Headline
सहायक नगर आयुक्त के कक्ष में शराब पीकर बदतमीजी करने वाले आउटसोर्स कर्मी पर बड़ी कार्रवाई, सेवा समाप्त
आयुष्मान योजना से जुड़े अस्पतालों के लिए डिजिटल स्वास्थ्य व्यवस्था लागू करना अनिवार्य
कार्यकर्ताओं की क्षमता, अनुभव और समर्पण से भाजपा अजेय बनी है : सीएम धामी
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अभिनेता राकेश बेदी को सम्मानित करते हुए अमर उजाला के विशेषांक का लोकार्पण किया।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से सपना राणा ने की मुलाकात।
मानसून से पहले तैयारियों की समीक्षा, कैबिनेट मंत्री खजान दास ने अधिकारियों को दिए निर्देश
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हरि सेवा आश्रम में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा एवं संत सम्मेलन में शामिल होकर संत-महात्माओं का किया सम्मान।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दन्या में जनसभा को किया संबोधित, क्षेत्र के विकास की कई महत्वपूर्ण घोषणाएं
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बनबसा में किया सामूहिक योगाभ्यास, योग को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने का किया आह्वान

देहरादून : नगर निगम प्रशासन द्वारा कार्यालय परिसर में अनुशासनहीनता और अधिकारियों के साथ अभद्र व्यवहार करने वाले तत्वों के खिलाफ कड़ा रुख अपनाते हुए आउटसोर्सिंग एजेंसी (आर. के. एसोसिएशन) के कर्मी  उपेन्द्र थापा को तत्काल प्रभाव से सेवा से हटा दिया गया है।

बताते चले की उक्त कर्मी मूल रूप से रिकॉर्ड रूम में तैनात था, जिसकी ड्यूटी अभी हाल ही में एस.आई.आर. (SIR) में लगाई गई थी। इनके संबंध में पूर्व में भी लगातार बिना सूचना कार्य से अनुपस्थित रहने और घोर लापरवाही बरतने की गंभीर शिकायतें प्राप्त हो रही थीं।

आज उक्त कर्मी उपेन्द्र थापा ने पूरी तरह शराब के नशे में धुत होकर सीधे सहायक नगर आयुक्त के कार्यालय कक्ष में प्रवेश किया और उनके साथ अभद्र व्यवहार(बदतमीजी) किया तथा शासकीय कार्य में गंभीर बाधा उत्पन्न की।

नगर आयुक्त का त्वरित एक्शन

अधिकारी के साथ हुए इस घोर अमर्यादित व्यवहार और अनुशासनहीनता के मामले को गंभीरता से लेते हुए माननीय नगर आयुक्त महोदय द्वारा त्वरित कड़ा रुख अपनाया गया और उक्त अनुशासनहीन कर्मी को तत्काल प्रभाव से हटाए जाने हेतु अपना अनुमोदन प्रदान कर दिया गया है। निगम प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि शासकीय अनुशासन और अधिकारियों व कर्मचारियों की गरिमा से किसी भी परिस्थिति में कोई समझौता नहीं किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top