Headline
युवाओं की प्रतिभा, मेहनत और लगन से साकार होगा विकसित भारत 2047 का संकल्प : मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री ने गढ़वाली, कुमाऊँनी और जौनसारी लोकभाषाओं के वॉइस कलेक्शन पोर्टल का किया शुभारंभ
उत्तराखंड स्टेट ओपन कराटे चैंपियनशिप में बच्चों का शानदार प्रदर्शन
जयानंद भारती के भवन निर्माण हेतु 40 लाख की धनराशि स्वीकृत कराने पर महाराज का आभार जताया
मुख्यमंत्री ने पुलिस स्मृति दिवस पर शहीद जवानों को दी श्रद्धांजलि, परिजनों को किया सम्मानित
गला सूखने की समस्या को न करें नजरअंदाज, पानी पीने के बाद भी मुंह सूखने के हो सकते हैं ये 6 कारण
देहरादून के नकरौंदा स्थित होटल/होमस्टे में आबकारी विभाग की छापेमारी, शराब की बड़ी खेप बरामद
10 नवंबर को शीतकाल के लिए बंद होंगे गंगोत्री धाम के कपाट
मुख्यमंत्री ने 20.55 करोड़ रुपये की पांच योजनाओं का किया शिलान्यास एवं लोकार्पण

पौड़ी। कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित जनता मिलन कार्यक्रम में जिलाधिकारी स्वाति एस. भदौरिया ने विभिन्न विभागों से संबंधित एक दर्जन से अधिक जनशिकायतों की सुनवाई की। अधिकांश मामलों का मौके पर ही निस्तारण किया गया, जबकि शेष प्रकरणों में संबंधित अधिकारियों को समयबद्ध कार्रवाई के निर्देश दिए गए।

जिलाधिकारी ने सीएम हेल्पलाइन, ई-ऑफिस एवं अन्य माध्यमों से प्राप्त शिकायतों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को प्रत्येक शिकायत का गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। बीरोंखाल में भूमि रजिस्ट्री हेतु विशेष शिविर आयोजित करने, महिला मंगल दल के लिए टीन शेड निर्माण, गदेरे से हुए कृषि एवं बागवानी नुकसान तथा पौड़ी-कोटद्वार मार्ग पर सड़क क्षति संबंधी शिकायतों पर संबंधित विभागों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए गए।

इसके अतिरिक्त सीएम हेल्पलाइन, जनदर्शन एवं अन्य माध्यमों से प्राप्त शिकायतों पर भी त्वरित कार्रवाई की जा रही है। जिलाधिकारी के निर्देश पर नीलकंठ श्रावण मेला-2026 के दृष्टिगत नीलकंठ पैदल यात्रा मार्ग पर 40 सोलर स्ट्रीट लाइट स्थापित की जा रही हैं। वहीं खड़ेत मल्ला एवं केवर्स गांव में पेयजल आपूर्ति संबंधी शिकायतों का निस्तारण करते हुए जलापूर्ति सुचारु कर दी गई है।

इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी अशोक जोशी, अपर जिलाधिकारी एफ.आर. चौहान, संयुक्त मजिस्ट्रेट गौरी प्रभात सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top