Headline
महाराज ने मौके पर ही किया जन समस्याओं का निस्तारण, श्रम विभाग द्वारा आयोजित श्रमिक पंजीकरण एवं नवीनीकरण शिविर में किया प्रतिभाग
डीएम ने ईवीएम-वीवीपैट की सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा, निर्धारित प्रोटोकॉल के पालन के निर्देश
देहरादून में गूंजा गोर्खाली संस्कृति का रंग, सीएम धामी बोले- सरकारी स्तर पर और भव्य होगा हरितालिका तीज उत्सव
सीएम धामी ने ‘NeST Fest-2026’ में किया प्रतिभाग, पूर्वोत्तर के युवाओं का किया स्वागत
बिना मान्यता संचालित मदरसों पर धामी सरकार की कार्रवाई जारी, देहरादून-हल्द्वानी में कई मदरसे सील
मुख्यमंत्री ने किसान-केंद्रित मोबाइल एप ‘मनोरमा कृषि रक्षक’ का किया शुभारंभ
मुख्यमंत्री धामी ने वन-क्लिक के माध्यम से 9 लाख 91 हजार 914 लाभार्थियों को जारी की अगस्त माह की सामाजिक सुरक्षा पेंशन
फ्लाइंग कार बनाने वाले रवि टमटा से मिले सीएम धामी, स्टार्टअप को सरकारी मदद के निर्देश
मुख्यमंत्री धामी का विकास प्राधिकरणों को सख्त निर्देश—लंबित मास्टर प्लान और परियोजनाओं में तेजी लाएं, हर कार्य की तय हो समय-सीमा

रामगढ़/भवाली: सेवा, सुशासन एवं समर्पण-सेवा पखवाड़ा के तहत विकासखंड रामगढ़ के रामलीला मैदान, गोमतीगैर (सूपी) में कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा की अध्यक्षता में बहुउद्देशीय जनसेवा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्देश्य आमजन तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाना और उनकी समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करना रहा।

शिविर में विभिन्न विभागों की ओर से कुल 358 लाभार्थियों को सरकारी योजनाओं का लाभ प्रदान किया गया। इस दौरान 27 शिकायतें एवं समस्याएं प्राप्त हुईं, जिनमें से 25 का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया, जबकि शेष मामलों के शीघ्र समाधान के लिए संबंधित विभागों को आवश्यक निर्देश दिए गए।

चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग ने स्वास्थ्य परीक्षण के साथ निःशुल्क दवाइयों का वितरण किया। आयुर्वेद एवं होम्योपैथी विभाग ने भी लाभार्थियों को मुफ्त औषधियां उपलब्ध कराईं। महिला एवं बाल विकास विभाग ने 2 पात्र महिलाओं को मुख्यमंत्री महालक्ष्मी किट वितरित की। वहीं कृषि विभाग ने किसानों को 80 प्रतिशत अनुदान पर कृषि टूलकिट उपलब्ध कराने की जानकारी दी।

कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने कहा कि सेवा, सुशासन एवं समर्पण पखवाड़ा का उद्देश्य सरकारी योजनाओं और सेवाओं को जनता के द्वार तक पहुंचाना तथा उनकी समस्याओं का प्रभावी समाधान करना है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में प्रदेश सरकार पारदर्शिता और जनहित के सिद्धांतों पर कार्य कर रही है तथा अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति तक विकास योजनाओं का लाभ पहुंचाना सरकार की प्राथमिकता है।

उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि शिविरों में प्राप्त प्रत्येक शिकायत का गंभीरता से संज्ञान लेकर उसका गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।

शिविर में ज्येष्ठ उप प्रमुख पूनम मेहता, उपजिलाधिकारी नवाजिश खलिक, जिला बाल विकास अधिकारी अनुलेखा बिष्ट, खंड विकास अधिकारी शिवम अग्रवाल सहित विभिन्न जनप्रतिनिधि, विभागीय अधिकारी एवं बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top