे है वहीं मंदिर समिति तीर्थयात्रियों को सरल- सुगम दर्शन व्यवस्था हेतु प्रतिबद्ध है।

बीकेटीसी मुख्य कार्याधिकारी विजय प्रसाद थपलियाल के अनुसार अभी तक साढ़े बीस लाख से अधिक तीर्थयात्रियों ने श्री बदरीनाथ धाम तथा श्री केदारनाथ धाम के दर्शन किये है। इस यात्रा वर्ष अभी तक 942077 से अधिक श्रद्धालु श्री बदरीनाथ धाम के दर्शन कर चुके है 1108471श्रद्धालु श्री केदारनाथ धाम के दर्शन कर चुके है सहवर्ती मंदिरों द्वितीय केदार श्री मद्महेश्वर तथा तृतीय केदार श्री तुंगनाथ में बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शनों को आ रहे है श्री तुंगनाथ में चौरानब्बे हजार से अधिक श्रद्धालु दर्शन को पहुंच गये है।अभी तक 2052897 श्रद्धालुओं ने बदरीनाथ-केदारनाथ धाम के दर्शन कर लिए है।

बीकेटीसी मीडिया प्रभारी डा. हरीश गौड़ ने जानकारी दी कि मंदिर समिति द्वारा श्री बदरीनाथ धाम सहित श्री केदारनाथ यात्रा मार्ग में अतिवृष्टि के दौरान मंदिर ने तीर्थयात्रियों को यात्रा मार्गदर्शन उपलब्ध कराया। भंडारे आयोजित किये तो विश्राम गृहों में तीर्थयात्रियों को निशुल्क आवास व्यवस्था की गयी।

श्री बदरीनाथ तथा केदारनाथ में तीर्थयात्रियों को बरसात से बचाव के लिए दर्शन पंक्ति में रैन शैल्टर बनाये गये है तथा सर्दियों के बचाव हेतु अलाव हेतु व्यवस्था की गयी है।,मंदिर समिति द्वारा तीर्थयात्रियों की किसी भी तरह की सहायता लिए सभी संबंधित विभागों पुलिस प्रशासन तीर्थ पुरोहितों तथा यात्रा से जुड़ी ऐजेंसियों से समन्वय स्थापित किया गया है। आगामी श्राद्ध पक्ष तथा नवरात्रि के दौरान भी धामों में तीर्थयात्रियों की संख्या अधिक बढ़ने की भी उम्मीद है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top